प्रेगनेंसी में हमेशा अंडे उबालकर ही खाएं!

प्रेगनेंसी में अंडे खाने का सही तरीका।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : November 23, 2017 11:55 AM IST

प्रेगनेंसी के दौरान, अगर आप अपने आहार में अंडे शामिल कर रही हैं तो यह आपके लिए प्रोटीन पाने का एक बढ़िया तरीका है, जो मां और बच्चे दोनों के सेल और मसल्स के विकास में मदद करते हैं। यही एक कारण है कि गर्भवती महिला को ज़्यादा प्रोटीन खाने के लिए कहा जाता है। लेकिन जब अंडे खाने की बात आती है, तो वहां सावधानी भी बरतनी चाहिए। क्योंकि जहां वे बहुत पौष्टिक होते हैं, वहीं ग़लत तरीके से नहीं पकाने से वे आपके इंस्टेटाइन या आंतों में इंफेक्शन का कारण बन सकते हैं।

कच्चे या कम पके हुए अंडे साल्मोनेला इंफेक्शन से जुड़े हुए हैं, जो मतली, उल्टी, पेट में ऐंठन और डायरिया जैसी समस्याओं का कारण बनते हैं जो फूड पॉयजनिंग के लक्षण हैं। प्रेगनेंसी में, इस प्रकार का संक्रमण जानलेवा हो सकता है क्योंकि इससे गर्भपात हो सकता है या मरा हुआ बच्चा पैदा हो सकता है।

प्रेगनेंसी में अंडे खरीदने, रखने और खाने का सही तरीका:

  • अंडों की भी एक्सपायरी डेट होती है। इसीलिए अगर आप किसी बड़ी दुकान या सुपरमार्केट से अंडे खरीदते हैं। तो उसकी तारीख देख लें।
  • अंड़ों को खाने-पीने की दूसरी चीज़ों के साथ ना रखें। उनके छिलकों में खतरनाक बैक्टेरिया हो सकते हैं।  अंड़ों को एग ट्रे या किसी डिब्बे में रखें।
  • अंडों को छूने के बाद हाथ धोएं।
  •  इस्तेमाल से पहले अंड़ों को अच्छी तरह धोएं।
  •  ऐसे अंड़े ना खरीदें जिनमें गंदगी लगी हो। हो सकता है कि उसके यॉक या अंडे की जर्दी में कीटाणु घुलमिल चुके हों।
  •   उबालकर अंडों को फ्रिज़ में 3 दिन से ज़्यादा ना रखें।

अंडे खाने का तरीका:

  • खाने से पहले अंड़ों को लगभग 7-8 मिनट तक उबाल लें, ताकि जर्दी ठीक से पक जाए, जहां साल्मोनेला बैक्टीरिया पनपना है।
  •  अगर आप फ्राइड एग या आमलेट खाना चाहती हैं, तो अंडे को दोनों तरफ से भूनें। ध्यान रखें कि अंडे जले नहीं।

Read this in English.

अनुवादक: Sadhana Tiwari

चित्र स्रोत: Shutterstock, Getty Images.

संदर्भ: Tam, C., Erebara, A., & Einarson, A. (2010). Food-borne illnesses during pregnancy. Canadian Family Physician, 56(4), 341-343.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.