Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

जब हो प्रेगनेंसी में कमर दर्द, तो दूर करने के लिए आजमाएं ये उपाय

आइस पैक बर्फ से बनाया जाता है, जिससे प्रेगनेंसी के दौरान कमर दर्द कम करने में मदद मिलती है। यह सूजन को कम करके दर्द से राहत दिलाता है।

जब हो प्रेगनेंसी में कमर दर्द, तो दूर करने के लिए आजमाएं ये उपाय
प्रेगनेंसी के दौरान होने वाले कमर दर्द को यूं करें दूर। © Shutterstock.

Written by Anshumala |Published : December 14, 2018 12:05 PM IST

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी कमर दर्द की वजह से होती है। बच्चे के विकास की वजह से महिलाओं को कमर में दर्द होने की समस्या हो जाती है। इसके साथ ही प्रेगनेंसी के दौरान हार्मोन्स रिलीज होने की वजह से पेल्विक एरिया मुलायम हो जाता है साथ ही जोड़ भी ढीले होने लगते हैं। यह जोड़ आपकी कमर को सपोर्ट करते हैं मगर जोड़ों के ढीले हो जाने की वजह से कमर में दर्द होना शुरू हो जाता है। इन तरीकों को आजमाकर आप पा सकती हैं कमर दर्द से छुटकारा...

प्रेगनेंसी में जरूर खाएं अंडे, आपके साथ बच्चे की सेहत भी बनी रहेगी हेल्दी

प्रेग्नेंसी के दौरान कमर दर्द दूर करने के उपाय

Also Read

More News

एक्सरसाइज

प्रेगनेंसी के दौरान कमर दर्द दूर करने का आसान तरीका एक्सरसाइज है। रोजाना एक्सरसाइज करने से मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। गर्भावस्था के दौरान टहलने से भी इस समस्या से राहत दिलाता है। कोई भी एक्सरसाइज अपने डॉक्टर से पूछ कर ही करें।

प्रेग्नेंसी में वजन बढ़ने को लेकर हैं परेशान, तो अभी से फॉलो करें ये टिप्स

पोस्चर

कमर दर्द को दूर करने के लिए सही पोस्चर में बैठना बेहद जरूरी है। इस दौरान बैठते समय अच्छी कुर्सी और कमर के सपोर्ट के लिए तकिये का इस्तेमाल करें। पैरों को क्रॉस करके बैठने की बजाय पैरों को किसी चीज पर रखें ताकि पैर लटके ना रहें। कमर दर्द दूर करने के लिए हमेशा सीधे खड़े होकर चलें।

एक्यूपंचर

एक्यूपंचर की मदद लें। एक्यूपंचर एक चीनी तकनीक है, जिसमें त्वचा पर सुइयां लगाकर इलाज किया जाता है। एक अध्ययन के अनुसार, एक्यूपंचर बैक और पेल्विक पेन को कम करने में मदद करता है।

इर्रेगुलर पीरियड्स की समस्या को दूर करेंगे ये घरेलू नुस्खे

गर्म तौलिये का यूज

गर्म तौलिया कमर पर रखने से दर्द दूर करने में मदद मिलती है। हीट कमर की मांसपेशियों में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाकर सूजन कम करने में मदद करता है। गर्म तौलिये को 10 मिनट तक कमर पर रखें। ऐसा दिन में 2-3 बार करें।

आइस पैक

आइस पैक बर्फ से बनाया जाता है, जिससे प्रेगनेंसी के दौरान कमर दर्द से राहत मिलती है। इसके लिए एक प्लास्टिक के बैग में बर्फ को क्रश करके डालें और इसे तौलिये में लपेट लें। इस कंप्रेसर को 5-10 मिनट तक कमर पर रखें। इस तरह से दिन में 2-3 बार कर सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

प्रेगनेंसी में कम ही निकलें घर से बाहर, वायु प्रदूषण से हो सकता है गर्भपात

About the Author

... Read More