China Pneumonia: रहस्यमयी निमोनिया से चीन में 59 लोगों की मौत, जानें क्यों है जानलेवा

चीन में नए वायरस SARS के कारण निमोनिया फैल रहा है. अब तक निमोनिया की वजह से चीन में 59 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके पहले भी चीन में एसएआरएस वायरस से सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 9, 2020 2:16 PM IST

निमोनिया के कारण चीन (China pneumonia) में अबतक 59 लोगों की मौत हो चुकी है. चीन में फैलने वाला निमोनिया का संक्रमण (Pneumonia infection) रहस्यमयी है. चीन की सरकारी मीडिया के अनुसार इस रहस्यमयी निमोनिया का कारण एक नया वायरस है. इस नए निमोनिया के सक्रमण की पुष्टि 31 दिसंबर 2019 को हुयी थी. निमोनिया के इस नए वायरस के संक्रमण से फ्लू एसएआरएस (Flu SARS) के फैलने का खतरा बढ़ गया है.

इस नए वायरस से फैलने वाले निमोनिया पर चीन में विशेषज्ञ शुरुआती तौर यह मान रहे हैं कि यह खतरनाक हो सकता है. इसके पूर्व भी चीन में एसएआरएस वायरस की वजह से सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है.

एसएआरएस वायरस क्या है.? What is SARS Virus

What is Severe Acute Respiratory Syndrome SARS pneumonia Virus

एसएआरएस (SARS) को सिवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (Severe Acute Respiratory Syndrome) के नाम से जाना जाता है. यह एक श्वसन रोग का वायरस है. कोरोना वायरस की वजह से सिवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम होता है. जुलाई 2003 के बीच में पहली बार चीन में इस वायरस का प्रकोप हुआ था. अभी तक दुनियाभर में 8 हजार से अधिक लोग एसएआरएस वायरस की वजह से मर चुके हैं. सबसे अधिक मौत चीन में इस वायरस की वजह से हुयी हैं. सेब खाना निमोनिया की रामबाण दवा हो सकता है.

इस निमोनिया के लक्षण 

सिवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम वाले निमोनिया में भी सामान्य निमोनिया जैसे लक्षण होते हैं. तेज बुखार के साथ ठंड लगना मुख्य लक्षण है. शरीर की मांसपेशियों में दर्द और सीने में जकड़न महसूस हो सकती है.  निमोनिया की पहचान करने के 9 लक्षण.

क्यों होता है यह निमोनिया 

यह निमोनिया कोरोना वायरस की वजह से फैलता है. यह वायरस संक्रामक होता है एक इंसान से दूसरे इंसान में फैलने का खतरा रहता है. कोरोना वायरस के कारण सिवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम होता है.

क्या है निमोनिया का इलाज 

सामान्य निमोनिया का इलाज एंटीबायोटिक दवाओं से किया जाता है. लेकिन सिवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम का इलाज आपातकालिन तौर पर करने की जरूरत होती है. इससे बचने के उपायों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है. अगर आपको निमोनिया के लक्षण समझ में आएं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. निमोनिया को जड़ से खत्म करने की 3 असरदार चीजें.

सर्दियों में निमोनिया से बच्चे को कैसे बचाएं.?

समझें ब्रोंकाइटिस और निमोनिया को, कैसे दोनों मिलकर हो जाते हैं घातक.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source