डिलीवरी के बाद आ गई कमजोरी? रोज खाएं ये टेस्टी चीज नहीं होगी एनर्जी की कमी, जानें इसके फायदे और सेवन का सही समय

Weakness after delivery: डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में काफी कमजोरी आ जाती है। ऐसे में महिलाओं को खास डाइट की जरूरत होती है। इस लेख में हम आपको एक खास व्यंजन के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद डिलीवरी के बाद होने वाली कमजोरी को दूर करने में मदद मिल सकती है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : October 2, 2022 7:31 AM IST

प्रेगनेंसी हर महिला के लिए एक अलग अहसास होता है और उसके शरीर में काफी सारे बदलाव आते हैं। हर किसी को पता है कि प्रेगनेंसी के दौरान महिला का शरीर काफी नाजुक पड़ जाता है, लेकिन बहुत ही कम लोग इस बात पर ध्यान दे पाते हैं कि डिलीवरी के बाद महिलाओं का शरीर उस से भी ज्यादा नाजुक पड़ जाता है। ज्यादातर महिलाओं को डिलीवरी के बाद काफी कमजोरी का सामना करना पड़ता है और इस से निकलने में उन्हें काफी समय लग जाता है। अगर आप भी प्रेग्नेंट हैं या फिर आपकी डिलीवरी हो चुकी है, तो आपको भी कमजोरी बिल्कुल महसूस हो रही होगी। लेकिन चिंता मत कीजिए इस लेख में हम आपको एक ऐशी स्वादिष्ट चीज के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आपको डिलीवरी के बाद भी कमजोरी महसूस नहीं होगी। चलिए जानते हैं इस खास चीज के बारे में

खसखस के हलवे से दूर होगी कमजोरी

खसखस का हलवा आपने जरूर खाया होगा और अगर नहीं खाया तो आपने इस बारे में सुना तो जरूर होगा। डिलीवरी के बाद महिलाओं के लिए खसखस का हलवा बेहद लाभदायक माना गया है। कहा जाता है कि डिलीवरी के बाद खसखस का हलवा खाने से महिलाओं को डिलीवरी के बाद होने वाली कमजोरी दूर हो जाती है। यह स्वादिष्ट हलवा डिलीवरी के बाद महिलाओं को सिर्फ एनर्जी ही नहीं देता बल्कि इससे अन्य भी कई फायदे होते हैं।

दूध बढ़ाने में करे मदद

खसखस का हलवा खासतौर पर डिलीवरी के बाद महिलाओं के लिए काफी लाभदायक बताया गया है। इसमें ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो जिनकी मदद से नई मां का दूध बढ़ने में मदद मिलती है। दरअसल, आजकल खराब जीवनशैली के बाद महिलाओं को डिलीवरी के बाद दूध बढ़ानें में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में खसखस का हलवा एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

कब्ज दूर करेगा इसका सेवन

कुछ महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान और डिलीवरी के बाद कब्ज की काफी ज्यादा शिकायत रहती है और इस कारण से उन्हें बार-बार दवाएं भी लेनी पड़ती है। यहां तक कि कई बार तो महिलाओं को पेट साफ कराने के लिए एनिमा कराना पड़ जाता है। खसखस का हलवा कब्ज को दूर करने का अच्छा ऑप्शन हो सकता है, इसमें मौजूद फाइबर व अन्य पोषक तत्व कब्ज को दूर करने में मदद करते हैं।

किस समय सेवन करना है अच्छा

वैसे तो खसखस का हलवा आप किसी भी समय खा सकते हैं। लेकिन अगर आप एनर्जी के लिए इसका सेवन करना चाहती हैं तो सुबह या दोपहर के समय खाएं। वहीं अगर आप कब्ज की समस्या है, तो शाम के समय गर्म-गर्म खसखस का हलवा खाने से सुबह के समय पेट साफ करने में मदद मिलती है। हालांकि, डिलीवरी के बाद अगर आपको ज्यादा कमजोरी महसूस हो रही है या फिर अन्य किसी तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है, तो ऐसे में आपको डॉक्टर से बात कर लेनी चाहिए।