
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : June 9, 2022 3:01 PM IST
जब आप 5 हफ्ते की प्रेगनेंट होती हैं तो हो सकता है आपके पेट का साइज उस हिसाब से न बढ़ रहा हो जितना होना चाहिए, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि बच्चा बड़ा नहीं हो रहा है। दरअसल, इस दौरान बच्चा काफी जल्दी बदलता और बढ़ता है। वह इस समय शेप लेने को तैयार हो जाता है। इस समय ही बहुत सारी महिलाओं को हार्मोनल बदलाव देखने को मिलते हैं और आपको प्रेग्नेंसी के शुरुआती लक्षण दिखने को मिलते हैं।
इस समय बच्चे का साइज के तिल के बीज के समान होता है। वह 3 mm के साइज जीतना होता है। इस समय भले ही बच्चे का साइज काफी छोटा है लेकिन फिर भी बहुत सी चीजों में आपको बदलाव देखना शुरू हो जायेगा। इस समय बच्चा तीन लेयर्स में होता है:
एक्टोडर्म: यह बच्चे की सबसे बाहरी परत होती है। यह उसकी बाहर की स्किन होती है जिससे उसका नर्वस सिस्टम, आंख और कान बनते हैं।
मेसोडर्म: यह बच्चे की मिडिल लेयर होती है। इससे बच्चे का कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम, हड्डियां, मसल्स, लिगामेंट्स और किडनी आदि होती हैं।
एंडोडर्म: यह अंदरूनी परत होती है और इससे बच्चे के फेफड़े, यूरिनरी सिस्टम और बावेल आदि बनता है।
यह वह समय होता है जब आपका पीरियड पहली बार मिस होता है और आप प्रेग्नेंसी टेस्ट लेने की सोचती हैं। इस समय आपको थोड़े बहुत लक्षण दिखने शुरू हो जाते हैं। बहुत सारी महिलाओं के लिए पहले तीन महीने काफी मुश्किल होते हैं। जिन हार्मोन्स के कारण आपका बच्चा बढ़ रहा है वह आपको परेशान कर सकते हैं।
इतने समय में आपके पेट में ज्यादा बदलाव नहीं देखने को मिलेंगे। आपका बच्चा इस समय बहुत छोटा होता है इसलिए आप किसी तरह का बदलाव नोटिस नहीं कर पाएंगी। इस समय आप हार्मोन्स की वजह से थोड़ा फूला हुआ पेट महसूस कर सकते हैं।
थकान : आपकी सारी एनर्जी बच्चे के पास जा रही है इसलिए आपको बहुत थकान महसूस हो सकती है।
मॉर्निंग सिकनेस : सुबह सुबह आपको उल्टियां आ सकती हैं और आपका जी मिचला सकता है।
ब्रेस्ट में अकड़न : 5वे हफ्ते में आपकी ब्रेस्ट ज्यादा अकड़ी हुई और सूजी हुई महसूस हो सकती है।
क्रेविंग : आपको नई-नई चीजें खाने की क्रेविंग हो सकती है।
बार-बार पेशाब आना : इस समय आप को सामान्य से काफी ज्यादा बार पेशाब आने की समस्या महसूस हो सकती है। ऐसा आपके हार्मोन्स पेल्विक एरिया तक ब्लड फ्लो बढ़ा देते हैं, इस वजह से होता है।
क्रैंप्स : इस समय अगर थोड़ा बहुत पेट में दर्द होता है तो यह पूरी तरह से सामान्य है।
हल्की-हल्की स्पॉटिंग होना : अगर आप प्रेग्नेंसी के इस समय थोड़ी बहुत स्पॉटिंग देखती हैं तो आपको डरना नहीं चाहिए। यह इस बात का संकेत होती है की आपका बच्चा यूटरिन लाइनिंग में इंप्लांट हो चुका है। अगर यह ब्लीडिंग बंद न हो तो आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए।