Post pregnancy Weight Loss: स्मृति खन्ना ने डिलीवरी के 1 सप्ताह बाद ही घटाया वजन, आप भी करें ट्राई ये 3 टिप्स

टीवी एक्ट्रेस स्मृति खन्ना ने जिस तरह से सिर्फ एक सप्ताह में ही वजन कम (post pregnancy weight loss) कर लिया है, उसे देखकर लगता नहीं कि पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन कम करना काफी मुश्किल काम है। यकीन नहीं हो रहा आपको? यकीन करने लगेंगी, जब आप स्मृति की पोस्ट प्रेग्नेंसी तस्वीर देखेंगी।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : April 28, 2020 7:45 PM IST

Post Pregnancy Weight Loss : पोस्ट प्रेग्नेंसी महिलाओं के सामने सबसे बड़ी जो चुनौती होती है, वह है दोबारा से पहले जैसी फिगर पाना। हालांकि, यह काम थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि इसके लिए आपको काफी वर्कआउट, हेल्दी डायट लेने की जरूरत पड़ती है। लेकिन, कुछ महिलाएं ये सारी चीजें फॉलो करती हैं, फिर भी दुबली नहीं हो पाती हैं। पर, पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन कम करना (post pregnancy weight loss) मुश्किल भी नहीं है, वह भी डिलीवरी के सिर्फ एक सप्ताह बाद ही। यकीन नहीं हो रहा आपको? यकीन करने लगेंगी, जब आप टीवी एक्ट्रेस स्मृति खन्ना (TV actress Smriti Khanna) की पोस्ट प्रेग्नेंसी तस्वीर देखेंगी।

डिलीवरी के एक सप्ताह बाद ही वजन हुआ कम  

टीवी एक्ट्रेस स्मृति खन्ना ने हाल ही में एक बच्ची को जन्म दिया है। और उन्होंने प्रेग्नेंसी के महज चंद दिनों के बाद ही उन्होंने अपनी बॉडी का गजब ट्रांसफॉर्मेशन कर सबको चौंका दिया। स्मृति ने इंस्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीरों के एक कोलाज को साझा किया है, जिसमें से एक तस्वीर डिलीवरी से पहले की तो दूसरी बाद की है। मां बनने के बाद स्मृति की फिट बॉडी को देखकर लोग सोशल मीडिया पर उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। स्मृति ने डिलीवरी के बाद जिस तेजी से अपना वजन (post pregnancy weight loss) घटाया है, उसने उनके प्रशंसकों को हैरत में डाल दिया है।

Post Pregnancy Care : पोस्ट प्रेग्नेंसी लाइफस्टाइल में लाएं ये बदलाव और कर लें वजन कम

अपने इस पोस्ट में वह लिखती हैं, "मानव शरीर क्या कुछ कर सकता है, यह जानकर मैं हैरान हूं! पहली तस्वीर बच्ची के जन्म के एक हफ्ते पहले ली गई है, दूसरी जन्म देने के एक हफ्ते बाद की है। मेरे इनबॉक्स में मां बनने वाली और हाल ही में मां बनीं महिलाओं की तरफ से सवालों की बाढ़ आ गई है। मैं जल्द ही एक वीडियो बनाकर इन सभी सवालों के जवाब देने की कोशिश करूंगी। मेरी नन्हीं सी बच्ची के लिए आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए आपका धन्यवाद।"

डिलीवरी के बाद वजन कम करने के टिप्स

डिलीवरी के बाद महज दस दिनों में इतना खूबसूरत और दुबला-पतला फिगर पाना लगभग नामुमकिन है। कई महिलाएं काफी प्रयास भी करती हैं, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाता है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि स्मृति ने पूरी दुनिया के सामने एक महिला की शक्ति का प्रदर्शन किया है। जानें, बच्चे को जन्म देने के बाद वजन कम करने के कुछ आसान उपाय (Tips for loosing weight after pregnancy)...

बेटी के जन्म बाद बढ़े वजन के कारण छिपी रहीं मॉडल हेन्ना जेटर, आप भी पोस्ट प्रेग्नेंसी यूं करें बेली फैट और वेट लॉस

1 ग्रीन टी 

कई अध्ययनों में ग्रीन टी को वजन (Green tea for weight loss after delivery) कम करने के लिए एक बेहतरीन हर्बल टी बताया गया है। ग्रीन टी में एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर होता है। डिलीवरी के बाद वजन कम करने के लिए आप दूध वाली चाय की जगह इसे पिएं। इसमें फ्लेवोनॉएड्स होता है, जो हृदय को स्वस्थ रखता है।

2 मेथी के बीज

मेथी कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने, सूजन और भूख पर नियंत्रण करने में सहायता करता है। इसके अलावा यह पेट का मोटापा भी कम करता है। महिलाओं में हार्मोन को संतुलित रख कर पेट कम करता है। 1 चम्मच मेथी के बीजों को 1 गिलास पानी में उबालें। इसे गुनगुना करके रात में सोने से पहले नियमित रूप से पिएं।

Post Pregnancy Weight Loss: प्रेगनेंसी के बाद दिख रहा है बेली फैट? इन 2 योगासनों की मदद से करें वेट लॉस

3 दालचीनी और लौंग

गर्भावस्था के बाद पेट कम करने के लिए दालचीनी और लौंग (Clove) असरदार हो सकता है। 2-3 लौंग और 1/2 चम्मच दालचीनी पाउडर (Cinnamon powder) को एक गिलास में उबालें। इसे छान लें और गुनगुन पिएं। प्रसव के बाद वजन कम करने में सहायता मिलेगी। साथ ही दालचीनी ब्लड शुगर लेवल, हृदय रोग के जोखिम को कम कर सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source