
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Mahhi Vij Pregnancy through IVF : मां-बाप बनने और परिवार को आगे बढ़ाना हर कपल की प्राथमिकता होती है। लेकिन, कई बार कपल्स के लिए नेचुरल तरीके से गर्भधारण करना पाना आसान नहीं होता। ऐसे में वे आईवीएफ जैसी तकनीकों की मदद लेते हैं। आईवीएफ गर्भधारण का एक एडवांस तरीका है जिसमें भ्रूण को कृत्रिम तरीके से मां के शरीर में इम्प्लांट किया जाता है। यह तरीका बीते कुछ वर्षों में काफी पसंद किया गया है और दुनियाभर में कई कपल्स आईवीएफ तकनीक की मदद से माता-पिता बन सके हैं। बॉलीवुड में कई सेलेब्स ऐसे हैं जिन्होंने आईवीएफ टेक्नोलॉजी की मदद ली है और इस मेथड की मदद से उनके घर में नन्ही किलकारी गूंज सकी है। लेकिन, वहीं कई स्टार कपल्स ऐसे भी हैं जिन्हें इस राह में बहुत तकलीफें उठानी पड़ीं। ऐसा ही एक कपल है टीवी एक्ट्रेस माही विज और उनके अभिनेता पति जय भानुशाली।
हाल ही में माही विज ने बॉलीवुड बबल वेबसाइट को एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने बताया कि बच्चे को जन्म देना उनके लिए एक लम्बा संघर्ष भरा समय रहा क्योंकि उन्होंने कई बार आईवीएफ कराया और वह बार-बार फेल होता रहा। बता दें कि टीवी अभिनेत्री माही विज (विज (Mahhi Vij) )और जय भानुशाली ((Jay Bhanushali) ) की एक 3 वर्ष की बेटी है जिसका नाम है तारा। जय-माही की बेटी का जन्म साल 2019 में हुआ था।
View this post on Instagram
माही ने बताया कि उन्हें अपनी प्रेगनेंसी के दौरान कई प्रकार की तकलीफों से गुजरना पड़ा और उन्हें कई कॉम्प्लिकेशन्स को भी फेस करना पड़ा। माही और जय की शादी के बाद कपल ने लम्बे समय तक आईवीएफ तकनीक की मदद से प्रेगनेंसी की कोशिश की। माही ने अपने इंटरव्यू में बताया कि, यह बहुत मुश्किल था। हम आईवीएफ की मदद से बच्चे के लिए कोशिश कर रहे थे। साल 2014 में मैंने 32 साल की उम्र में पहली बार IVF आजमाया था जो फेल हो गया।मुझे कुछ डॉक्टर्स ने सरोगेसी (Surrogacy) की मदद लेने की सलाह भी दी थी पर हम प्रेगनेंसी के 9 महीनों को फेज को जीना चाहते थे। पेट में पल रहे अपने बच्चे की गतिविधियों को देखने का अनुभव करना चाहते थे। इसीलिए, हमने आईवीएफ अपनाने का ही फैसला किया।
अभिनेत्री के अनुसार,आईवीएफ की प्रक्रिया लोगों को भावनात्मक स्तर पर तोड़ देती है। इसकी सफलता और असफला आपकी मेंटल हेल्थ और फिजिकल हेल्थ दोनों को प्रभावित कर सकती है।
आज माही और जय की बेटी 3 वर्ष की हो गयी है और इंटरनेट पर अपने फैंस बना रही है। लेकिन उसके जन्म के बारे में बात करते हुए माही ने बताया कि, 5 बार आईवीएफ फेल होने के बाद तारा का जन्म हुआ था। तारा एक प्रीमैच्योर बेबीथी। जिसे जन्म के बाद वेटिंलेटर पर भी रखा गया था। माही ने कहा, मैं उस छोटी-सी बच्ची को वेंटिलेटर पर देखकर टूट गयी थी। बच्चे को NICU में देखना हमारे लिए इमोशनली बहुत मुश्किल था। लेकिन, हां मुझे बात का विश्वास था कि वह ठीक हो जाएगी। हम खुश हैं कि तारा आज हमारे पास है।
View this post on Instagram
इन विट्रो-फर्टिलाइजेशन (in vitro fertilization) या आईवीएफ उन महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है जो किसी वजह से कंसीव नहीं कर पातीं या बार-बार जिनका मिसकैरीज (Miscarriage) हो जाता है। माही विज की तरह ही अन्य कई टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स भी आईवीएफ टेक्निक के फेलियर (IVF Technique Failure) से जुड़े अपने अनुभव दुनिया के सामने रख चुकी हैं। इनमें मॉडल और फिल्म एक्ट्रेस पायल रोहतगी (Payal Rohtagi) का नाम भी शामिल है। बता दें कि कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के शो लॉक अप (Lockk Up) में पायल ने इस बात का खुलासा किया कि वे कभी मां नहीं बन पाएंगी। पायल ने इस शो में महिलाओं को एग फ्रीजिंग के मेथड को अपनाने की सलाह दी। पायल ने कहा जो महिलाए देर से मां बनना चाहती हैं उन्हें 20 वर्ष के बाद एग फ्रीजिंग (Egg Freezing) करा लेनी चाहिए। पायल ने स्वीकार किया कि उन्होंने आईवीएफ की मदद लेनी चाहिए लेकिन उन्हें कामयाबी ना मिल सकी।
माही विज और कश्मीरा शाह जैसी अभिनेत्रियों ने कई बार आईवीएफ फेल होने के बाद भी हिम्मत नहीं हारी। माही विज (Mahhi Vij) ने बेटी तारा (Tara) के जन्म से पहले जहां 5 बार IVF ट्राई किया था वहीं, अभिनेत्री कश्मीरा शाह (Kashmira Shah) ने कुछ समय पहले खुलासा किया था कि उन्हें 14 बार आईवीएफ की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा और ये सभी साइकल फेल हो गए थे। हालांकि, कई बार कोशिशों के बाद माही और कश्मीरा को सफलता मिली और मां बन सकीं। लेकिन, कुछ ऐसी अभिनेत्रियां भी हैं जिनके लिए आईवीएफ तकनीक का फायदा उठा पाना मुमकिन ना हो सका। वहीं, मशहूर अभिनेत्री और डांसिंग स्टार संभावना सेठ (Sambhavna Seth) ने भी कुछ दिनों पहले आईवीएफ फेल होने से जुड़े अपने दर्दनाक अनुभव मीडिया इंटरव्यूज में शेयर किए। संभावना ने बताया कि वे IVF मेथड की मदद से बच्चे ( baby through IVF) के लिए ट्राई कर रही हैं। लेकिन, आईवीएफ के कारण उनके वजन में तेजी से बढ़ोतरी (weight gain) हो रही है। हालांकि, संभावना ने कहा कि वे हिम्मत नहीं हारेंगी और तब तक आईवीएफ ट्राई करती रहेंगी जब तक कि उन्हें इस दिशा में सफलता ना मिले।
View this post on Instagram
एडवांस तकनीक होने के बावजूद कई बार आईवीएफ की मदद से गर्भधारण के प्रयास सफल नहीं हो पाते। हालांकि, एक संवेदनशील विषय होने के कारण लोग इसके बारे में अक्सर बात करने से कतराते हैं क्योंकि आईवीएफ के बारे में बात करना उनके लिए एक भावनात्मक स्तर पर तकलीफ देने वाला स्थिति होती है। मां-बाप बनने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए आईवीएफ का फेल होना उनकी निराशा भी बढ़ा सकता है। ऐसे में सवाल यह भी उठता है कि आईवीएफ को फेल होने से क्या रोका नहीं जा सकता या वो कौन-सी स्थितियां या गलतियां हो जो IVF को सक्सेफुल नहीं होने देतीं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक कुछ ऐसी स्थितियां जो आईवीएफ को असफल कर (reasons why IVF might fail) देती हैं वे इस प्रकार हैं-
