Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
प्रेगनेंसी हर महिला के जीवन का सबसे नाजुक पल होता है और इस दौरान उसे अपनी सेहत का खास ख्याल रखना पड़ता है। उसके मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य का सीधा असर उसके गर्भ में पल रहे बच्चे पर भी पड़ता है और इसलिए उन्हें खुश व हेल्दी रहने की सलाह दी जाती है। तीसरी तिमाही (Third trimester of pregnancy) गर्भावस्था का सबसे महत्वपूर्ण समय माना जाता है, जिसमें महिला को अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि तीसरी तिमाही में गर्भ में पल रहा बच्चा तेजी से बढ़ता है, ताकि पैदा होने से पहले उसका सामान्य वजन बन सके। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि बच्चे को सही ढंग से विकसित होने के लिए मां द्वारा ली जा रही डाइट पर विशेष ध्यान देना बेहद जरूरी होता है। इस समय प्रेग्नेंट महिलाओं को यह ध्यान में रखना जरूरी होता है कि वे कितनी मात्रा में डाइट ले रही हैं और उसमें पर्याप्त पोषक तत्व हैं भी या नहीं। यदि तीसरी तिमाही में डाइट पर ध्यान न दिया जाए तो सिर्फ मां ही नहीं बच्चे के स्वास्थ्य के लिए जोखिम हो सकते हैं और बच्चा अंडरवेट भी रह सकता है। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि तीसरी तिमाही में अपनी डाइट में कौन से फूड्स को शामिल करना चाहिए, जिससे बच्चा स्वस्थ और सुंदर बने।
डेयरी उत्पाद कैल्शियम के साथ-साथ अन्य कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत होते हैं और इनका सेवन करना मां व बच्चे दोनों के लिए लाभदायक हो सकता है। रोजाना कम से कम एक गिलास दूध जरूर पीएं और अपने आहार में दही को शामिल करना बिल्कुल न भूलें।
तीसरी तिमाही में बच्चे को बढ़ने के लिए प्रोटीन समेत कई पोषक तत्वों की आवश्यकता पड़ती है और ऐसा न होने पर बच्चा ठीक से विकसित नहीं हो पाता है। रोजाना अपने आहार में दालें व फलियां आदि शामिल करें जिससे आपको व आपके बच्चे को प्रोटीन व अन्य कई स्वास्थ्यवर्धक फायदे मिलते हैं।
एक हफ्ते में कम से कम तीन बार अपने आहार में उबले हुए अंडों को शामिल करें, जो आपके शरीर को प्रोटीन व जरूरी फैटी एसिड प्रदान करते हैं। बच्चे को विकसित होने में अंडा काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। चिकन, मटन व मछली जैसे मीट भी मां व बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।
यदि आप अपनी प्रेगनेंसी के तीसरी तिमाही में हैं, तो फलों का सेवन करना बिल्कुल भी न भूलें। अपनी डाइट में रोजाना अलग-अलग रंग के करें जिनसे आपको ढेर सारे विटामिन और अन्य कई पोषक तत्व मिलते हैं।
गर्भावस्था की तीसरी तिमाही में ताजी सब्जियों का सेवन करना आपके व बच्चे दोनों के लिए बेहद लाभदायक होता है। इससे आयरन, पोटेशियम व अन्य कई प्रकार के विटामिन मिलते हैं, जो गर्भ में पल रहे शिशु के लिए बेहद जरूरी होते हैं।
उपरोक्त बताए गए सभी आहार गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद लाभदायक हैं। हालांकि, फिर भी इनका सेवन करने से पहले आपको अपने डॉक्टर से बात करने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर की हालत नाजुक हो जाती है और अक्सर कुछ खाद्य पदार्थों से उन्हें दिक्कत होने लगती हैं।