Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Pregnant Hone ke Liye Sperm Count Kitna Hona Chahiye: बच्चा पैदा करने के लिए स्पर्म काउंट कितना होना चाहिए? किसी महिला को गर्भवती करने के लिए, पुरुष पार्टनर में शुक्राणुओं की संख्या, गतिशीलता और गुणवत्ता का बेहतर होना बेहद जरूरी होता है। शुक्राणुओं की कम संख्या या खराब गुणवत्ता, पुरुष बांझपन का कारण बन सकता है। आपको बता दें कि वीर्य के एक सेम्पल में मौजूद शुक्राणुओं की कुल संख्या को स्पर्म काउंट (Sperm Count) कहा जाता है। ऐसे में आप सोच रहे होंगे कि आखिर बच्चा पैदा करने के लिए स्पर्म काउंट कितना होना चाहिए (Normal Pregnancy ke Liye Sperm Count Kitna Hona Chahiye)?
दिल्ली की जानी-मानी प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नैन्सी नागपाल बताती हैं "बच्चा पैदा करने के लिए एक पुरुष में 20 मिलियन से ज्यादा स्पर्म काउंट होना चाहिए। इसमें 60 फीसदी स्पर्म यानी शुक्राणु ठीक से गति करने में सक्षम होने चाहिए। जब एक पुरुष में 20 मिलियन से ज्यादा स्पर्म काउंट होता है, तो फर्टिलाइजेशन की प्रक्रिया आसान बनती है। वहीं, अगर पुरुष में इससे कम स्पर्म काउंट होता है, तो इस स्थिति में प्रेगनेंसी में मुश्किल हो सकती है। बच्चा पैदा करने के लिए वीर्य में शुक्राणुओं की संख्या (Sperm Count) 20 मिलियन प्रति मिलीलीटर होना चाहिए। कम स्पर्म काउंट और शुक्राणुओं की खराब गतिशीलता की वजह से गर्भधारण करना बहुत मुश्किल हो सकता है।”
स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए आपको अपनी डाइट और लाइफस्टाइल का खास ख्याल रखना चाहिए।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।