Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Baby: बॉलीवुड के मशहूर और प्यारे-से स्टार कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (Alia and Ranbir Kapoor baby first baby) मम्मी-पापा बन गए हैं। रविवार 6 नवंबर को आलिया भट्ट ने एक बेटी को जन्म दिया। मिली जानकारी के अनुसार आलिया और रणबीर के पहले बच्चे का जन्म साउथ मुंबई के सर एच.एन. रिलायंस हॉस्पिटल (Sir H. N. Reliance Foundation Hospital and Research Centre is Mumbai) में हुआ। कुछ दिनों पहले ही रणबीर और आलिया (Ranbir Kapoor And Alia Bhatt) द्वारा इस अस्पताल में बुकिंंग करने की खबरें आयीं थीं। बच्चे के जन्म के बाद आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर यह गुड न्यूज शेयर की और फैंस को अपने बच्चे के जन्म की जानकारी दी। (Alia Bhatt- Ranbir Kapoor Baby In Hindi)
View this post on Instagram
14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे बॉलीवुड स्टार कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (Alia Bhatt and Ranbir Kapoor marriage date) ने रविवार 6 नवंबर को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। दोनों रविवार सुबह डिलीवरी (Alia Bhatt Delivery) के लिए मुंबई के गिरगांव स्थित एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल पहुंचे थे। वहीं दोपहर को आलिया और रणबीर के बच्चे के जन्म की खबर आयी। आलिया भट्ट की बच्ची के जन्म के बाद उनकी मां सोनी राजदान और रणबीर कपूर की मां और बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर ने भी सोशल मीडिया पर इस खबर की पुष्टि की।
View this post on Instagram
बता दें कि शादी के 2 महीने बाद जून 2022 में, आलिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी और पति रणबीर कपूर की एक तस्वीर शेयर की और इसके साथ ही बताया कि वे प्रेगनेंट (Alia Bhatt Pregnancy) हैं। वहीं, प्रेगनेंसी के दौरान ही आलिया ने अपनी फिल्मों की शूटिंग पूरी की और फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) का प्रमोशन भी पूरा किया। प्रेगनेंसी के दौरान एक्टिवरहकर आलिया ने सबको काफी प्रेरित भी किया। (Alia Bhatt worked during her pregnancy)
बच्चे की देखभाल करने के साथ-साथ अपनी डाइट का भी पूरा ख्याल रखें। हेल्दी डाइट फॉलो करें। प्रेगनेंसी और डिलिवरी के बाद सब्जियों-फलों और दूध का सेवन करें। इसके साथ-साथ हाई प्रोटीन फूड्स खाएं। इससे पोषण की जरूरत पूरी होगी। (benefits of following healthy diet post delivery)
दिनभर में 2 लीटर पानी जरूर पीएं। ब्रेस्टफीडिंग करवाने वाली महिलाएं हर दिन अधिक से अधिक मात्रा पानी पीएं। (Tips for breastfeeding mother)
जितना हो सके आराम करें। इससे आपको जल्द रिकवरी होने में मदद होती है और आपकी थकान भी कम होती है। (benefits of rest after delivery)
बच्चे की देखभाल करते समय मां को रात में ठीक तरीके से सोने में दिक्कत होती है। ऐसे में दिन में जब भी बच्चा सोए तो उस समय आप भी थोड़ी देर का नैप ले लें। इससे आपको आराम मिलेगा। (take small naps post delivery)
सी-सेक्शन या नॉर्मल डिलिवरी के बाद कुछ दिनों आराम करें और उसके बाद हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें। लेकिन, किसी भी प्रकार की एक्सरसाइज करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह ले लें और उसीके अनुसार एक्सरसाइज करें। जो महिलाएं जिम नहीं जाना चाहतीं हैं वे 10-15 मिनट की वॉक करें और घर में थोड़ी-थोड़ी देर तक टहलें।