Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Sameera Reddy On Postpartum Depression: पोस्टपार्टम डिप्रेशन से गुजर चुकी हैं समीरा रेड्डी, कहा खुद पर नहीं था विश्वास, रिश्तों पर भी पड़ा बुरा असर

बॉलीवुड अभिनेत्री समीरा रेड्डी (Sameera Reddy) ने कहा कि, वे पोस्टपार्टम डिप्रेशन ( Postpartum Depression) से पीड़ित थीं और इसके कारण उन्हें कई प्रकार  तकलीफें झेलनी पड़ीं।

Sameera Reddy On Postpartum Depression: पोस्टपार्टम डिप्रेशन से गुजर चुकी हैं समीरा रेड्डी, कहा खुद पर नहीं था विश्वास, रिश्तों पर भी पड़ा बुरा असर

Written by Sadhna Tiwari |Updated : March 23, 2022 12:13 PM IST

Sameera Reddy On Postpartum Depression:पोस्टपार्टम डिप्रेशन बच्चे के जन्म के बाद होनेवाली एक मानसिक स्थिति है जिसकी चपेट में 20-70 प्रतिशत महिलाएं आती है। बच्चे के जन्म के बाद महिलाओं के जीवन में व्यापक बदलाव आते हैं। शरीर में हार्मोन्स के स्तर में बदलाव आने, दिनचर्या में बदलाव, थकान और बच्चे की देखभाल से जुड़े कामों के कारण महिलाओं को चिंता, स्ट्रेस और हताशा महसूस होती है जो आगे चलकर डिप्रेशन में तब्दील हो सकता है। बॉलीवुड अभिनेत्री समीरा रेड्डी ने हाल ही में इस स्थिति के बारे में बात की। समीरा ने कहा कि, वे पोस्टपार्टम डिप्रेशन से पीड़ित थीं और इसके कारण उन्हें कई प्रकार  तकलीफें झेलनी पड़ीं। (Sameera Reddy On Postpartum Depression In Hindi)

समीरा रेड्डी ने किया पोस्टपार्टम डिप्रेशन का दर्द बयां

एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए समीरा रेड्डीने बताया कि अपनी पहली प्रेगनेंसी के पोस्टपार्टम डिप्रेशन का शिकार हो गयी थीं। इंस्टाग्राम पर समीरा ने लिखा कि पोस्टपार्टम डिप्रेशन के कारण वह अपनी सेहत,शरीर और परिवार पर ध्यान नहीं दे पा रही थीं।

Also Read

More News

शादी पर भी पड़ा असर

43 वर्षीय अभिनेत्री ने बताया कि उनके बेटे हंस (Hans) के जन्म के बाद वह मानसिक स्तर पर बहुत परेशान थी। समीरा ने कहा कि,मैं बार-बार खुद से सवाल पूछती थी कि क्या मुझे दूसरे बच्चे के बारे में सोचना चाहिए। मैं पूरी तरह से टूट चुकी थी। मेरा अपने शरीर और अपने मन पर कोई कंट्रोल नहीं था।समीरा ने आगे लिखा कि ना केवल मानसिक और शारीरिक स्तर पर बल्कि मेरी पर्सनल लाइफ और रिश्तों पर भी इसका बहुत असर पड़ा। अभिनेत्री ने कहा कि,मुझे समझ ही नहीं आ रहा था कि मैं अपनी शादी को सही तरीके से चलाने के लिए क्या करूं। हालांकि, मेरे पति और ससुराल वालों के सपोर्ट से मैं खुद को इस स्थिति से बाहर निकाल पाने में सफल रही।

समीरा ने आगे कहा कि, “हर महिला का जीवन अलग-अलग स्थितियों से गुजरता है और उनके अनुभव भी अलग होते हैं। पहली प्रेगनेंसी के बाद डिप्रेशन और फिर दूसरे बच्चे के लिए तैयार होने के पीछे कई बातें आधार बनी, जैसे परिवार का सपोर्ट, इमोशनल स्ट्रेंथ और आर्थिक स्थिति। अभिनेत्री कहती हैं कि,“ महिलाएं खुद की समझ से भी ज्यादा मज़बूत होती हैं। इसीलिए उन्हें अपने मन की बात सुननी चाहिए कि वह कितने बच्चे चाहती है या सिंगल रहकर ही जीवन बिताना चाहती हैं। मैंने भी अपने लिए फैसला लिया और आज मैं खुश हूं कि मेरी बेटी नायरा मेरी ज़िंदगी का हिस्सा है। (Sameera Reddy on second pregnancy)

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

पोस्टपार्टम डिप्रेशन के लक्षण

  • हमेशा गुस्सा या चिड़चिड़ापन महसूस करना
  • मूड खराब होना
  • फोकस और एकाग्रता में कमी
  • किसी भी काम में रूचि ना लेना
  • हमेशा महसूस होने वाला दर्द, तकलीफ
  • हमेशा बीमार-सा महसूस करना
  • भूख बढ़ जाना या बिल्कुल भूख न लगना
  • पोस्ट-प्रेगनेंसी वेट गेन
  • खुद पर नियंत्रण ना रख पाना
  • बहुत अधिक इमोशनल हो जाना या अकारण रोना
  • हमेशा थका-थका सा रहना
  • लोगों से मिलने-जुलने से कतराना
  • बच्चे से नफरत करना या उसके प्रति लापरवाह हो जाना

(डिस्क्लेमर: प्रेग्नेंसी और पोस्टपार्टम डिप्रेशन से संबंधित यहां लिखी गई सभी जानकारियां और सलाह सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए दी गई हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान या उसके बाद होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के चिकित्सा से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।)