पीरियड्स आने से पहले प्रेग्नेंसी के दिखते हैं ये लक्षण, संकेत दिखने पर किट से तुरंत करें चेक

Missed Period pregnancy symptoms :  पीरियड्स मिस होने से पहले महिलाओं के शरीर में प्रेग्नेंसी के लक्षण नजर आ सकते हैं। आइए जानते हैं इन संकेतों के बारे में विस्तार से-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : May 8, 2024 2:51 PM IST

Missed Period pregnancy symptoms : पीरियड्स से पहले प्रेगनेंसी के लक्षण यानी पीरियड्स मिस होने से पहले प्रेग्नेंसी के लक्षण को जानने के लिए आप शरीर में कई तरह के बदलावों पर नजर रख सकती हैं। इन बदलावों को समझकर पीरियड्स मिस होने के सही कारण का पता लगा सकते हैं। शरीर में यह लक्षण पीरियड्स मिस होने से पहले और मिस होने के बाद नजर आते हैं। इसलिए अगर आपका पीरियड्स मिस हो गया है या फिर आपको लग रहा है कि आप प्रेग्नेंट हो सकती हैं, तो इस स्थिति में अपने शरीर में दिखने वाले बदलावों पर ध्यान दें। इन संकेतों की सही पहचान करके आप प्रेग्नेंसी का पता लगा सकते हैं।

पीरियड मिस होने से पहले प्रेगनेंसी के लक्षण (Missed Period pregnancy symptoms)

पीरियड्स आने से पहले प्रेग्नेंसी के लक्षण दिख सकते हैं। ऐसे में आप पहले ही प्रेग्नेंसी का पता लगा सकते हैं। आइए जानते हैं इन ( 1st Month first Week Pregnancy Ke Lakshan ) लक्षणों के बारे में-

1. मूड स्विंग 

पीरियड्स आने से कुछ समय पहले अगर आपका मूड स्विंग्स हो रहा है, तो इस स्थिति में एक बार प्रेग्नेंसी टेस्ट जरूर कराएं। दरअसल, प्रेग्नेंसी के दौरान अक्सर महिलाओं के मूड में बदलाव देखा जाता है, क्योंकि इस दौरान उनके शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं। इसलिए अगर आपका मूड स्विंग हो रहा है, तो एक बार टेस्ट कराएं। प्रेग्नेंसी के इन संकेतों पर आप ध्यान देकर प्रेग्नेंसी का पता लगा सकते हैं।

2. थकान रहता है महसूस

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को काफी ज्यादा थकान महसूसहोती है। इसलिए अगर आपका पीरियड्स मिस हो गया है, एक बार अपना प्रेग्नेंसी टेस्ट जरूर कराएं। बता दें कि प्रेग्नेंसी के पहले ट्रायमेस्टर में काफी ज्यादा थकान की परेशानी रहती है। 

3. जी मिचलाने की परेशानी

पीरियड्स मिस होने से पहले प्रेग्नेंसी के लक्षण नजर आने लग जाते हैं। प्रेग्नेंसी के शुरुआती लक्षणों में जी मिचलाने की परेशानी भी शामिल है। इसके अलावा इस दौरान कुछ महिलाओं को भूख नहीं लगती है। अगर आपको इस तरह के लक्षण दिख रहे हैं, तो एक बार प्रेग्नेंसी टेस्ट कराएं।

4. बिना वजह चक्कर आना 

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव देखे जाते हैं। ऐसे में महिलाओं को चक्कर आने की परेशानी भी होती है। अगर आपको पीरियड्स होने से पहले बार-बार बेहोश या चक्कर आने की परेशानी हो रही है, तो प्रेग्नेंसी किट से टेस्ट जरूर कराएं। 

5. सांस लेने में होने वाली परेशानी

प्रेग्नेंसी के शुरुआती लक्षण सांस लेने में परेशानी शामिल है। अगर आपको पीरियड्स मिस होने से पहले या फिर मिस होने के बाद सांस लेने में तकलीफ का अनुभव हो रहा है, तो प्रेग्नेंसी टेस्ट कराएं।

पीरियड्स आने से पहले प्रेग्नेंसी के अन्य लक्षण (Periods aane se pehle pregnancy ke lakshan)

  1. अजीब-सी कमज़ोरी महसूस होना
  2. बार-बार पेशान आना
  3. बार-बार कुछ खाने की इच्छा होना
  4. खाने से चिढ़ होना
  5. ब्रेस्ट में कोमलता महसूस होना
  6. बेसल बॉडी टेम्परेचर बढ़ना
  7. डिस्चार्ज के रंगों में बदलाव होना
  8. ऐंठन जैसा महसूस होना

पीरियड्स मिस होने से पहले प्रेग्नेंसी के लक्षण संकेत नजर आते हैं। ऐसे में आप समय से पहले इन संकतों पर ध्यान देकर अपनी प्रेग्नेंसी का पता लगा सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.