एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने प्रेग्नेंसी की घोषणा करते हुए दिखाया अपना बेबी बंप, इन लक्षणों से पहचानें अपनी प्रेग्नेंसी

टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि वह गर्भवती हैं। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करके इस बात की जानकारी दी। उनके पति रोहित रेड्डी अनीता के बेबी बंप को चूमते दिखाई दे रहे हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : October 11, 2020 11:08 AM IST

टेलीविजन अभिनेत्री अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani pregnancy) ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि वह गर्भवती हैं। अभिनेत्री और उनके पति व्यवसायी रोहित रेड्डी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करके इस बात की जानकारी दी। वीडियो क्लिप में दोनो कपल की लव स्टोरी, सगाई और शादी की यात्रा दिखाई दे रही है। रोहित अनीता के बेबी बंप को चूमते दिखाई दे रहे हैं।

पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा, "लव यू। " पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करने के लिए अभिनेता करणवीर सिंह बोहरा ने लिखा, "वाव, वाव, बहुत-बहुत बधाई। यह बहुत अच्छा है।" गौरतलब है कि अनीता (Anita Hassanandani) और रोहित गोवा में 18 अक्टूबर 2013 शादी के बंधन में बंध गए थे।

View this post on Instagram

❤️+❤️=❤️❤️❤️ Love you @rohitreddygoa #gettingreadyforreddy

A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani) on

पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा, "लव यू। " पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करने के लिए अभिनेता करणवीर सिंह बोहरा ने लिखा, "वाव, वाव, बहुत-बहुत बधाई। यह बहुत अच्छा है।" गौरतलब है कि अनीता (Anita Hassanandani) और रोहित गोवा में 18 अक्टूबर 2013 शादी के बंधन में बंध गए थे।

प्रेग्नेंसी के लक्षण (Symptoms of Pregnancy in hindi) 

जब मां बनने की तैयारी आप कर लेती हैं, तो पीरियड्स आना बंद हो जाते हैं। हालांकि, कई बार पता ही नहीं चलता की आप प्रेग्नेंट हो चुकी हैं और पीरियड्स बंद होने के दो महीने बाद आपको पता चलता है कि आप प्रेग्नेंट हैं। ऐसे में उनके लिए अधिक समस्या होती है, जो मां बनने के लिए तन-मन से तैयार नहीं होती हैं। ज्यादातर गर्भवती महिलाएं सोचती हैं कि गर्भधारण के लक्षण क्या होते हैं, कब उन्हें महसूस किया जा सकता है। यदि आप प्रेग्नेंट हो चुकी हैं, तो आपके शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होने लगते हैं। प्रेग्नेंसी के लक्षण (Pregnancy symptoms in hindi) कुछ महिलाओं में कई बार गर्भधारण के एक दिन बाद से ही दिखने लगते हैं, तो कुछ में 1 से 2 महीने के बाद भी नहीं नजर आते कोई लक्षण।

प्रेग्नेंसी के प्रारंभिक लक्षण

पीरियड्स दो महीने तक ना होना।

लगातार सिरदर्द होना।

सुबह सोकर उठने के बाद भी थकान महसूस करना।

गैस और एसिड रिफलक्स की समस्या।

मीठा, जंक फूड आदि खाने का मन अधिक करना।

गर्भधारण के बाद मूड स्विंग एवं चिड़चिड़ापन महसूस करना।

अनचाही प्रेग्नेंसी से बचाए बर्थ कंट्रोल पैच, जानें यूज करने का सही तरीका, फायदे और नुकसान

क्या प्रेग्नेंसी में गर्म पानी पीना चाहिए? जानिए, फायदे और नुकसान

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source