Shriya Saran: जब श्रिया सरन के घर आयी नन्हीं-सी राजकुमारी, बड़े ही खास अंदाज़ में किया खुलासा, वायरस से बचने के लिए गर्भवती महिलाएं बरतें ये विशेष सावधानियां

एक वीडियो शेयर करते हुए श्रिया ने लिखा कि, 2020 में वह एक बेटी को जन्म दे चुकी है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 18, 2022 1:06 PM IST

Shriya Saran Baby Girl: साउथ इंडियन फिल्मों के साथ-साथ बॉलीवुड में दृश्यम 2 (Drishyam 2) जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनानेवाली मशहूर एक्ट्रेस श्रिया सरन (Shriya Saran) मां बन गयी हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए अपने बच्चे के जन्म के बारे में सोशल मीडिया पर लिखा और बताया कि साल भर पहले यानि 2020 में उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है। यह पहली बार है जब श्रिया की बच्ची की झलक उनके फैंस को मिली है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, अब उनकी बेटी बड़ी हो गयी है। गौरतलब है कि, श्रिया अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़ी अफवाहों के कारण लम्बे समय से चर्चा में थी। बता दें कि, साल 2018 में श्रिया सरन (Shriya Saran Husband) ने एंड्रू कोश्चिव से शादी की थी।  इस नये और प्यारे-से वीडियो में श्रिया अपनी बच्ची और पति एंड्रू के साथ नज़र आ रही हैं और पूरा परिवार बहुत खुश है। (Shriya Saran Baby Girl In Hindi.)

स्पेशल तरीके से किया प्रेगनेंसी और बच्चे के जन्म का खुलासा

11 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस एक वीडियो के कैप्शन में श्रिया ने लिखा कि, 2020 में वह एक बेटी को जन्म दे चुकी है। अभिनेत्री ने लिखा कि उन्होंने  कोरोना महामारी के दौरान गर्भधारण (pregnancy during covid) किया। श्रिया ने  लिखा कि, "2020 में क्वारंटाइन का समय उनके लिए यादगार बन गया है जब दुनियाभर में सबकुछ उथल-पुथल चल रहा था तब हमारी दुनिया भी बदल गयी। हमने  एडवेंचर और एक्साइटमेंट के साथ बहुत कुछ सीखा। फिर,  हमारी दुनिया में एक परी का आना हुआ। हम भगवान के प्रति आभार प्रकट करते हैं और उनका धन्यवाद करते हैं।

कोरोना महामारी के दौरान गर्भवती महिलाएं बरतें ये विशेष सावधानियां

कोरोना महामारी और लॉकडाउन जैसी मुश्किल स्थितियों के बीच दुनियाभर में कई बच्चों का जन्म हुआ कई घरों में किलकारियां गूंजी। कोविड-19 संक्रमण की पहली और दूसरी लहर के बाद अब तीसरी लहर की आशंका भी जतायी गयी है। साल 2021 के आखिरी महीनों को तीसरी लहर का संभावित समय बताया गया है। इस समय भी बहुत-सी महिलाएं गर्भवती हैं और कुछ प्रेगनेंसी के लास्ट स्टेज में हैं। गर्भावस्था में महिलाओं को अपना और गर्भस्थ शिशु का बहुत ख्याल रखना पड़ता है। वहीं, कोरोना महामारी के दौरान गर्भवती महिलाओं के लिए स्थिति और भी चुनौतिपूर्ण बन गयी है। गौरतलब है कि कई गर्भवती औरतों को कोविड-19 पॉजिटिव (Covid-19 Infection during pregnancy) भी पाया गया है और प्रगेनेंसी में मां से बच्चे तक वायरस के प्रसार से जुड़ी संभावनों के बारे में एक्सर्ट्स लगातार शोध कर रहे हैं। ऐसे में गर्भवती महिलाएं अपनी तरफ से भी इन बातों का ख्याल ज़रूर रखें ।

  • बहुत आवश्यक काम होने पर ही घर से बाहर निकलें। घर से निकलने से पहले मास्क ज़रूर पहनें।
  • डॉक्टर से सलाह-मशविरा और रिपोर्ट्स रीडिंग जैसे काम फोन या वीडियो कॉल पर करें। जब, तक बहुत ज़रूरी ना हो तब तक क्लिनिक या हॉस्पिटल जाने से बचें।
  • सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखें।
  • भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।
  • अपने डॉक्टर से परामर्श के अनुसार, सभी प्रकार की दवाइयों का सेवन समय से करें।
  • कोविड  वैक्सीनेशन  कराएं।
  • डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और अस्थमा जैसी समस्याओं से पीड़ित महिलाएं घर पर नियमित मॉनिटरिंग करें और अपनी स्थिति को कंट्रोल में रखने के प्रयास करें।
  • अपने डॉक्टर के सम्पर्क में बने रहें।

यह भी पढ़ें-

Shah Rukh Khan On Labour Pain: आर्यन खान के जन्म के समय पापा शाहरुख को लगा डर, हो सकती थी गौरी खान की लेबर पेन से मौत !

Kalki Koechlin On Sleep Deprivation : बेटी के जन्म के बाद ठीक से सो नहीं पायी हैं कलकी कोचलिन, कहा नींद की कमी से हुआ है दिमाग और शरीर पर असर

Eating Papaya During Pregnancy : क्या पपीता खाने से सचमुच हो सकता है गर्भपात? जानें क्या कहती है रिसर्च और एक्सपर्ट्स

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source