दिमाग को तेज करने वाले 5 बेहतरीन योगासन
आपने अक्सर आपने आसपास देखा होगा कि ऐसे बहुत से लोग होते हैं, जिनकी दिमागी शक्ति बहुत ज्यादा तेज होती है। उन्हें बहुत सारी चीजें याद भी रहती हैं। उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि काश हमारी भी याददाश्त उन्हीं की तरह होती तो कितना अच्छा था। दअरसल सभी का दिमाग तेज होता है। बस आपको उसका सही से इस्तेमाल करने आना चाहिए। ऐसी चीजें करनी चाहिए, जिसकी वजह से आपका दिमाग स्वस्थ्य और तंदरुस्त रहे। हमारा दिमाग कुछ नरम टिश्यूज से मिलकर बना है, जो हमारे शरीर से जुडी हर जरूरी गतिविधि को नियंत्रीत करने का काम करता है। इसलिए ब्रेन का एक्टिव रहना जरूरी होता है। हालांकि आजकल की लाइफस्टाइल और खान-पान के बिगड़ने की वजह से हम अपने दिमाग का ख्याल नहीं रख पाते हैं। नतीजन हमें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
