Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Boost Fertility: फैमिली प्‍लान करने से पहले ध्‍यान रखें प्रजनन क्षमता बढ़ाने वाली ये 5 बातें, 'गुड न्‍यूज' के लिए नहीं करना पड़ेगा इंतजार

How To Increase Fertility: क्या आप मां बनने की सोच रही हैं? आपके लिए कुछ आसान टिप्स जो आपके गर्भवती होने की संभावनाओं को बढ़ाएंगी।

Boost Fertility: फैमिली प्‍लान करने से पहले ध्‍यान रखें प्रजनन क्षमता बढ़ाने वाली ये 5 बातें, 'गुड न्‍यूज' के लिए नहीं करना पड़ेगा इंतजार
फैमिली प्‍लान करने से पहले ध्‍यान रखें प्रजनन क्षमता बढ़ाने वाली ये 5 बातें, 'गुड न्‍यूज' के लिए नहीं करना पड़ेगा इंतजार

Written by Atul Modi |Updated : January 9, 2021 10:07 PM IST

Natural Ways To Boost Fertility: चाहे आप लाइफस्टाइल की बात करें या किसी क्रोनिक बीमारी की लेकिन बांझपन की समस्या आजकल पुरुषों व महिलाओं में कुछ ज्यादा ही बढ़ रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक बांझपन लगभग 15 प्रतिशत महिलाओं को प्रभावित करता है, जो एक गंभीर स्थिति है।

लेकिन अच्छी बात यह है कि आप अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। यदि आप इस साल अपनी फैमिली को आगे बढ़ाने की सोच रही हैं तो आप कुछ उपाय अपनाकर जल्‍द कंसीव कर सकती हैं। जानिए प्रजनन क्षमता बढ़ाने (Boost Fertility) के नैचुरल उपाय।

प्रजनन क्षमता बढ़ाने के नैचुरल उपाय - Natural Ways to Boost Fertility

1. अपना वजन संतुलित रखें

आपकी फर्टिलिटी (Fertility) पर आपका वजन भी गहरा प्रभाव डालता है। यदि आपका वजन ज्यादा अधिक या ज्यादा कम है तो आपके हार्मोन्स अंसतुलित हो जाते हैं। जिस कारण आपको गर्भधारण करते समय दिक्कत हो सकती है। आपका वजन आपकी मेंस्ट्रुल साइकिल (Menstrual Cycle) को भी प्रभावित कर सकता है। जिससे आपके ओव्यूलेशन (Ovulation) पर भी असर पड़ता है। इसलिए आपको जल्दी गर्भधारण करने के लिए संतुलित वजन रखना बहुत आवश्यक है।

Also Read

More News

2. आयरन लेवल को चेक कराती रहें

यदि आपके शरीर में आयरन की कमी होगी तो इससे आपको एनीमिया (Anemia) हो सकता है। जिससे आपके प्रेगनेंट होने की सम्भावना पर असर पड़ता है। इस प्रकार की समस्याओं से बचने के लिए आपको फैमिली प्लानिंग करने से पहले आयरन लेवल जरूर चेक करवाते रहने चाहिए। आयरन की कमी या अधिकता आपके ओव्यूलेशन व फर्टिलिटी पर प्रभाव डाल सकती है।

3. शराब व धूम्रपान से परहेज़ करें

धूम्रपान न केवल आपके फेफड़ों को प्रभावित करता है बल्कि यह आपकी फर्टिलिटी को भी प्रभावित करता है। एक शोध के दौरान यह पाया गया कि सिगरेट में ऐसे तत्त्व होते हैं जो महिलाओं में अंडे के नुकसान रेट को बढ़ाने का कारण बनते हैं। साथ ही अन्य शोध के मुताबिक भी जो महिलाएं अधिक शराब पीती हैं उन्हें भी गर्भधारण करने में थोड़ी बहुत दिक्कत झेलनी पड़ती हैं। इसलिए आपको शराब व धूम्रपान को छोड़ देना चाहिए।

4. अधिक स्ट्रेस न लें

अधिक स्ट्रेस लेनें से आपके हार्मोन्स असंतुलित हो सकते हैं जो आपके प्रजनन करने वाले हार्मोन्स को प्रभावित करते हैं। ऐसे में यदि आप आने वाले कुछ दिनों में ही अपने परिवार को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो आपको कम से कम स्ट्रेस लेना चाहिए।

5. बच्‍चे को जन्‍म देने से पहले विटामिन सप्लीमेंट ट्राई करें

इस प्रकार के सप्लीमेंट्स लेने से आपको गर्भधारण करने में बहुत आसानी होती है। इन सप्लीमेंट्स में फोलिक एसिड (Folic Acid) होता है और कुछ अन्य विटामिन्स भी होते हैं जो आपको गर्भधारण करते समय आने वाली समस्याओं से दूर रखते हैं। लेकिन इस प्रकार के सप्लीमेंट्स को लेने से पहले आपको एक बार अपने डॉक्टर से अवश्य ही सलाह ले लेनी चाहिए।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

यदि आप उपरोक्‍त बताए गए टिप्स को फॉलो करती हैं तो आपको गर्भधारण करने में ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी और आप अपने परिवार को बहुत जल्द ही गुड न्यूज देने में सफल हो सकती हैं।

About the Author

... Read More