न्यू मॉमी काजल अग्रवाल ने साझा किए डिलीवरी के बाद के अनुभव, बच्चे के नाम का भी किया खुलासा

अभिनेत्री ने अपने बच्चे के जन्म के बाद प्रेगनेंसी और चाइल्डबर्थ के बाद के अपने अनुभव साझा किए हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 25, 2022 9:02 AM IST

Kajal Aggrawal On Postpartum Phase: बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने एक सप्ताह पहले ही अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। काजल अग्रवाल और उनके पति गौतम किचलू ने अपने बेटे के जन्म की खुशखबरी अपने फैंस को सोशल मीडिया पर खुद दी थी। वहीं प्रेगनेंसी के दौरान भी काजल अग्रवाल लगातार सुर्खियों में बनी रहीं। करीना कपूर खान और भारती सिंह जैसी सेलिब्रिटीज की तरह ही काजल अग्रवाल ने भी प्रेगनेंसी के दौरान खूब काम किया और इस खूबसूरत फेज में महिलाओं की स्ट्रेंथ का मिसाल पेश की। वहीं, अब अभिनेत्री ने अपने बच्चे के जन्म के बाद प्रेगनेंसी और चाइल्डबर्थ के बाद के अपने अनुभव साझा किए हैं।

यह है काजल अग्रवाल के बेटे का नाम

अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि, बच्चे के जन्म के बाद का समय या पोस्टपार्टम फेज बहुत ग्लैमरस नहीं हो सकता है, पर यह सुंदर ज़रूर हो सकता है। काजल  ने इस सोशल मीडिया पोस्ट में अपने बेटे के नामकरण के बारे में लिखा। काजल ने बताया कि उन्होंने और गौतम ने अपने  बच्चे का नाम नील किचलू (Neel Kitchlu) रखा है।

अपनी पोस्ट में काजल ने लिखा कि'हम अपने बेटे नील का इस दुनिया में स्वागत करते हैं और उसके आने से हम बहुत उत्साहित भी हैं। लेकिन मैं यह भी कहना चाहूंगी कि एक बच्चे को जन्म देना बहुत ही थका देने वाला पर हां खुशी और संतोष देने वाले अनुभव है। मैंने जब जन्म के बाद नील को पहली बार गले लगया तो वह पल मेरे लिए सबसे खास था। उस वक़्त मैंने प्यार की झमता और महत्व को बेहतर तरीके से समझा।' (kajal aggarwal son's name)

डिलीवरी के बाद हुई ये समस्याएं

काजल अग्रवाल ने आगे लिखा कि, 'पिछली तीन रातों से मैं सो नहीं सकी हूं, सुबह-सुबह ब्लीडिंग, डकारें आना, पेट दर्द और त्वचा में खिंचाव के साथ-साथ पैड्स इस्तेमाल करने की समस्या और ब्रेस्ट पम्पिंग सिखने जैसे कामों के बीच मैं एंग्जाइटी महसूस कर रही थी। हालांकि, इन तमाम परेशानियों के बीच बच्चे को अपने पास देखना एक ऐसा अनुभव है जो सभी समस्याओं और तकलीफों से ऊपर है। अब मेरी सुबह की शुरूआत अपने नन्हे-से बेटे को प्यार से गले लगाने, एक-दूसरे की आंखों में झांकने और उसे प्यार से चूमने के साथ होती है। हम पेरेंटहुड की राह में आगे बढ़ रहे हैं और बहुत कुछ सीख रहे हैं। इन अनुभवों के बीच मैं कह सकती हूं बच्चे के पैदा होने के बाद का समय आसान और शानदार तो नहीं कहा जा सकता लेकिन यह खूबसूरत ज़रूर है।'

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source