अक्सर प्रेगनेंट महिलाएं इस बात को लेकर कशमकश में रहती हैं कि उन्हें ऐसी हालत में ट्रेवल करना चाहिए या नहीं। ऐसी प्रेगनेंट महिलाएं जिनकी प्रेगनेंसी में कोई समस्या न हो, वो हवाईजहाज़ में बिना परेशानी के यात्रा कर सकती हैं, बस उन्हें थोड़ी सी सावधानी बरतनी होगी। प्रेगनेंट महिलाओं को सुरक्षित एयर ट्रेवल करने के लिए कुछ टिप्स दे रहे हैं हम यहां।
प्रेगनेंसी में हवाई जहाज से सफर करते समय रखें इन बातों का ध्यान : -
सीटबेल्ट हवाईयात्रा में यूं तो सभी के लिए जरूरी होती है लेकिन प्रेगनेंट महिलाओं के लिए इसका ख़ास महत्व है। अगर आप प्रेगनेंट हैं तो सीटबेल्ट आपको सुरक्षित और स्थिर रखने का काम करेगी। इसलिए लिए इसे अपनी बैली की नीचे ही बांधें।
यात्रा करते हुए अपने कपड़ों पर प्रेगनेंट महिलाओं को ख़ास ध्यान रखना चाहिए। ऐसे कपड़े पहनें जो आरामदायक हों। ज्यादा टाइट कपड़े पहन कर हवाईयात्रा न करें।
प्रेगनेंट महिलाओं को यात्रा के दौरान काफी मात्रा में पानी पीना चाहिए क्योंकि ऐसे में उन्हें अतिसार व डिहाइड्रेशन होने का डर रहता है। अपने पास एक पानी की बोतल रखें और लगातार पानी पीते रहें।
कोशिश करें कि ऐसी सीट लें जिससे आपको वॉशरूम जाने, या बाहर निकलने में दिक्कत न हो। आप इसके लिए फ्लाइट अटेंडेंट से बात कर सकती हैं।
बहुत से लोगों मे देखा जाता है कि वह फ्लाइट के टेक ऑफ तथा लॅंडिंग के समय घबरा जाते हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल ना करें, एयरलाइन मे आपके लिए ऑक्सीजन का पूरा बंदोबस्त होता है भले ही आपकी फ्लाइट कितनी ही उँचाई पर उड़े आपको साँस लेने मे कोई परेशानी नही होती, अगर आप दर रही हैं कि एयरपोर्ट पर मौजुद मेटल डिटेक्टर आपके बच्चे को नुकसान पहुँचा सकते हैं तो परेशान मत होए क्योंकि यह बिल्कुल सेफ होते हैं, इसीलिए एयरलाइन मे सफ़र करते हुए बिल्कुल रिलॅक्स रहें और आराम करें ।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.