जल्द मां बनने जा रही महिलाओं को भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये 4 काम, जच्चा-बच्चा दोनों के लिए हो सकते हैं खतरनाक

हम यहां आपको कुछ ऐसी बातें बता रहे हैं जिनपे अक्सर किसी का ध्यान नहीं जाता है और गर्भवती महिलाएं ये काम कर बैठती हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : September 2, 2021 5:08 PM IST

प्रेग्नेंसी के एक महीने बाद ही महिला को एक टू-डू लिस्ट थमा दी जाती है। इस लिस्ट में भोजन कैसा करना है, आराम कब और कितना करना है जैसी बातें लिखी हुई होती हैं। हालाँकि, कोई कितना भी प्रयास क्यों न करे, इस कला में महारत हासिल नहीं कर सकता। लेकिन हमेशा ही सीखने, सीखी हुई चीजों को भूलने और उन्हें दुबारा सीखने की गुंजाइश रहती है। इसलिए हम यहां आपको कुछ ऐसी बातें बता रहे हैं जिनपे अक्सर किसी का ध्यान नहीं जाता है और गर्भवती महिलाएं ये काम कर बैठती हैं। जोकि उन्हें बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

प्रेगनेंसी में बिल्कुल भी न करें ये 4 काम

गर्भावस्था में नहीं पीनी चाहिए शराब-सिगरेट

कई सारे लोग कहते हैं कि शराब या अल्कोहल का सीमित मात्रा में सेवन करने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। लेकिन डॉक्टरों की मानें तो यह तथ्य गलत है। गर्भवती महिलाओं पर शराब नकारात्मक असर डाल सकती है। कुछ लोग इससे उलट राय भी रखते हैं लेकिन शराब से दूर रहने में ही भलाई है।

ज्यादा धूल भरे माहौल में नहीं करें साफ सफाई

अपने घर की साफ-सफाई करना हमेशा अच्छा रहता है। लेकिन गर्भवती महिलाओं को धूल और पराग कणों से हमेशा दूर रहना चाहिए। धूल भरे माहौल में अपने घरों की अच्छी तरह साफ सफाई करने से फायदा कम होगा और नुकसान ज्यादा। आखिरकार, कोई नहीं चाहेगा कि प्रेग्नेंसी पीरियड के दौरान कोई भी एलर्जी विकसित हो। तो, अगली बार जब आप बोर हों, तो अपनी पसंदीदा किताब पढ़ें और आगे बढ़ें।

गर्भवती महिलाएं ना करें ज्यादा व्यायाम

महामारी के दौरान एक स्वस्थ और सक्रिय जीवन शैली हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग बन गई है। लोग स्वस्थ रहने के लिए योग, वर्कआउट, मेडिटेशन आदि कर रहे हैं। लेकिन, यदि आप एक गर्भवती माँ हैं, तो यह सलाह दी जाती है कि आप भारी व्यायाम न करें। इसके बजाय, आप प्रसव पूर्व योग कर सकते हैं। हालाँकि, यदि आप कई वर्षों से वर्कआउट कर रहे हों तो इसे पूरी तरह से छोड़ने की जरूरत नहीं है। ऐसे में आप डॉक्टर की सलाह पर व्यायाम जारी रख सकती हैं।

ज्यादा गर्म पानी से ना नहाएं

गर्म पानी से नहाना सबको अच्छा लगता है। क्या होगा यदि हम आपको बताएं कि अब आपको गर्म पानी से लंबे समय तक नहाना बंद करना होगा। हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है। इसका कारण यह है कि गर्म पानी आपके शरीर के तापमान को बढ़ा सकता है, जो आगे चलकर आपके बच्चे में जन्म दोष पैदा कर सकता है। इसलिए लंबे समय तक गर्म पानी से नहीं नहाना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source