सही उम्र में भी क्यों आती है कंसीव करने में दिक्कत? एक्सपर्ट से जानिए गर्भधारण न करने के कारण और उपाय

जो कपल्स 35-40 के बाद प्रेगनेंसी प्लान करते हैं उन्हें कई तरह की समस्याएं आ सकती हैं। लेकिन, कुछ कपल्स जो कम उम्र में भी प्रेगनेंसी प्लान करते हैं उन्हें भी कंसीव कर पाने में परेशानी आती है। इसके कारणों के बारे में बता रही हैं हमारी एक्सपर्ट।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 19, 2025 8:02 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Chanchal Sharma

Causes of infertility- महिलाएं जब प्रेगनेंसी प्लान करती हैं तब कुछ कपल्स को इंफर्टिलिटी जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। इस वजह से महिलाएं कंसीव नहीं कर पातीं और इस वजह से कपल्स को फैमिली प्लानिंग में अड़चन आ सकती है। कंसीव ना कर पाने का सबसे बड़ा कारण होती है इंफर्टिलिटी। लेकिन, कुछ अन्य कारणों से भी इंफर्टिलिटी की समस्या गम्भीर हो सकती है और गर्भधारण में समस्या आ सकती है।

आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ चंचल शर्मा के अनुसार, गर्भधारण ना कर पाने के पीछे आपकी लाइफस्टाइल भी एक बड़ा कारण हो सकती है। लेकिन, आमतौर पर लोगों का ध्यान इस तरफ नहीं जाता। आयुर्वेदा में प्रेगनेंसी से पहले आपकी दिनचर्या और लाइफस्टाइल का हेल्दी रहना बहुत महत्वपूर्ण बताया जाता है।

आपकी इन आदतों से आ सकती है गर्भधारण में दिक्कत

डॉ. आशा .शर्मा के अनुसार, अनियमित पीरियड्स और एंडोमेट्रिओसिस जैसे कारणों के अलावा आपकी लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ आदतें भी प्रेगनेंसी में अड़चन का कारण बन सकती हैं। ऐसी ही कुछ आदतें ये हैं-

  1. बहुत अधिक तनाव महसूस करना
  2. देर रात तक जागना
  3. अनहेल्दी डाइट खाना
  4. स्मोकिंग और अल्कोहल पीने जैसी आदतें

प्रेगनेंसी का चांस बढ़ाने के लिए आयुर्वेद में क्या उपाय बताए गए हैं?

डॉ. आशा सलाह देती हैं कि जो कपल्स प्रेगनेंसी प्लान कर रहे हैं औरजल्द से जल्द कंसीव करना चाहते हैं उन्हें अपनी लाइफस्टाइल में कुछ अच्छी आदतें शामिल करनी चाहिए। प्रेगनेंसी का चांस बढ़ाने के लिए आप ये हेल्दी आदतें अपना सकते हैं-

नियंत्रित करें तनाव का लेवल

ज्यादा स्ट्रेस लेने से आपके शरीर में हॉर्मोनल संतुलन बिगड़ जाता है जिससे अन्य तरह के विकार उत्पन्न हो सकते हैं जिससे आपकी फर्टिलिटी प्रभावित होती है।

स्मोकिंग और ड्रिंकिंग जैसी आदतें छोड़ दें

ये दोनों व्यसन किसी भी व्यक्ति के लिए हानिकारक हैं लेकिन प्रेगनेंसी की चाहत रखने वालों के लिए तो यह पाप है। जिससे आपकी फर्टिलिटी कम हो जाती है और मिसकैरेज का खतरा भी बढ़ जाता है।

मोटापा कंट्रोल करें

प्रेगनेंसी के लिए वजन का नियंत्रत में रहना बहुत जरुरी है। शरीर का वजन संतुलित ना होने से  भी प्रेगनेंसी में देरी हो सकती है।

हेल्दी डाइट अपनाएं

हेल्दी डाइट  से आपकी फर्टिलिटी इम्प्रूव होगी। अपने आहार में फॉलिक एसिड और ओमेगा 3 से भरपूर फूड्स का सेवन करें।

नींद की कमी ना होने दें

रात में जल्दी सोने और समय पर जागने जैसी आदतें भी प्रेगनेंसी का चांस बढ़ाती हैं। आप रात में देर तक जागने से बचें। क्योंकि, नींद की कमी इंफर्टिलिटी और स्ट्रेस का लेवल बढ़ा देती है।

कैफीन वाले ड्रिंक्स का सेवन कम करें

सुबह खाली पेट में चाय और कॉफीका सेवन बिलकुल न करें। दरअसल, कैफीन का अधिक मात्रा में सेवन करने से आपकी फर्टिलिटी पॉवर कम हो सकती है।

फिजिकली एक्टिव रहें

रोजाना कम से कम आधे घंटे एक्सरसाइज करें। इसी तरह नियमित वॉकिंग करने, योग करने और 10-15 मिनट मेडिटेशन करने की भी आदते डालें। इससे आपकी फर्टिलिटी पॉवर बढ़ेगी।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

किन बीमारियों में गर्भधारण का चांस कम हो जाता है?

पीसीओएस, पीसीओडी, अनियमित पीरियड्स और एंडोमेट्रिओसिस जैसी कंडीशन्स में  प्रेगनेंसी में अड़चन आ सकती है।

क्या सिगरेट पीने की आदत से इंफर्टिलिटी बढ़ती है?

हां, कुछ स्टडीज के अनुसार इंफर्टिलिटी का एक बड़ा कारण स्मोकिंग भी है। स्मोकिंग करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन से जुड़ी समस्याएं आती हैं और यह इंफर्टिलिटी का रिस्क बढ़ा सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source