DIY Pregnancy Test: विनेगर सिर्फ 2 सेंकेंड में बता देगा आप प्रेगनेंट हैं या नहीं, महिलाएं सालों से आजमा रही हैं इसे

Best DIY For Pregnancy: आज हम आपको कुछ ऐसे जुगाड़ बता रहे हैं जिनकी मदद से आप घर पर ही जान सकती हैं कि आप प्रेगनेंट हैं या नहीं है। इसके लिए आपको प्रेगनेंसी किट की जरूरत नहीं पड़ेगी।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : June 15, 2021 7:43 PM IST

DIY Pregnancy Test: शादी के बाद जल्‍द से जल्‍द मां बनना हर लड़की का सपना होता है। हालांकि आजकल की महिलाएं वर्किंग हैं और वो शादी करते ही जल्‍द बच्‍चा नहीं चाहती। लेकिन जब भी वो प्‍लान करती हैं अगर उस वक्‍त वो गर्भवती हो जाएं तो भला इससे अच्‍छी खबर और क्‍या हो सकती है? प्रेगनेंट होने का सबसे पहला संकेत होता है पीरियड्स न आना। हालांकि इससे पहले भी बॉडी में कई तरह से बदलाव होते हैं लेकिन वो बॉडी टू बॉडी अलग हो सकते हैं। अगर आप पीरियड होने तक का इंतजार नहीं करना चाहती हैं तो आप घर पर ही प्रेगनेंसी टेस्‍ट कर सकती हैं। इसके लिए आपको न ही प्रेगनेंसी किट खरीदने की जरूरत होगी और न ही कोई और महंगा सामान। आज हम आपको किचन में मौजूद चीजों से प्रेगनेंसी टेस्‍ट करने का तरीका बता रहे हैं जिसमें से एक विनेगर यानि कि सफेद सिरका भी है। एक बात याद रखिए कि जब भी कोई महिला गर्भवती होती है तो उसके शरीर में 'ह्यूमन कोरिओनिक गोनाडोट्रापिन' (एचसीजी) हॉर्मोन (HCG Hormones) बढ़ जाता है। ये हॉर्मोन महिला के पेशाब या खून में आसानी से देखा जा सकता है। इसलिए प्रेगनेंसी टेस्‍ट करने के लिए पेशाब या खून टेस्‍ट किया जाता है।

विनेगर से करें प्रेगनेंसी टेस्‍ट

विनेगर जिसे लोग सफेद सिरका भी बोलते हैं, इससे प्रेगनेंसी टेस्‍ट करने का तरीका सालों से लोग अपना रहे हैं। पहले जब प्रेगनेंसी किट नहीं आती थी तब महिलाएं सिरके से ही अपनी प्रगनेंसी का पता लगाती थी। सिरके का प्रयोग आचार बनाने के लिए खूब किया जाता है इसलिए ये आपकी किचन में भी आसानी से मिल जाएगा। लेकिन अगर आपके घर में नहीं है तो आप किसी भी किराने की दुकान से 20-30रु में खरीद सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको एक कटोरी में करीब 2 चम्‍मच सिरका डालना है और अब इसमें कुछ बूंदे पेशाब की डालें। अगर इसमें बुलबुल उठते हैं या इसका रंग बदलता है तो इसका मतलब है कि आप प्रेगनेंट हो सकती हैं। लेकिन अगर कोई रिएक्‍शन नहीं होता है तो इसका मतलब है कि आप प्रगनेंट नहीं हैं। घर में प्रेगनेंसी टेस्‍ट करने के अन्‍य तरीके

ब्‍लीच से करें प्रेगनेंसी टेस्‍ट

आप ब्‍लीच से भी प्रेगनेंसी टेस्‍ट कर सकती हैं, यह भी एक प्रेगनेंसी को चेक करने का बेस्‍ट DIY (DIY Pregnancy Test)है। इसके लिए एक कटोरी में थोड़ी सी ब्‍लीच लें और इसमें कुछ बूंदे पेशाब की मिलाएं। अगर इसमें झाग बनता है या बुलबुले उठते हैं तो आपकी प्रेगनेंसी कंफर्म हो सकती है लेकिन अगर कोई रिएक्‍शन नहीं होता है तो इसका मतलब आप प्रेगनेंट नहीं है। इस प्रयोग को खुली जगह पर जैसे कि बालकनी या छत पर करें। क्‍योंकि इससे गैस बनने का डर रहता है।

बेकिंग सोडा से करें प्रेगनेंसी टेस्‍ट

कई महिलाएं बेकिंग सोडा के साथ भी प्रेगनेंसी का आजमाती हैं। बेकिंग सोडा से प्रेगनेंसी टेस्‍ट करना बहुत आसान है। इसके लिए भी आपको सेम प्रोसेस फॉलो करना है। एक कटोरी में थोड़ा सा बेकिंग सोडा लेने के बाद उसमें पेशाब की कुछ बूंदे डालें। अगर बेकिंग सोडा पेशाब के साथ कोई रिएक्‍शन करता है तो यह गर्भवती हो सकती हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.