
Also Read
Kajal Aggarwal On Motherhood: अभिनेत्री काजल अग्रवाल का बेटा नील अब 6 महीने का हो गया है। इस मौके पर काजल ने अपने बच्चे के जन्म के बाद अपनी जिंदगी में आए बदलाव और मातृ्त्व से जुड़े कुछ अनुभव शेयर किए। अपने बच्चे के नाम एक प्यारा-सा नोट लिखते हुए काजल अग्रवाल ने कुछ महत्वपूर्ण बातें बतायीं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखते हुए काजल ने कहा, कि मदरहुड एक मुश्किल और सबसे चुनौतीपूर्ण काम है। लेकिन, यह किसी पुरस्कार से कम नहीं है। (Kajal Aggarwal On Motherhood In Hindi.)
अपने 6 महीने के बेटे नील के लिए पोस्ट लिखते हुए काजल अग्रवाल ने अपने बेटे के लिए एक संदेश दिया उन्होंने लिखा, "मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि 6 महीने बीत गए हैं और पिछले 6 महीने इतनी तेजी से बीतें हैं और मेरी जिंदगी भी बहुत बदल गयी है। पहली बार मां बनने वाली हर लड़की की तरह मैं भी बहुत अधिक डरी हुई थी कि मैं मां बनने के बाद की जिम्मेदारियां कैसे पूरा कर पाऊंगी और उनकी देखभाल कैसे कर सकूंगी।"
View this post on Instagram
काजल अग्रवाल ने आगे लिखा " अपने काम के साथ-साथ इस बात का भी घ्यान रखना पड़ता है कि बच्चे को समय देना, उसका ध्यान रखना, उसे प्यार देने और उसकी देखभाल करने में कोई कमी ना आ जाए। यह एक बेहद चुनौतीपूर्ण बात है। लेकिन, मैं इसे किसी अन्य तरीके से नहीं चाहूंगी और मैंने कभी भी इन क्षणभंगुर आनंद लेने की कल्पना नहीं की थी।!"
अपने प्यारे बेटे के लिए काजल ने लिखा कि, "अब तुम फर्श पर उलटते-पुलटते हो, बाएं से दाएं, पेट और पीठ के बल लेट जाते हो। मैंने देखा कि किस तरह तुम्हें पहली बार सर्दी हुई, पहली बार जब तुम्हारे सिर में चोट लगी, पहली बार जब तुम स्विमिंग पूल में उतरे, पहली बार समुद्र में तैरे और तुमने पहली बार जब कुछ खाया।"
View this post on Instagram
समय इतनी तेजी से भाग रहा है कि मैं और गौतम (Kajal Aggarwal's husband Gautam Kitchlu) मजाक-मजाक में यह भी कह गए कि बेटा अब जल्द ही कॉलेज जाने लगेगा। काजल ने आगे लिखा कि, " अब तुम वो नन्हें से बच्चे नहीं हो, तुम तेजी से बढ़ रहे हो। मैं हैरान हूं कि तुम जीवन के हरेक क्षण का किस तरह आंद ले रहे हो और कैसे हर क्षण को आनंद से भर जाते हो। मैं इस बात के लिए ईश्वर का धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने मुझे तुम्हारी मां बनाया। मां बनना मेरी जिंदगी का सबसे चैलेंजिंग
लेकिन सबसे अच्छा काम है।