प्रेगनेंट होने पर महिलाएं खाना शुरू कर दें 5 स्मार्ट स्नैक, आयरन-कैल्शियम की गोलियों की नहीं पड़ेगी जरूरत

अगर आप भी प्रेगनेंट हैं तो आपको अपनी डाइट सही रखनी है और ऐसी चीजों का सेवन करना है, जो आपको पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम और आयरन प्रदान करें। जानें ऐसे 5 फूड्स जो देंगे आपको पर्याप्त पोषण।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : January 9, 2021 12:02 PM IST

प्रेगनेंसी में अक्सर महिलाओं को हेल्दी खाने की सलाह दी जाती है लेकिन ज्यादातर महिलाओं को डॉक्टर शुरुआत (smart snacks for Pregnant women)से ही आयरन और कैल्शियम की दवा लिखना शुरू कर देते हैं। आलम ये है कि महिलाएं प्रेगनेंट होते ही दवाओं का सेवन शुरू कर देती है, जो न सिर्फ मां पर बल्कि बच्चे की सेहत पर भी असर डालता है। दवाएं कहीं न कहीं मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य को प्रभावित करती हैं। अगर आप भी प्रेगनेंट हैं तो आपको अपनी डाइट सही रखनी है और ऐसी चीजों का सेवन करना है, जो आपको पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम और आयरन (smart snacks for Pregnant women) प्रदान करें। इस लेख में हम आपको ऐसी 5 चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो आपको ये दोनों विटामिन पर्याप्त मात्रा में देने का काम करेंगी। आइए जानते हैं कौन से हैं ये 5 फूड।

सेब, पीनट बटर (smart snacks for Pregnant women)

गर्भवती महिलाओं को अपने लिए सबसे अच्छे स्नैक्स के रूप में कम से कम दो फूड्स को आपस में मिलाना चाहिए। प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट के साथ आपको अपने भोजन के बीच के वक्त में फुल रहने में मदद मिलेगी। कटे हुए सेब पर 1 या 2 बड़ी चम्मच पीनट बटर की लगाएं। रेगुलर पीनट बटर के बजाय प्राकृतिक बटर चुनें क्योंकि रेगुलर बटर में अस्वास्थ्यकर हाइड्रोजनीकृत तेल होता है, जो आपके लिए हानिकारक हो सकता है। आप चाहें तो नट बटर (बादाम, काजू) और फल (नाशपाती, केला) के अलग-अलग कॉम्बिनेशन (smart snacks for Pregnant women) ट्राई कर सकती हैं।

टॉर्टिला चिप्स

अगर आपको कुछ क्रंची खाने का मन है तो साबुत अनाज से बने उच्च फाइबर से समृद्ध टॉर्टिला चिप्स चुनें। इन्हें guacamole में डुबोएं और मजे से खाएं। guacamole में फोलेट की मात्रा उच्च होती है और फोलेट एक बी विटामिन होता है, जो जन्म दोषों को रोकने में मदद करता है। इसमें हार्ट-हेल्दी फैट्स (smart snacks for Pregnant women) भी होते हैं।

नट्स और फ्रूट के साथ दही (smart snacks for Pregnant women)

आपको रोजाना कम फैट वाले डेयरी उत्पादों का सेवन करना चाहिए। दिन में तीन बार तक इसका सेवन करने से आप और आपके बच्चे की हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने के लिए पर्याप्त कैल्शियम मिलता है। वहीं ग्रीक योगर्ट में रेगुलर दही की तुलना में अधिक प्रोटीन होता है, और यह आपको ज्यादा देर तक फुल रखने में मदद करता है। प्लेन दही में फ्लेवर्ड दही के मुकाबले कम चीनी होती है, लेकिन दोनों ही आपके लिए स्वस्थ होते हैं। प्रोटीन और फाइबर के लिए आप इसमें 1 से 2 बड़े चम्मच नट्स डाल सकती हैं। आप इसमें किशमिश, आडू और 100% फ्रूट जूस (smart snacks for Pregnant women) का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

चॉकलेट और फल

प्रेगनेंसी में चॉकलेट चाहिए? तो आपके लिए अच्छी खबर । यह प्रीक्लेम्पसिया के आपके जोखिम को कम कर सकती है। ये एक ऐसी स्थिति जो कुछ गर्भवती महिलाओं में हाई ब्लड प्रेशर और अंग क्षति का कारण बन सकती है। अपने स्नैक को बहुत अधिक मीठा होने से बचाने के लिए आपको फलों के साथ एक छोटी आकार की चॉकलेट का इस्तेमाल करना चाहिए। कम फैट वाले दूध से बनी चॉकलेट का हलवा आपके डेयरी इनटेक को बढ़ाने में मदद करेगा। ये आपके बच्चे की हड्डियों को बनाने में मदद करेगा।

खट्टा-मीठा (smart snacks for Pregnant women)

आपको भी खट्टी-मीठी चीजें खाना पसंद हैं? तो फिर कुछ स्नैक्स को साथ में मिलाएं। आपके और आपके बच्चे के लिए सबसे अच्छा मिश्रण नमक रहित नट्स, शुगर फ्री ड्राई फ्रूट और डार्क (दूध नहीं) चॉकलेट है। नट्स और ड्राई फ्रूट दोनों में फाइबर होता है, जो कब्ज होने पर आपकी मदद कर सकते हैं। आपको हृदय को स्वस्थ रखने वाली (smart snacks for Pregnant women) डार्क चॉकलेट में कम शुगर और अधिक फाइबर, आयरन और अन्य मिनरल्स होते हैं। घर पर अपना खुद का मिश्रण बनाएं ।