Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Saffron Milk Benefits In Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। इस दौरान आप जो कुछ भी खाती-पीती हैं, उसका असर आपके साथ-साथ शिशु की सेहत भी पड़ता है। प्रेग्नेंसी के दौरान गर्भवती महिलाओं को पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को खाने की सलाह दी जाती हैं। ऐसी कई चीजें हैं, जो गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती हैं। ऐसी ही एक चीज है केसर। जी हैं, प्रेग्नेंसी में केसर का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जो गर्भवती महिला के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। साथ ही, भ्रूण के बेहतर विकास में भी मददगार होते हैं। प्रेग्नेंसी में केसर वाला दूध पीने से गर्भावस्था के दौरान होने वाली कई स्वास्थ्य समस्याओं को कम करने में मदद मिल सकती है। तो आइए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं प्रेग्नेंसी में केसर वाला दूध पीने के फायदों के बारे में -
प्रेग्नेंसी में अक्सर महिलाओं को मूड स्विंग्स की समस्या होती है। ऐसे में, केसर वाला दूध पीने से मूड स्विंग्स को कम करने में मदद मिल सकती है। दरअसल, केसर एक नेचुरल एंटीडिप्रेसेंट माना जाता है, जो मूड को बेहतर बनाने में सहायक होता है। केसर वाले दूध का सेवन करने से मानसिक तनाव, चिड़चिड़ाहट, और अवसाद को कम करने में मदद मिल सकती है।
प्रेग्नेंसी में केसर वाला दूध पीने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। इसके सेवन से पाचन क्रिया बेहतर होती है और पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इसके नियमित सेवन से गैस, अपच, कब्ज और एसिडिटी जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
प्रेग्नेंसी में ब्लड प्रेशर बढ़ जाना काफी खतरनाक साबित हो सकता है। केसर वाला दूध पीने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। दरअसल, केसर में पोटैशियम और क्रोसेटिन होता है, जो ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। इससे मां और शिशु, दोनों के स्वास्थ्य की सुरक्षा होती है।
प्रेग्नेंसी के दौरान कई महिलाओं को नींद ना आने की समस्या का सामना करना पड़ता है, जो शारीरिक और मानसिक थकान का कारण बनती है। रात को सोने से पहले केसर वाला दूध पीने से अच्छी नींद लाने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसमें सेरोटोनिन स्तर को बढ़ाने वाले गुण होते हैं, जो नींद लाने में मदद करते हैं।
डाइटीशियन अबर्ना माथीवानन के मुताबिक, आमतौर पर, प्रेग्नेंसी के 7वें महीने से केसर का सेवन शुरू करने की सलाह दी जाती है। इस समय तक बच्चे का विकास ज्यादा स्थिर होता है और केसर गर्भावस्था के आखिरी महीनों में होने वाली असुविधाओं को कम करने में मदद कर सकता है। इसके साथ ही, प्रेग्नेंसी में सही मात्रा में केसर का सेवन करना जरूरी है। इसका अधिक मात्रा में सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। प्रेग्नेंसी के दौरान आप 2 से 3 रैशे केसर के दूध में मिलाकर दिन में एक बार पी सकती हैं। इससे आपके और शिशु के स्वास्थ्य पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा।