Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Pregnancy and Air pollution : गर्भवती महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। मुख्य रूप से अपने खानपान से लेकर आसपास के वातारण पर काफी ज्यादा फोकस की आवश्यकता होती है। इन दिनों बढ़ते प्रदूषण ने हर एक व्यक्तियों के स्वास्थ्य पर गहरा असर छोड़ दिया है। अस्थमा से लेकर एलर्जी से पीड़ित व्यक्ति इस बढ़ते प्रदूषण से परेशान हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गर्भवती महिलाओं को भी बढ़ते प्रदूषण से समस्या हो सकती है। इसलिए उन्हें भी अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरुक होने की जरूरत है। आइए जानते हैं कैसे रखें खुद को सुरक्षित?
NCBI की रिपोर्ट के मुताबिक, वायु प्रदूषण अप्रत्यक्ष रूप से जन्म के समय बच्चे का कम वजन, प्री मैच्योर डिलीवरी, प्रतिरक्षा प्रणाली का अनुचित विकास के कारण फेफड़ों के विकास को नुकसान पहुंचना जैसी कई तरह की समस्याओं का कारण बन सकता है। ऐसे में महिलाओं को बढ़ते प्रदूषण की वजह से खुद पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है।
ऐसी स्थिति से बचने के लिए आपको अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आइए जानते हैं बढ़ते प्रदूषण में गर्भवती महिलाएं कैसे रखें अपना ध्यान?
घर के बाहर आप अकेले एयर क्वालिटी में सुधार नहीं कर सकते हैं, लेकिन अगर आप चाहे तो घर के अंदर की एयर क्वालिटी में सुधार कर सकती हैं। इसके लिए घर में एयर प्यूरीफायर लगाएं। अगर आ एयर प्यूरीफायर नहीं लगाना चाहते हैं, तो ऐसे इनडोर प्लांंट्स लगाएं तो घर की हवा को साफ कर सके। इसके अलावा समय-समय पर घर की एयर क्वालिटी चेक करते रहे, ताकि एयर पॉल्यूशन को ज्यादा न बढ़ने दें।
गर्भवती महिलाओं को बढ़ते प्रदूषण की वजह से घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप किसी आवश्यक कार्य जैसे- डॉक्टर के दिखाने जा रहे हैं तो ऐसी स्थित में मास्क जरूर पहनें। साथ ही अपनी स्किन के सभी हिस्सों को अच्छी तरह से ढककर रखें। इससे आप खुद को काफी हद तक प्रदूषण से बचा सकती हैं।
धुआं हर व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए बुरा होता है, लेकिन अगर आप प्रेग्नेंट हैं तो अपना विशेष ध्यान रखें। कोशिश करें कि खुद को धुएं से दूर रखें। इन दिनों धुआं आपके और आपके गर्भ में पल रहे शिशु को नुकसान पहुंचा सकते हैं। मुख्य रूप से अगर किसी गाड़ी या फिर फैक्ट्री से धुआं निकल रहा है, तो ऐसी स्थिति में खुद को काफी ज्यादा दूर रखें। यह काफी ज्यादा खतरनाक हो सकता है। साथ ही स्मोकिंग करने वाले व्यक्तियों से भी दूर रहने की कोशिश करें।
प्रदूषण की वजह से घर के बाहर का माहौल काफी ज्यादा खराब हो चुका है। ऐसे में प्रेग्नेंसी के दौरान आपको घर के बाहर की बजाय घर के अंदर ही एक्सरसाइज करना चाहिए। ताकि आप खुद को हानिकारण बैक्टीरिया से सुरक्षित रख सकें।
बढ़ते प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए खुद प्रयास करें। आपका योगदान कई लोगों को जागरुक बना सकता है। अगर खुद इसकी शुरुआत करेंगे, तो आपकी सोच आगे बढ़ेगी। कोशिश करें कि प्लास्टिक का प्रयोग न करें, घर के आसपास ऐसी चीजों को न जलाएं, जो हवा को दूषित कर रहा हो।
प्रेग्नेंसी में महिलाओं को विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। अगर आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देते हैं, तो इससे कई तरह की परेशानी हो सकती है। विशेष रूप से बढ़ते प्रदूषण से खुद को सुरक्षित रखने की कोशिश करें, ताकि आप और आपका बच्चा स्वस्थ रह सके।