ब्रेस्टफीडिंग से जुड़े इन 5 मिथ पर हर दूसरी महिला करती है विश्वास, जानें कौन सा मिथ बढ़ा सकता है आपकी परेशानी

ब्रेस्टफीडिंग से स्तनों के ढीले होने से लेकर बेस्वाद भोजन करने तक आपको ऐसी ढेर सारी गलत सूचनाएं सुनने को मिलेंगी, जिन पर आप विश्वास करने के लिए मजबूर हो जाएंगी।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : September 29, 2021 5:46 PM IST

जो लोग कहते हैं कि घर में रहने वाली एक महिला करती है क्या है उन लोगों को ये जानने की जरूरत है महिला या फिर मां कभी भी ऑफ-ड्यूटी नहीं होती। बहुत से लोग इस बात से सहमत भी होंगे। फिर चाहे बच्चे का डायपर बदलना हो या फिर उसे खाना खिलाना हो और तो और उसे सुलाना या फिर दूध पिलाने के बाद उसे डकार दिलाना ये सारी काम अपना पूरा करने के बाद पूरा घर संभालती है। एक मां को यह सब करना पड़ता है, वह भी पूरे दिन चेहरे पर मुस्कान के साथ। हाल ही में मां बनी महिला को इसके अलावा घर के सामान्य काम, परिवार के सदस्यों की देखभाल करना भी जरूरी होता है।

ये एक बहुत ही कठिन काम है और अगर आप बच्चे को फीड यानी स्तनपान कराती हैं तो आपके लिए चीजें और मुश्किल हो जाती हैं। इस दौरान आपको ऐसी ढेर सारी बातें सुनने को मिलती हैं, जिसपर कभी-कभार विश्वास करना मजबूरी बन जाती हैं। फीडिंग से स्तनों के ढीले होने से लेकर बेस्वाद भोजन करने तक आपको ऐसी ढेर सारी गलत सूचनाएं सुनने को मिलेंगी, जिन पर आप विश्वास करने के लिए मजबूर हो जाएंगी। अगर आप हाल ही में मां बनी हैं या फिर अपने बच्चे को फीड कराती हैं तो इस लेख में हम आपको ऐसी 5 गलत जानकारियों के बारे में बता रहे हैं, जिन पर आपको विश्वास नहीं करना चाहिए।

मिथ 1: गर्भनिरोधक का विश्वसनीय रूप है स्तनपान

सत्य: भले ही आप सिर्फ ब्रेस्टफीड कराती हों लेकिन ओव्यूलेशन और गर्भवती होने की संभावना प्रसव के 3 महीने बाद शुरू हो जाती है। इसलिए गर्भनिरोधक के लिए डॉक्टर से सलाह लें।

मिथ 2: निप्पल से दूध न आए तो ( blocked ducts) उसे खोलने की कोशिश न करें

सत्य: निप्पल से दूध न आए तो ( blocked ducts) उसका इलाज करने का सबसे अच्छा तरीका संक्रमण को रोकने के लिए जितनी बार आप कर सकते हैं उतनी बार उसे खोलने का प्रयास करें। बार-बार दूध पिलाने के अलावा, दूध पिलाने से पहले गर्म सेंक लगाएं। अगर आपको इंफेक्शन हो गया है तो स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह लें।

मिथ 3: स्तनपान कराने से ढीला हो जाता है स्तन

सत्यः गर्भावस्था के दौरान अक्सर स्तन का वजन दोगुना हो जाता है। आप स्तनपान कराती हैं या नहीं इससे फर्क नहीं पड़ता क्योंकि गर्भावस्था के दौरान स्तन के आकार में वृद्धि हो जाती है, जिसके कारण ज्यादा दबाव पड़ता है। आपकी उम्र, बीएमआई, गर्भावस्था से पहले के ब्रा का आकार जैसे कुछ कारण हैं, जो स्तन के ढीले होने की स्थिति को प्रभावित करते हैं।

मिथ4: स्तनपान के दौरान मां को केवल हल्का खाना खाना चाहिए और गैस बनाने वाली चीजों से दूर रहना चाहिए

सत्यः जब आप खाना खाती हैं और जब बच्चों को दूध पिलाने की बारी आती है तब तक आपका खाना पच चुका होता है और दूध के रूप में तब्दील हो चुका होता है। ये आपके बच्चे को बिल्कुल भी प्रभावित नहीं करता है। लेकिन अगर आप गोभी या ब्रोकोली खाते हैं, तो बच्चे को गैस बनने की संभावना बढ़ जाती है। हालांकि आपको अपने खाने की आदतों में बदलाव नहीं करना चाहिए बल्कि खुद को अच्छी तरह से हाइड्रेट रखना चाहिए।

मिथ 5: बीयर पीने से जल्दी बनता है दूध

सत्य: इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। वास्तव में, बहुत अधिक शराब पीने से आपका प्रोलैक्टिन स्तर कम हो सकता है। यह वह हार्मोन है जो आपको आपके द्वारा बनाए गए दूध की मात्रा बनाने में मदद करता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए शराब पीना बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.