hamburger icon
A
Read in English

अबॉर्शन पिल्स खाने से प्रेग्नेंसी में हो सकती है परेशानी, जानें इसके दूसरे नुकसान

अनचाहे गर्भ को खत्म करने के लिए महिलाएं बिना डॉक्टर्स से सलाह लिए गोलियां खा लेती हैं, लेकिन ऐसा करना उनके लिए कभी-कभी काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है। गोली खाने से ना सिर्फ महिलाओं को गर्भ से जुड़ी परेशानी होती है, बल्कि इससे कई अन्य बीमारियों के होने का खतरा रहता है।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : June 12, 2020 10:02 PM IST

Abortion Pills Side Effects : महिलाओं के लिए गर्भवती होना एक बहुत ही सुखद अनुभव होता है, लेकिन जब बिना किसी तैयारी के महिलाएं प्रेग्नेंट हो जाती हैं, तो यही खुशी एक दुख में बदल जाता है। ऐसे में महिलाएं अपने अनचाहे गर्भ को खत्म करने के लिए कई तरह के उपाय अपनाती हैं। आज के समय में अनचाहे गर्भ को खत्म करने के कई सारे उपाय हैं। इन्ही में से एक तरीका है, गर्भपात की गोली ले लेना। बिना डॉक्टर्स की सलाह के गर्भपात की गोलियां खाने से महिलाओं को कई नुकसान (Abortion Pills Side Effects) हो सकते हैं।

डॉक्टर्स की सलाह के बिना गोली खाने से ना सिर्फ महिलाओं को गर्भ से जुड़ी परेशानी होती है, बल्कि इससे कई अन्य बीमारियां भी होने का खतरा (Abortion Pills Side Effects) रहता है। अबॉर्शन पिल्‍स खाने से शॉर्ट टर्म और लॉन्‍ग टर्म दोनों ही तरह से सेहत पर प्रभाव डालती है। जानें, अबॉर्शन पिल्स खाने से क्या-क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं।

अबॉर्शन पिल्स खाने के नुकसान ( Abortion Pills Side Effects)

फर्टिल‍िटी पर असर

अबॉर्शन की गोलियां खाने से शरीर में बन रहे प्रेग्‍नेंसी हॉर्मोन प्रोजेस्‍टेरॉन प्रभावित होता है। ऐसे में अगर आप अबॉर्शन पिल्स खाते हैं, तो इसका असर आपकी फर्टिलिटी पर पड़ सकता है। इससे आगे महिला को दोबारा मां बनने में परेशानी हो सकती है।

पूरी तरह नहीं हो पाता है गर्भपात

कई गर्भपात की गोली खाने से भ्रूण पूरी तरह से गर्भाशय से बाहर नहीं निकल पाता है। गर्भाशय में भ्रूण के कुछ अवशेष रह जाते हैं। ऐसी स्थिति में सर्जरी करवाने की नौबत आ जाती है, इसलिए हमेशा डॉक्टर्स की सलाह लेने पर ही पिल्स का सेवन करें।

अधिक मात्रा में ब्‍लीडिंग

अबॉर्शन पिल्स गर्भधारण के 50 दिन के अंदर ले लेनी चाहिए। अगर आप तीन महीने बाद पिल्स लेने का सोच रहे हैं, तो ये आपके लिए काफी घातक साबित हो सकता है। गर्भ के तीन महीने बाद पिल्स लेने से ब्लीडिंग बहुत ही ज्यादा होती है। इसके साथ ही संक्रमण फैलने का खतरा भी बहुत ही ज्यादा बढ़ जाता है। दरअसल, अबॉर्शन पिल्स के कारण शरीर में प्रेग्‍नेंसी हॉर्मोन प्रोजेस्‍टेरॉन का उत्पादन बंद हो जाता है।

प्रेग्नेंसी में होने वाले मोटापे से लगता है आपको डर? तो नियमित रूप से करें ये 4 योगासन

इससे भ्रूण गर्भाशय से अलग होकर बाहर आने लगता है और गर्भाशय का संकुचन ब्‍लीडिंग को बढ़ा देता है। इसके कारण पीरियड्स के दौरान अधिक ब्लीडिंग हो सकती है। कुछ-कुछ महिलाओं को एक माह से अधिक ब्लीडिंग होती है।

पेट में दर्द और ऐंठन

डॉक्टर्स की सलाह के बिना अबॉर्शन पिल्‍स खाने से पेट में दर्द और ऐंठन की समस्या अधिक होती है। पिल्स खाने से हमारे शरीर से भारी मात्रा में रक्‍त और दूसरे द्रव पदार्थ निकलते हैं। इसके कारण पेट, पैरों और शरीर के कई हिस्सों में अत्यधिक दर्द की शिकायत होती है।

कमजोरी होना

गर्भपाती की गोलियां इतनी ज्यादा स्ट्रॉन्ग होती है, जिसके कारण शरीर में सिरदर्द, कमजोरी और चक्कर आने की समस्या होने लगती है। इसके साथ ही इससे कभी-कभी बुखार भी आ सकता है। अगर अबॉर्शन पिल्स के खाने से आपकी तबीयत बहुत ही ज्यादा बिगड़ती है, तो फौरन डॉक्टर्स से संपर्क करें।

प्रेग्नेंसी में चाइनीज फूड खाना हो सकता है खतरनाक, हो सकती हैं ये गंभीर समस्याएं

प्रेग्नेंसी में सिजेरियन से बचने के लिए करें ये 4 काम, नॉर्मल डिलीवरी में मिलेगी मदद