बेटी राहा कपूर के जन्म के 2 महीने बाद ही स्लीम-ट्रिम बनी आलिया, शेयर कीं अपनी वेट लॉस ट्रिक्स

बच्चे के जन्म के बाद मांओं के ऊपर इस बात को लेकर बहुत अधिक प्रेशर होता है कि वे कैसी दिख रही हैं और उन्हें बढ़ा हुआ वजन या प्रेगनेंसी वेट कम करना चाहिए। आलिया कहती हैं कि मैं भी यह दबाव महसूस करती हूं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 19, 2023 12:05 AM IST

Alia Bhatt Post pregnancy weight loss: आलिया भट्ट अपनी प्रेगनेंसी (Bollywood actress Alia Bhatt) के बाद से ही लगातार खबरों में रहीं और सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। वहीं, प्रेगनेंसी के बाद भी आलिया भट्ट ने लोगों को अपनी फिटनेस (Post pregnancy fitness) से चौंका दिया। बेटी राहा कपूर (Raha Kapoor) के जन्म के कुछ सप्ताह बाद ही आलिया भट्ट अपनी फिटनेस पर ध्यान देने लगीं और योग आसनों का अभ्यास करना स्टार्ट कर दिया। कुछ समय पहले ही आलिया ने एरियल योग (Alia Bhatt Aerial Yoga) करते हुए अपना एक वीडियो भी शेयर किया था और उन्होंने बताया कि डिलीवरी के डेढ़ महीने बाद अब वे योग का अभ्यास कर पा रही हैं। वहीं, अब आलिया भट्ट ने पोस्ट-प्रेगनेंसी वेट लॉस (Post pregnancy weight loss) पर खुलकर बात की और प्रेगनेंसी के बाद अपने शरीर में होने वाले बदलावों के अलावा डिलीवरी के बाद वेट लॉस की जरूरत पर भी बात की। (Alia Bhatt Post pregnancy weight loss in Hindi)

प्रेगनेंसी के बाद वेट लॉस करना क्यों है जरूरी ? (Alia Bhatt speaks about post pregnancy weight loss in Hindi)

ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में आलिया भट्टने कहा कि, बच्चे के जन्म के बाद मांओं के ऊपर इस बात को लेकर बहुत अधिक प्रेशर होता है कि वे कैसी दिख रही हैं और उन्हें बढ़ा हुआ वजन या प्रेगनेंसी वेट कम करना चाहिए। आलिया कहती हैं कि मैं भी यह दबाव महसूस करती हूं क्योंकि, मुझे अपनी फिल्मों का काम पूरा करना है और इसके लिए मुझे फिट बनना पड़ेगा और वजन भी कम करना होगा। महिलाएं प्रेगनेंसी के बाद भी आकर्षक और पतली दिखना चाहती हैं और इस बात को लेकर वे काफी परेशान भी रही हैं।

आलिया ने कहा कि मैं इस टॉपिक पर खुलकर बात करना चाहती हूं कि किस तरह महिलाएं प्रेगनेंसी के बाद वजन कम करने के लिए बहुत अधिक मेहनत करती हैं और किस तरह उन्हें स्ट्रगल करना पड़ता है। अपने ही शरीर के साथ उन्हें कई तरह के स्ट्रगल करने पड़ते हैं और खुद को दोबारा शेप में लाने के लिए वे कैसे खुद पर बहुत अधिक दबाव डाली है। मैं उन सभी महिलाओं की तकलीफ और संघर्ष को अब अच्छी तरह समझ सकती हूं। (Alia Bhatt on weight post pregnancy in Hindi.)

अब फिट रहने के लिए कहती हैं वेट लॉस

29 वर्षीय अभिनेत्री ने आगे कहा कि महिलाएं अब प्रेगनेंसी से पहले ही इस बारे में चिंता करने लगती हैं कि उनका वजन बढ़ जाने के बाद वे कैसी दिखेंगी। लेकिन, मैं कहूंगी कि जैसे भी हो हर हाल में अपनी शरीर को स्वीकार करें, अपनी बॉडी की रिस्पेक्ट करें।

आलिया ने यह भी कहा कि, मुझे खाने-पीने का शौक है लेकिन मैं वजन भी कम करना चाहती हूं। इसीलिए, अब मैं हेल्दी रहने के लिए वजन कम करना चाहती हूं ना कि पतली दिखने के लिए। मेरे ख्याल से महिलाओं को फिट बनने की प्रक्रिया में खुद को सेफ भी रखना चाहिए।

न्यू मॉम्स को दीं वेट लॉस टिप्स (Weight loss tips for new moms in Hindi)

इस इंटरव्यू के दौरान आलिया भट्ट ने महिलाओं को कुछ टिप्स भी दीं जिनकी मदद से वे डिलीवरी के बादखुद को फिट रख सकती हैं और वजन कम करने में उन्हें मदद भी हो सकती है। (Celebrity tips for weight loss post delivery)

  • अपनी डेली डाइट में प्रोटीन (protein) की मात्रा बढ़ा दें।
  • हरी सब्जियां और मौसम के अनुसार उपलब्ध होनेवाली सभी सब्जियों का सेवन करें।
  • सुबह-शाम वॉक करें। (benefits of walking post delivery)
  • योग आसनों का अभ्यास करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source