Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना पड़ता है, क्योंकि इस दौरान महिलाओं का शरीर काफी नाजुक स्थिति में होता है। साथ ही महिलाओं को सिर्फ अपने शरीर का ही नहीं बल्कि उनके गर्भ में पल रहे बच्चे की सेहत का खास ध्यान रखना पड़ता है। यही कारण है कि गर्भवती महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है, ताकि मां के साथ-साथ बच्चा भी सुरक्षित रहे। लेकिन फिर भी अक्सर कई ऐसी गलतियां कर दी जाती हैं, जिनके कारण प्रेग्नेंट महिलाओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ जाता है। गर्भावस्था के दौरान की जाने वाली गलतियां न सिर्फ गर्भवती महिला को ही नुकसान पहुंचाती है, बल्कि उनका प्रभाव गर्भ में पल रहे बच्चे तक भी पहुंच सकता है, जिसके बारे में हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं कि प्रेगनेंसी के दौरान कौन सी ऐसी गलतियां हैं, जो नहीं की जानी चाहिए।
गर्भवती महिलाएं अक्सर बोर हो जाती हैं, क्योंकि उन्हें ज्यादा कम नहीं करना होता है और इसलिए वे कई बार घर के थोड़ा बहुत कामों में हाथ बंटाने की कोशिश करने लगती हैं। घर के छोटे-मोटे कामों में हाथ बंटाना ठीक है, लेकिन कई बार वे काम के दौरान गलती से ज्यादा वजन उठा लेती हैं, जिसके कारण न सिर्फ उन्हें बल्कि उनके गर्भ में पल रहे बच्चे को भी नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए ऐसी गलती को भूलकर भी नहीं किया जाना चाहिए।
महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान ऐसे काम करने की सलाह दी जाती जिनमें उनके शरीर का ज्यादा जोर न लगे। लेकिन इसके साथ-साथ उन्हें अपने शरीर के संतुलन का भी ध्यान रखना होगा। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर का संतुलन कमजोर पड़ जाता और इसलिए गलती से भी फिसलन, उबड़-खाबड़ या किसी भी ऐसी जगह पर चलने से बचना चाहिए जहां पर गिरने का खतरा ज्यादा रहता है।
गर्भावस्था के दौरान थोड़ा बहुत काम करना अच्छी बात है जैसे साफ सफाई आदि। लेकिन कई बार साफ-सफाई के काम के दौरान भी ध्यान न रहने के कारण भारी फर्नीचर या कोई बड़ी चीज सरकाना नुकसानदायक हो सकता है और प्रेगनेंसी के दौरान की जाने वाली यह गलती बाद में मां और बच्चे दोनों के भारी पड़ सकती है। इसलिए ऐसी गलती करने से हमेशा बचना चाहिए।
प्रेगनेंसी के दौरान सिर्फ काम के दौरान ही नहीं बल्कि आराम के दौरान कई गलतियां की जा सकती है और रात को देर तक जागना इनमें प्रमुख गलतियों में से एक है। गर्भवती महिलाओं को रोजाना रात को समय से सो जाने की सलाह दी जाती है। देर रात तक जागने से मां और बच्चे दोनों के ही मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।
सिर्फ गर्मियां ही नहीं बल्कि सर्दियां भी गर्भावस्था के दौरान कई नुकसान पहुंचा सकती है। ठंड के मौसम में भी उचित कपड़े पहन कर रखना जरूरी है और जितना हो सके ठंड के समय घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। ज्यादा ठंड के संपर्क में आने से गर्भवती महिलाओं के बीमार पड़ने का खतरा ज्यादा रहता है, जिससे उनके गर्भ में पल रहे बच्चे को भी नुकसान हो सकता है।