प्रेगनेंट आलिया भट्ट को आधी रात में हुई कुछ मीठा खाने की क्रेविंग,खा लिया 1 खास डेजर्ट, प्रेगनेंसी में शुगर क्रेविंग होने पर खाएं ये 10 नेचुरल फूड्स

प्रेगनेंसी में जब मीठा खाने की क्रेविंग हो तो महिलाएं इन मीठे स्वाद वाले नेचुरल फूड्स का सेवन कर सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : July 6, 2022 3:04 PM IST

आलिया भट्ट जो इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी (Alia Bhatt pregnancy) की वजह से खबरों में हैं उन्होंने हाल ही में एक तस्वीर शेयर की जिसमें अपनी मिडनाइट क्रेविंग्स को शांत करने के लिए अपनी मनपसंद डिश खाती हुए दिखीं। आलिया भट्ट ने एक स्नैपचैट शेयर करते हुए बताया कि वो आधी रात में तिरामिसु  (Tiramisu) खा रही है। यह एक ट्रेडिशनल इटालियन डेजर्ट (Italian dessert) है जो अपने फ्लेवर और स्पेशल टेस्ट के लिए जानी जाती है। आलिया भट्ट प्रेगनेंसी के दौरान इसी मिठाई का स्वाद ले रही हैं।

प्रेगनेंसी में क्रेविंग्स होना एक आम बात है और महिलाओं को अलग-अलग तरह के फूड्स के लिए क्रेविंग होती है। गर्भवस्था में कुछ महिलाओं को जहां कड़वा या खट्टा खाने की इच्छा होती है वहीं, कई महिलाओं को खाना खाने की इच्छा बिल्कुल भी नहीं होती। वहीं, कई महिलाओं को प्रेगनेंसी में बहुत अधिक मीठा खाने की इच्छा होती है। ऐसे में महिलाएं चॉकलेट, मिठाइयां, केक, पेस्ट्री और आइसक्रीम जैसे फूड्स खाकर बेहतर महसूस करती हैं।

प्रेगनेंट महिलाओं को क्यों होती है मीठा खाने की इच्छा?

प्रेगनेंसी में महिलाओं को होने वाली क्रेविंग से जुड़ी कई बातें की जाती हैं लेकिन जानकारों के अनुसार, प्रेगनेंसी में किसी चीज को खाने की इच्छा का क्या संकेत (what do pregnancy Cravings indicates)  है यह स्पष्ट नहीं है। लेकिन, प्रेगनेंसी में होने वाली क्रेविंग्स को शांत करने के लिए हेल्दी डाइट लेना महत्वपूर्ण है जिसमें विभिन्न प्रकार के पोषक तत्वों से समृद्ध फूड्स को भी शामिल किया जाना चाहिए। वहीं, प्रेगनेंट महिलाओं को इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि अपनी इच्छा या क्रेविंग (pregnancy cravings) का ध्यान रखते हुए जिन चीजों का सेवन करती हैं वे उनकी सेहत के लिए नुकसानदायक ना हो। जैसे तीखा या मसालेदार खाना खाने से पेट की समस्याएंहो सकती हैं। वहीं, अधिक मात्रा में मीठा खाने से जेस्टेशनल डायबिटीज से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

मीठा खाने का हो मन तो प्रेगनेंट महिलाएं खाएं ये नेचुरल फूड्स

  1. घर के बने लड्डू खाएं जिनमें तिल, बेसन, गोंद और घी मिला हो। इनकी मिठास से आपकी क्रेविंग शांत होगी और आपको पोषण भी मिलेगा।
  2. खीर, गर्मागर्म सूजी का हलवा और सीमित मात्रा में गजक या चिक्की जैसी पारम्परिक मिठाइयों का सेवन (अपने डाइटिशियन की सलाह के आधार पर) भी किया जा सकता है।
  3. खजूर, सूखे अंजीर, किशमिश और छुआरे ना केवल स्वादिष्ट होते हैं बल्कि, आयरन, फोलेट और विटामिन बी12 जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनका सेवन करने से महिलाओं को शक्ति और पोषण प्राप्त होते हैं।
  4. भीगे हुए खजूर को दूध के साथ खाने से भी मिठाई खाने की क्रेविंग कम हो सकती है।
  5.  हल्की भूख लगने पर किशमिश और सूखे नारियल को भूने हुए साबुदाना या कुरमुरों के साथ स्नैक के तौर पर खा सकती हैं आप।
  6. भूने चने, भुनी हुई मूंगफली और गुड़ खाने से भी क्रेविंग शांत हो सकती है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source