
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 29, 2021 4:28 PM IST
अपारशक्ति और आकृति खुराना के घर आयी नन्हीं राजकुमारी, बेटी का नाम है ऐसा आप कह उठेंगे वाह, जानें इसका अर्थ है क्या
Aparshakti Khurana becomes father of a Baby Girl: बॉलीवुड एक्टर अपारशक्ति खुराना (Aparshakti Khurana) पिता बन गए हैं। खुद अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पेज पर इस बात की जानकारी दी कि उनके घर बेटी आयी है। अपने पहले बेबी के आने की खुशी उन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर की और साथ ही अपारशक्ति खुराना ने बताया कि उन्होंने और उनकी पत्नी आकृति आहूजा (Aakriti Ahuja) ने अपनी नन्हीं राजकुमारी का क्या नाम रखा है। (Aparshakti Khurana Daughter's Name in Hindi)
View this post on Instagram
आकृति खुराना और अपारशक्ति खुराना ने जून महीने में अपने फैंस क साथ यह गुड न्यूज़ शेयर की थी बहुत जल्द वे दोनों माता-पिता बनने वाले हैं। 27 अगस्त 2021 को जन्मी उनकी बेटी का नाम भी कपल ने रख लिया है। अपनी पोस्ट में एक्टर ने लिखा कि, आकृति और मैं अपनी बेटी अरज़ोई ए. खुराना(Arzoie A.Khurana) का इस दुनिया में स्वागत करते हैं। (Aparshakti Khurana becomes father of a Baby Girl)
प्रेगनेंसी अनाउंसमेंट के बाद से ही अपारशक्ति और आकृति की हर अपडेट पर उनके फैंस की नज़र बनी हुई थी और इस स्टार कपल ने भी बहुत ही पॉजिटिव तरीके से कोरोना के दौरान इस प्रेगनेंसी को संभाला। (Pregnancy during corona pandemic)
View this post on Instagram
बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) के भाई अपारशक्ति की भी संगीत और कल्चर में खूब रूचि है। अपारशक्ति और आकृति की बेटी के खूबसूरत नाम का अर्थ भी बहुत खूबसूरत है। इसे गुरमुखी से संबंधित बताया जा रहा है। गुरबानी या ईश्वर की प्रार्थना के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले शब्दों अरज, आरज़ू या अर्ज़ जैसे शब्दों का समानार्थी बताया गया है ‘अरज़ोई’ शब्द । (Beautiful Indian baby girl names with spiritual meanings)