Diet in Piles in Hindi : बवासीर (पाइल्स) में इन 4 चीजों का सेवन पहुंचा सकता है नुकसान

बवासीर से बचे रहने के लिए आपको कुछ चीजों के सेवन से परहेज (foods to avoid in piles in hindi) करना होगा...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : February 17, 2020 8:03 PM IST

बवासीर या पाइल्स (Piles) होने पर मल त्याग करते समय काफी दर्द और खून भी आता है। इस समस्या से अधिकतर लोगों को परेशान होना पड़ता है। बवासीर में गुदा क्षेत्र (Anal Area) में बहुत तेज दर्द होता है। बवासीर महिलाओं और पुरुषों दोनों में अक्‍सर 20 से 50 की उम्र के बीच होता है। बवासीर कई बार अनुचित खानपान करने से भी होता है। ऐसे में अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। गड़बड़ खानपान और अधिक मसालेदार भोजन का सेवन करने से बवासीर होता है। शारीरिक बीमारी या एक्सरसाइज ना करने से भी बवासीर की समस्या बहुत तेजी से बढ़ती है। आंतों की उचित सफाई और भोजन की निकासी न होने के कारण अतिरिक्‍त दबाव डालने से स्फिन्स्टर मांसपेशियों (Sphincter Muscles) पर तनाव पैदा होता है। बवासीर से बचे रहने के लिए आपको कुछ चीजों के सेवन से बचे (foods to avoid in piles in hindi) रहना होगा...

मिर्च ना करें भोजन में शामिल

बवासीर के रोगी को हरी या लाल मिर्च नहीं खानी (Diet in Piles in Hindi) चाहिए, क्योंकि हरी मिर्च का सेवन मरीज के दर्द और जलन की समस्या को बढ़ा सकता है।

बाहर का ना खाएं

बवासीर होने पर बाहर का खाना खाने से परहेज करना चाहिए, क्योंकि बाहर के खाने में नमक, मिर्च और साफ सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता है।

बवासीर होने पर करेंगे ये 2 आसन, तो मिलेगा आराम

राजमा-चावल अधिक ना खाएं

राजमा-चावल या दाल-चावल खाते हैं, तो पाइल्स होने पर इनसे तौबा कर लेना ही बेहतर है। ऐसा इसलिए, क्योंकि राजमा और मसूर जैसी बीन्स और दालों का सेवन पाइल्स के रोगियों के लिए बेहद नुकसानदायक होता है।

गुटखा और सिगरेट ना पिएं

सुपारी, गुटखा, पान मसाला, सिगरेट आदि का सेवन आपकी तकलीफ को बढ़ा सकता है। हर तरह की सुपारी युक्त चीजें खाने से बचें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source