Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Alia Bhatt Pregnancy: प्रेगनेंसी किसी भी महिला के लिए उसकी जिंदगी का एक महत्वपूर्ण फेज होता है। जिसमें कई प्रकार की सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है। साथ ही महिलाओं को मेंटली हेल्दी रहने और फिजिकली एक्टिव रहने की भी सलाह एक्सपर्ट्स द्वारा दी जाती है। वहीं, कामकाजी महिलाएं प्रेगनेंसी के दौरान भी अपना काम करना पसंद करती हैं और अपने स्वास्थ्य, बच्चे से जुड़ी सावधानियों के बीच अपने काम से जुड़ी जिम्मेदारियों को भी बखूबी पूरा करती हैं। कुछ ऐसा ही काम इन दिनों कर रही हैं अभिनेत्री आलिया भट्ट। बता दें कि,आलिया इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी के दूसपे ट्राईमेस्टर में हैं और साथ ही साथ वे अपनी फिल्मों का बचा हुआ काम कम्पलीट कर रही हैं। आलिया भट्ट और उनके पति रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ब्रम्हास्त्र का प्रमोशन भी खूब कर रही हैं। प्रेगनेंट आलिया भट्ट का प्रेगनेंसी में यूं एक्टिव रहना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। उनके फैंस इसे एक मोटिवेशन की तरह देख रहे हैं कि किस तरह अपनी हेल्थ के साथ-साथ अपने काम के प्रति भी आलिया डेडिकेशन दिखा रही हैं। (Alia Bhatt Pregnancy In Hindi)
बता दें कि आलिया की तरह बॉलीवुड और टीवी इंड्रस्ट्री की अन्य कई अभिनेत्रियों ने भी इससे पहले अपनी प्रेगनेंसी के दौरान खुद को एक्टिव रखते हुए मिसाल पेश कर चुकी हैं। करीना कपूर खान(Kareena Kpaoor Kahna), अनिता हस्सनंदानी (Anita Hassnandani) और कॉमेडी शोज़ के लिए मशहूर भारती सिंह (Bharati Sigh) का नाम इसी लिस्ट में शामिल है। करीना कपूर खान ने जहां अपनी पहली और दूसरी प्रेगनेंसी के दौरान अपनी फिल्मों और फैशन शोज़ से जुड़ा काम किया वहीं, वह करन जौहर के मशहूर टॉक शो में भी हिस्सा लिया। वहीं, भारती सिंह अपने चुलबुले अंदाज में अपने शोज की शूटिंग करती रहीं और इस दौरान वे पूरी एनर्जेटिक और खुश दिखी। इन सेलेब्स ने प्रेगनेंसी को एक हैप्पी फेज के तौर पर जीने का संदेश दिया।
[caption id="attachment_909524" align="aligncenter" width="1200"]
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर अपनी दोनों प्रेगनेंसीज में खूब एक्टिव रहीं।[/caption]
बॉलीवुड फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री आलिया भट्ट अप्रैल 2022 में मुंबई में अभिनेता रणबीर कपूर से शादी की थी। वहीं, जून महीने में आलिया भट्ट ने अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की थी। प्रेगनेंसी के दौरान ही आलिया ने अपनी फिल्म डार्लिंग्स (Darlings) का प्रमोशन किया और ब्रम्हास्त्र (Brahmastra) से जुड़ा काम पूरा किया। वहीं, वह अब इसी फिल्म के प्रमोशन के लिए आलिया भट्ट रणबीर कपूर के साथ अलग-अलग शहरों में जाकर प्रमोशन्स भी कर रही हैं।
View this post on Instagram
एक्सपर्ट्स के अनुसार महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान खुद को बिजी और सक्रिय रखना चाहिए। इससे उन्हें औऱ उनके होनेवाले बच्चे के स्वास्थ्य को कई प्रकार के फायदे होते हैं। ऐसे ही कुछ स्वास्थ्य लाभ हैं-
[caption id="attachment_909525" align="aligncenter" width="1200"]
लॉफ्टर क्वीन कही जाने वाली भारती सिंह ने प्रेगनेंसी के आखिरी स्टेज तक शूटिंग की।[/caption]
अपनी प्रेगनेंसी की खबर का खुलासा करने के बाद से ही 29 वर्षीय अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia bhatt got pregnant at the age of 29) लगातार मीडिया के सामने आती रही हैं। उन्होंने ना ही अपना बेबी बम्प (baby bump) छुपाया और ना ही फैशनेबल दिखने में कोई कसर छोड़ी। जहां एक तरह आलिया भट्ट अपने काम में बिजी हैं वहीं, प्रेगनेंसी में आलिया भट्ट (Alia bhatt working non-stop in pregnancy) को इस तरह भागदौड़ और काम करने से ना रोकने के लिए उनके पति और बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को काफी ट्रोल भी किया गया है। लेकिन, रणबीर कपूर (Bollywood actor Ranbir Kapoor) पत्नी आलिया भट्ट के प्रेगनेंसी में भी काम करने के फैसले की सराहना करते हुए और उन्हें सपोर्ट करते नजर आए। हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू में रणबीर कपूर कहते नजर आए कि, 'आलिया भट्ट ना केवल अपना प्रोफेशनल वर्क बेहतर तरीके से कर पाती हैं बल्कि, वे खुद को भी बहुत अच्छे तरीके से संभाल पाती है। वह एक हिम्मती लड़की हैं और वह चीजों को मैनेज करन में माहिर हैं।'
रणबीर ने आगे कहा कि आलिया की अच्छी मैनेजमेंट स्किल्स ही हैं जिनकी मदद से उन्होंने प्रेगनेंसी के दौरान आलिया ने खुद की देखभाल (pregnancy care) भी अच्छे तरीके से की और अपनी रिसेंट फिल्म ब्रह्मास्त्र का प्रमोशन्स भी अच्छे तरीके से किया। रणबीर के अनुसार लोग आलिया से प्रेरणा ले सकते हैं क्योंकि, उन्होंने एक चुनौतिपूर्ण स्थिति में हंसते-खिलखिलाते हुए अपना काम पूरा किया और खुद को भी संभाला। (Ranbir kapoor praised wife Alia Bhatt for working in pregnancy)