hamburger icon
A
Read in English

C-section के बाद कौन-से इंफेक्शन होने का खतरा होता है?

सी-सेक्शन के बाद ब्लीडिंग और फीवर होना क्या नॉर्मल होता है?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : October 31, 2017 1:02 PM IST

सी-सेक्शन का जख्म ठीक होने में समय लगता है और उसका सही तरह से देखभाल करने की भी ज़रूरत होती है। अगर जख्म के जगह पर कोई भी इंफेक्शन होता है उस जख्म को ठीक होने में समय लगता है। जख्म का ठीक से देखभाल नहीं करने पर सेप्टिक हो जाने का खतरा होता है। इसलिए सर्जरी के बाद डॉक्टर के सलाह को मानना बहुत ज़रूरी होता है।

अगर किसी भी तरह वहां इंफेक्शन हो जाता है तो बिना किसी देरी के डॉक्टर के पास जायें। वैसे सी-सेक्शन वाले जगह पर दर्द या सूजन होना आम बात है लेकिन कोई असुविधा होने पर छोड़ना नहीं चाहिए। शायद आप सोचते होंगे कि सी-सेक्शन होने के बाद क्या करना चाहिए क्या नहीं इसके बारे में पता नहीं है तो मदरहुड हॉस्पिटल,बेंगलुरू की डॉक्टर बीना जयसिंह इस बारे में जानकारी दे रही हैं-

नॉर्मल क्या होता है-

दर्द होना- सी-सेक्शन एब्डोमनल सर्जरी होता है इसलिए वहां दर्द हो होगा ही। लेकिन पेनकिलर लेने पर थोड़ा आराम मिलता है।

वहां की त्वचा सूखी होना- ये आम बात होता है क्योंकि इससे जख्म ठीक होने में आसानी होती है। लेकिन ज्यादा ड्राई होने पर मेडिकेटेड क्रीम वहां पर लगा सकते हैं।

खुजली- जैसे-जैसे घाव सूखता है वहां की त्वचा रूखी होने लगती है इसलिए खुजली बहुत होता है। लेकिन ज्यादा जोर से न खुजलायें इससे वहां से फिर से ब्लीडिंग होने का खतरा होता है।

पसीना- अगर सी-सेक्शन का जख्म त्वचा के परतो के बीच है तो पसीना आना नॉर्मल होता है।

क्या नॉर्मल नहीं होता-

कुछ ऐसी बातें हैं जो सी-सेक्शन के लिए होना सही बात नहीं होता। वे हैं-

बहुत ज्यादा दर्द- अगर पेनकिलर लेने के बावजूद भी बहुत दर्द हो रहा है, बैठ तक नहीं पा रहे हैं तो तुरन्त डॉक्टर के पास जायें।

सूजन- ये अंदर से इंफेक्शन होने का लक्षण भी हो सकता है।

ब्लीडिंग- अगर जख्म में से खून निकल रहा है तो बिना कोई देरी किये डॉक्टर के पास जाये।

फीवर- अगर दर्द और सूजन के साथ बुखार है तो समझ जाइए स्थिति गंभीर है।

घाव में से पस निकलना- घाव अगर ठीक होने लगे तो स्किन ड्राई हो जाता है लेकिन यदि ये अभी भी नहीं हो रहा है तो संभल जाइए ।

शरीर के दूसरे अंग में सूजन- अगर कांख या हाथ के नीचे सूजन है या गर्दन में दर्द है तो हो जाये सावधान।

वैजाइनल ब्लीडिंग- अगर सी-सेक्शन के बाद बहुत ज्यादा ब्लीडिंग हो रहा है दिन में पांच-छह से ज्यादा पैड इस्तेमाल करना पड़ रहा है तो तुरन्त डॉक्टर से सलाह लें।

Read this in English

अनुवादक – Sushantdeep Sagvekar

चित्र स्रोत - Shutterstock