डिलीवरी के बाद अगर आप भी है कमर दर्द से परेशान तो नियमित करें ये 5 योगासन

महिलाओं को डिलीवरी के बाद भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है इनमें से कमर दर्द भी एक बड़ी परेशानी है। चलिए जानते है इसके पीछे के कारण और कुछ ऐसे योगासन जिनको रोजाना करके आप इस दर्द से राहत पा सकती हैं।

WrittenBy

Written By: The Health Site Web Desk | Updated : August 4, 2023 11:36 AM IST

मां बनना हर महिला का बहुत बड़ा सपना होता है, लेकिन इस सपने को पाने के लिए महिलाओं को स्वास्थ्य से जुड़ी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कमर दर्द भी इन परेशानियों में से एक है। अक्सर महिलाएं दर्द से राहत पाने के लिए पेन किलर लेती है। लेकिन पेन किलर का असर कुछ समय के लिए ही रहता है, ऐसे में आपको नियमित रूप से कुछ विशेष योगासन करने का अभ्यास करना चाहिए।

जिसकी मदद से आप अपने कमर दर्द से छुटकारा पा सकती हैं और खुद को एकदम फिट रख सकती हैं। आज हम आपको डिलीवरी के बाद होने वाले कमर के दर्द का कारण बताएंगे साथ ही 5 ऐसे योगासन के बारे में जिनके नियंत्रण अभ्यास से आप कमर दर्द से राहत पा सकती हैं।

महिलाओं में डिलिवरी के बाद कमर दर्द की शिकायत होने के कारण-

1. प्रेग्नेंसी के दौरान आपकी लोअर स्पाइन आगे की तरफ खिंचती है, जिससे आपकी पीठ पर दबाव पड़ता है और ये डिलिवरी के बाद कमर दर्द का कारण बन सकता है।2. गर्भावस्था के दौरान आपके उठने व बैठने की गलत मुद्रा आपके कमर दर्द होने का कारण हो सकती हैं।

3. प्रेग्नेंसी के दौरान कुछ हॉर्मोन बढ़ जाते है जिससे कमर और पीठ दर्द हो सकता है। ये हॉर्मोन शरीर में डिलिवरी के कुछ दिन बाद तक बने रहते हैं जिससे बाद में भी कमर दर्द होता है।

4. यदि आपका वजन अधिक हो गया है तो यह पीठ की मांसपेशियों पर अधिक दबाव डालता है जिससे पुराना दर्द भी उभर सकता है।

इन 5 योगासन को करके आप खुद को एकदम फिट रख सकती हैं-

1. हिप ओपनिंग

अगर आप डिलीवरी के बाद कमर और पीठ दर्द से परेशान हैं, तो हिप ओपनिंग पोज आपके लिए पेन रिलीवर का काम कर सकता है। साथ ही यह रक्त प्रवाह या ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाता है।

2. फलकासन

फलकासन आपके कंधे, पीठ और कमर की की मांसपेशियो को मजबूत बनाता है।

3. हनुमानासन

हनुमानासन के अभ्यास से रीढ़ की हड्डी सीधी हो जाती है। साथ ही यह हैमस्ट्रिंग और जांघो के दर्द से भी आराम दिलाता है।

4. कोबरा पोज

डिलीवरी के बाद आप कोबरा पोज़ को अपनी एक्सरसाइज रूटीन में शामिल कर सकती हैं। यह योग आपके कमर दर्द में आराम दिलाएगा।

5. बालासन

बालासन शरीर को आराम देने का काम करता है और इसे नियमित रूप से करने से शरीर का सारा दर्द खत्म हो जाता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source