पहली बार प्रेग्नेंट हुई हैं? तो डॉक्टर के पास जाने से पहले नोट कर लें ये 10 जरूरी सवाल
10 Important Questions to Ask Your Gynaecologist in First Pregnancy : अगर आप पहली बार प्रेग्नेंट हुई हैं तो अगली बार डॉक्टर के पास जाने से पहले ये 10 सवाल जरूर तैयार कर लें। इन सवालों के जवाब आपके लिए और आपके अंदर पलने वाले (Pehli Pregnancy mein Doctor se Jarur Puche ye 10 sawal) बच्चे के लिए बहुत जरूरी है।
Written by Ashu Kumar Das|Published : January 7, 2026 11:21 AM IST
10 Important Questions to Ask Your Gynaecologist in First Pregnancy : प्रेग्नेंसी हर महिला के जीवन का सबसे खूबसूरत समय होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई प्रकार के बदलाव आते हैं। ऐसे में डॉक्टर से सही सवाल पूछना बहुत जरूरी हो जाता है, ताकि किसी भी तरह की मानसिक उलझन, डर या गलतफहमी से बचा जा सके। प्रेग्नेंसी में डॉक्टर से सवाल पूछना उन महिलाओं के लिए ज्यादा अहम हो जाता है, जो पहली बार मां बनने वाले हैं।
आज इस आर्टिकल में हम यही जानने वाले हैं कि प्रेग्नेंट महिलाओं को डॉक्टर के पास जाने के बाद कौन से सवाल पूछने चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार की मानसिक दुविधा से बचा जा सके।
पहली प्रेग्नेंसी में डॉक्टर से जरूर पूछे ये 10 सवाल- 10 Important Questions to Ask Your Gynaecologist in First Pregnancy
मेरी प्रेग्नेंसी नॉर्मल है या हाई-रिस्क? - हर प्रेग्नेंट महिला के लिए ये सबसे जरूरी सवाल है। क्लाउड नाइन हॉस्पिटल की गायनोकोलॉजिस्ट डॉ. शैली शर्मा के अनुसार प्रेग्नेंट महिलाओं को अपने डॉक्टर से ये जरूर पूछना चाहिए कि उनकी प्रेग्नेंसी लो-रिस्क (Low Risk) है या हाई-रिस्क (High Risk)। डॉक्टर प्रेग्नेंट महिला की उम्र, बीपी, शुगर, थायराइड और अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट को देखकर इस बारे में जानकारी देंगे।
कौन से मेडिकल टेस्ट जरूरी है- जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ रहे इसके लिए प्रेग्नेंसी के दौरान समय-समय पर कई मेडिकल टेस्ट की जरूरत पड़ती है। डॉक्टर से पूछे आपको कब ब्लड टेस्ट,यूरिन टेस्ट, अल्ट्रासाउंड, शुगर टेस्ट, एनॉमली स्कैन की जरूरत पड़ने वाली है।
दवाईयों और सप्लीमेंट की जानकारी- हर प्रेग्नेंट महिला को आयरन, कैल्शियम और फोलिक एसिड जैसी दवाइयां दी जाती हैं। लेकिन हर प्रेग्नेंट महिला को दी जाने वाली दवा की मात्रा अलग होती है। प्रेग्नेंट महिलाओं को अपने डॉक्टर से दवा की सही मात्रा, दवा को कब और कैसे लें, क्या दवा का कोई साइड इफेक्ट भी हो सकता है, ये सवाल पूछना ही चाहिए।
मेरी डाइट कैसी होनी चाहिए?- प्रेग्नेंसी में खानपान का सीधा असर बच्चे के विकास पर पड़ता है। प्रेग्नेंसी जर्नी में आपके लिए कौन से फल, सब्जियां, नट्स, सीड्स जरूरी है। इसके बारे में डॉक्टर से पूछताछ जरूर करें।
मैं प्रेग्नेंसी में एक्सरसाइज कर सकती हूं?- डॉ. शैली बताती हैं कि हल्की-फुल्की एक्सरसाइज प्रेग्नेंसी में फायदेमंद होती है, लेकिन हर महिला के लिए नहीं। अपने डॉक्टर से पूछें आपके लिए कौन- सी एक्सरसाइज सुरक्षित है? कौन सी एक्सरसाइज आपको नहीं करनी चाहिए।
प्रेग्नेंसी में कितना वजन बढ़ना नॉर्मल है- यू्ं तो प्रेग्नेंसी में हर महिला का वजन बढ़ना नॉर्मल है। लेकिन जरूरत से ज्यादा या कम दोनों ही तरह से वजन होने पर मां और बच्चे पर बुरा असर पड़ सकता है। प्रेग्नेंट महिला को अपने डॉक्टर से पूछना चाहिए कि उनका कितना वजन बढ़ना नॉर्मल है। डॉक्टर बताएंगे आपके बॉडी टाइप के अनुसार कितना वजन बढ़ना सही है।
प्रेग्नेंसी में किन लक्षणों को नजर अंदाज न करें- प्रेग्नेंसी में कुछ लक्षण बिल्कुल सामान्य होते हैं। लेकिन कुछ लक्षण खतरनाक भी हो सकते हैं। प्रेग्नेंसी में वजाइना से ब्लीडिंग, तेज पेट दर्द, अचानक सूजन और गर्भ के अंदर बच्चे की हलचल कम लगना जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें। इस बारे में अपने डॉक्टर से पूछताछ जरूर करें।
क्या प्रेग्नेंसी में सेक्स करना सुरक्षित है?- यह सवाल पूछने में कई महिलाएं हिचकती हैं, लेकिन जानकारी बेहद जरूरी है। प्रेग्नेंसी में डॉक्टर से पूछे कि आपका पार्टनर के साथ संबंध बनाना सुरक्षित है या नहीं। अगर सुरक्षित है तो किस तिमाही तक पार्टनर के साथ संबंध बना सकते हैं। वहीं, किन परिस्तथियों में सेक्स करना मना है, इसकी जानकारी भी डॉक्टर से जरूर लें।
डिलीवरी नॉर्मल होगी या सिजेरियन?- यह सवाल लगभग हर गर्भवती महिला के मन में होता है। डॉक्टर से पूछे कि आपकी नॉर्मल डिलीवरी की संभावनाएं हैं या सिजेरियन की।
डिलीवरी के बाद क्या-क्या सावधानियां रखनी होंगी?- अक्सर ध्यान सिर्फ डिलीवरी तक सीमित रहता है, लेकिन बाद का समय भी महिलाओं के लिए उतना ही अहम होता है। इसलिए प्रेग्नेंसी में डॉक्टर के पास जाते समय ये जरूर पूछे कि डिलीवरी के बाद आपको कैसे डाइट लेनी चाहिए। डिलीवरी के बाद शरीर की रिकवरी में कितना समय लगेगा।
डॉक्टर का कहना है कि प्रेग्नेंसी में सही समय पर सही सवाल पूछना एक जिम्मेदार मां होने की पहली पहचान है। डॉक्टर से खुलकर बातचीत करने से न सिर्फ आपकी शंकाएं दूर होती हैं, बल्कि किसी भी खतरे को समय रहते टाला जा सकता है।
प्रेग्नेंसी में डॉक्टर से सवाल पूछना बहुत जरूरी है।
डॉक्टर से सवाल पूछने से मन की दुविधा कम होती है।
डॉक्टर से सवाल पूछते समय हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Don’t Miss Out on the Latest Updates. Subscribe to Our Newsletter Today!
Subscribe Now
Enroll for our free updates
Please confirm that you agree to the terms and conditions.
Thank You for Subscribing
Thanks for Updating Your Information
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
We noticed that you are running an ad-blocker.
Ads helps us keep our content free. Please add us to your whitelist or disable your ad-blocker.