Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बच्चे को जन्म देने में नहीं होगी कोई दिक्कत अगर 9वें महीने में कर लेंगी ये 4 काम, जानें कैसे बनाएं डिलिवरी को सेफ

प्रसव के दौरान और बाद में किसी भी जटिलता से बचने के लिए महिलाओं को फिट रहना बहुत ही जरूरी है। जानिए कैसे दें हेल्दी बच्चे को जन्म।

बच्चे को जन्म देने में नहीं होगी कोई दिक्कत अगर 9वें महीने में कर लेंगी ये 4 काम, जानें कैसे बनाएं डिलिवरी को सेफ
बच्चे को जन्म देने में नहीं होगी कोई दिक्कत अगर 9वें महीने में कर लेंगी ये 4 काम, जानें कैसे बनाएं डिलिवरी को सेफ

Written by Jitendra Gupta |Published : October 8, 2021 10:37 AM IST

प्रेगनेंसी के दौरान बहुत से डॉक्टर गर्भवती महिलाओं को पर्याप्त आराम करने और हेवी एक्सरसाइज न करने की सलाह देते हैं। साथ ही कुछ महिलाओं को इन दिनों लंबी दूरी की यात्रा न करने की सलाह दी जाती है, खासकर कुछ महीनों तक। क्या आपके साथ भी ऐसा कुछ हुआ है? लेकिन क्या आप जानती हैं कि बिना शारीरिक गतिविधियां किए कैसे कोई फिट रह सकता है, खासकर वो भी जीवन के इस चुनौतीपूर्ण समय में। प्रेगनेंसी के दौरान महिला की सबसे ज्यादा चिंता उसके पति और परिवार को होती है, इसलिए उन्हें इस तरह की सलाह दी जाती है लेकिन सच्चाई यह है कि प्रसव के दौरान और बाद में किसी भी जटिलता से बचने के लिए महिलाओं को फिट रहना बहुत ही जरूरी है। इस लेख में हम आपको ऐसी 4 चीजों के बारे में बारे में बता रहे हैं, जिन्हें कर आप डिलिवरी के बाद बिल्कुल फिट रह सकती हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये चीजें।

इन 4 चीजों को कर दें हेल्दी बच्चे को जन्म

हर दम रहें एक्टिव

एक्टिव रहने का ये मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि आप भारी-भरकम चीजों को उठाना शुरू कर दें। आप साधारण व्यायाम, पैदल चलना या घर के नियमित काम कर भी खुद को एक्टिवरख सकती हैं। हां, आलसी मत बनें, आप जितनी सक्रिय होंगी, डिलीवरी उतनी ही आसान होगी। डिलिवरी से पहले योग भी एक बढ़िया विकल्प है। और अगर आप पहले से ही एक्सरसाइज करती आ रही हैं तो आपको गर्भावस्था के दौरान भी इसे रोकने की कोई आवश्यकता नहीं है, लेकिन सुनिश्चित करें कि आप ज्यादा भारी-भरकम चीजें न उठाएं। जितना आपका शरीर आपको अनुमति दे उतनी ही एक्सरसाइज करें। प्रेगनेंसी कोई कंपीटशन का समय नहीं है, बल्कि इसे जीने के तरीके के रूप में देखने का है। हालांकि, अगर आपको कोई परेशानी है तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

जरूरी वैक्सीन लगवाएं

प्रेगनेंसी के दौरान डॉक्टर से समय-समय पर मिलना एक जरूरी नियम है और बहुत से लोग इसे फॉलो भी करते हैं लेकिन बहुत से लोग डॉक्टर के पास जाने से बचते हैं या फिर अपनी अपॉइंटमेंट आगे बढ़ाते रहते हैं, जो बिल्कुल भी ठीक नहीं है। गर्भवती महिलाओं के लिए ये जरूरी है कि वह समय-समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच कराएं और अपने बच्चे की गतिविधियों पर भी नजर रखें। इस दौरान अपने डॉक्टर के संपर्क में रहना आपके लिए सबसे जरूरी है। इसके अलावा, किसी भी वैक्सीन को लेने से न चूकें, जिसके लिए आपको कहा गया है। कोशिश करें और अपने डॉक्टर को अपनी हर गतिविधि के बारे में अपडेट रखें। अगर आपको किसी भी बात पर संदेह हो तो बिना किसी शर्म के अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Also Read

More News

फोलिक एसिड जरूर लें

कई महिलाएं, जो इसे मिस करती हैं, उन्हें बाद में गर्भावस्था में बहुत सारी परेशानियां हो जाती हैं। इसलिए, यह सलाह दी जाती है कि आप अपने डॉक्टर से परामर्श करें जो आपको सही सप्लीमेंट्स का सुझाव देगा। ये आपको सुरक्षित और आरामदायक गर्भावस्था में मदद करेगा। प्रेगनेंसी के दौरान फोलिक एसिड आपके शरीर के साथ-साथ बच्चे के शरीर में बहुत सारी कमियों को रोकेगा।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रखें

आपका मानसिक स्वास्थ्य उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि आपका संपूर्ण स्वास्थ्य। इसलिए, सुनिश्चित करें कि आप इसका ध्यान रख रहे हैं, तनाव को आप पर प्रभाव नहीं पड़ने दे रहे हैं, या अनावश्यक रूप से अधिक सोचने जैसी चीजों को महसूस न करें। विश्वास रखें कि चीजें ठीक हो जाएंगी, और आपको यह मिल गया है। ध्यान करें, और यदि आवश्यक हो, तो अन्य ध्यानपूर्ण अभ्यासों में शामिल हों। ये आपके दिमाग को शांत रखेंगे, और आपको खुश और तनावमुक्त महसूस कराएंगे।

About the Author

... Read More