ये सवाल सुनने में थोड़ा अजीब लगता हैं, लेकिन सी-सेक्शन सर्जरी के बाद दुसरे दिन सुबह डॉक्टर आकर पुछते है की आपने गैस पास किया क्या ? फिर सवाल सुनकर आप चौंक सकते है । मगर ये सच है की सी-सेक्शन सर्जरी के बाद गैस पास करना है जरूरी ।
हाल ही में मेरे बहन का सी-सेक्शन सर्जरी हुआ है। उसको भी डॉक्टर ने पुछा था की आपने गैस पास किया क्या ? तो वो चौंक गई । उसने इस बात पर डॉक्टर को कुछ नहीं कहा । फिर उसके दिमाग में बार-बार ये बात घुमने लगी, सी-सेक्शन के बाद क्यों है जरूरी गैस पास करना । फिर उसी अस्पताल की नर्स से जो उसे दवा देने आयी तो उसने इस बारे में पुछा।
सर्जरी के बाद गैस पास करना क्यों हैं जरूरी ?
उस नर्स ने फिर बहन को बताया की, शरीर के निचले हिस्से में सर्जरी करने से पहले स्पाइनल एनेस्थेशिया दिया जाता है, ताकि सर्जरी करने में परेशानी ना हो। इस वजह से शरीर का निचला हिस्से पूरी तरह से सुन्न हो जाता है| कभी-कभी एनाल्जेसिक मेडिसन की वजह से भी गैस होता है| बच्चे को निकालने के बाद थोड़ी बहुत गैस पेट में रह जाती है ये डॉक्टर को पता होता है | पेनकिलर मेडिसन देने की वजह से भी गैस बनता है| एनेस्थेशिया के असर से बाहर आने के बाद और सर्जरी के बाद गैस पास हुआ की नहीं, ये अस्पताल के डॉक्टर और ख्याल रखनेवाले स्टाफ को पता होना जरूरी होता है |
आपके शरीर से गैस पास होना मतलब आपका शरीर पहले जैसे काम कर रहा हैं और एनेस्थेशिया का परिणाम अब कम हुआ हैं | अगर आपकी गैस पास नहीं हुई तो आपको सर्जरी के बाद कुछ भी खाने नहीं देते हैं | सर्जरी के बाद आपको जूस और सूप जैसे पानी की चीजे पीने को दी जाती है |
सी-सेक्शन के बाद गैस कैसे पास होती है ?
आमतौर पर ये अपने आप हो जाता है | अगर ऐसा नहीं हुआ है तो वहां के किसी नर्स या आया की मदद से कुछ देर आसपास चलिये | चलने से आपके शरीर के अंग हिलते हैं और फसी हुई गैस बाहर आने में मदद मिलती हैं | गुनगुना पानी या चाय पीने से आपके आंत पहले की तरह शुरू हो जाते हैं | अगर फिर भी आपकी गैस बाहर नहीं आती हैं अपने डॉक्टर या नर्स को बताए, ताकि गैस पास होने में वो आपकी कुछ मदद कर सकते हैं | मगर अपने पेट के उपर किसी भी प्रकार का दबाव ना दे, उसके बजाए आप डॉक्टर को मदद के लिये बुलाए |
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.