
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Updated : September 18, 2023 12:43 PM IST
Makhana Benefits In Pregnancy: मखाना पोषक तत्वों से भरपूर होता है। वैसे तो मखाने का सेवन सभी के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए यह काफी विशेषतौर पर लाभकारी होता है। गर्भावस्था के दौरान मखाने का सेवन करने से प्रेग्नेंट महिला और उसके शिशु की सेहत को कई लाभ हो सकते हैं। मखाने में फाइबर, कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन, जिंक पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो गर्भावस्था के दौरान जरूरी होते हैं। मखाने में कैलोरी की मात्रा कम होती है, इसलिए आप इसे स्नैक के रूप में खा सकती हैं। इस लेख में हम आपको प्रेगनेंसी में मखाना खाने के 5 प्रमुख फायदों के बारे में बता रहे हैं।
मखाने में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। प्रेग्नेंसी में मखाना खाने से गर्भावस्था और डिलीवरी के बाद होने वाले हड्डियों और जोड़ों के दर्द की समस्या से राहत मिल सकती है। इसके लिए आप मखाने को घी में भूनकर खा सकती हैं।
प्रेग्नेंसी के दौरान कई महिलाओं को एनीमिया की शिकायत हो जाती है। मखाने में आयरन पाया जाता है, जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। प्रेग्नेंसी में नियमित रूप से मखाने का सेवन करने से शरीर में खून की कमी को दूर हो सकती है।
कई महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान कब्ज की समस्या हो जाती है। इससे बचने के लिए वे अपनी डाइट में मखाने को शामिल कर सकती हैं। दरअसल, मखाने में फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। आप मखाने को रोस्ट करके या दूध में उबालकर खा सकती हैं।
प्रेग्नेंसी में मखाने का सेवन भ्रूण के विकास के लिए फायदेमंद होता है। दरअसल, मखाना खाने से गर्भवती महिला को सभी आवश्यक पोषक तत्व मिल जाते हैं। इससे गर्भवती महिला और उसके शिशु की सेहत को कई लाभ मिलते हैं। प्रेग्नेंसी में नियमित रूप से मखाने का सेवन करने से कमजोरी और थकान जैसी समस्याएं नहीं होती हैं।
प्रेग्नेंसी में हार्मोनल बदलावों के कारण अनिद्रा की समस्या हो सकती है। मखाने में आइसोक्यूनोलिन एल्केलॉइड होते हैं, जो अनिद्रा की समस्या को दूर करने में मदद कर सकते हैं। मखाने का सेवन करने से दिमाग को आराम मिलता है, जिससे अच्छी नींद लेने में मदद मिल सकती है।
प्रेग्नेंसी में मखाना खाने से गर्भवती महिला और उसके शिशु को कई लाभ मिल सकते हैं। हालांकि, आपको इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए, वरना इससे सेहत को नुकसान भी हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, गर्भवती महिलाएं दिनभर में एक से दो मुट्ठी मखाने खा सकती हैं।