... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : September 12, 2019 4:57 PM IST
सबके लिए पहली प्रेगनेंसी जैसी दूसरी प्रेगनेंसी भी आसान हो, यह जरूरी नहीं। अगर डॉक्टर इजाजत न दे तो इस दौरान ज्यादा एक्सरसाइज भी अवॉइड ही करनी चाहिए। ©Insta/lisahaydon
एक्ट्रेस और मॉडल लीज हेडन (Lisa haydon) दूसरी बार मां बन रहीं हैं। अपने शुरूआत के कुछ हफ्ते तो उन्होंने खूब एन्ज्वॉय किए, पर अब उन्हें मुश्किलें (second pregnancy difficulties) आने लगीं हैं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ सप्ताह पहले की फोटो पोस्ट करते हुए उन्होंने इस बारे में बात की।
लीजा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर surfing के दौरान की एक फोटो पोस्ट की है। वे लिखती हैं बेबी वेव्ज विद बेबी बंप। हालांकि यह फोटो कुछ सप्ताह पहले की है, पर वे इसी में सहज महसूस कर पा रहीं हैं। जबकि अब उन्हें अपनी दूसरी प्रेगनेंसी में दिक्कतें आने लगी हैं। वे मानती हैं कि दूसरी प्रेगनेंसी पहली प्रेगनेंसी जितनी आसान नहीं होती। इसमें कुछ परेशानियां आती ही हैं, जिन्हें वे भी महसूस कर रहीं हैं।
असल में दूसरी प्रेगनेंसी में आपको बहुत से बदलाव करने पड़ते हैं। इसकी वजह उम्र का बढ़ना और कुछ बदलाव हो सकते हैं। लीजा को भी सर्फिंग बहुत पसंद है, पर इस दौरान वे कुछ असहज महसूस कर रहीं थीं, इसलिए उन्होंने इसे छोड़ दिया। वे लिखती हैं कि मैं न तो वॉक कर पा रही हूं और न ही कोई व्यायाम। इसके लिए वे उन महिलाओं को भी सलाह देती हैं जो दूसरी बार मां बन रहीं हैं।