हाथ की इन मुद्राओं के अभ्यास से कंट्रोल रहता है शुगर लेवल, जानिए डायबिटीज के लिए 5 हस्त मुद्राएं

Yoga Mudras For Diabetes: डायबिटीज के दौरान अगर आप हाथ और पैर वाली कुछ मुद्रा ट्राई करते हैं तो इससे भी आपको काफी लाभ मिल सकता है और आपकी ब्लड शुगर लेवल कम हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : September 20, 2023, 3:30 PM

हाथ की इन मुद्राओं के अभ्यास से कंट्रोल रहता है शुगर लेवल, जानिए डायबिटीज के लिए 5 हस्त मुद्राएं photo icon1/6

डायबिटीज के लिए 5 हस्त मुद्राएं

डायबिटीज एक लाइफस्टाइल से जुड़ी समस्या है। योग करने से आपको अपने आध्यात्मिक गुणों का आभास होता है और साथ ही आप खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से फिट कर सकते हैं। कुछ योगासन ऐसे होते हैं जो आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद कर सकते है। कुछ हाथ वाली मुद्राएं ऐसी होती हैं जिनको नियमित रूप से करने में आपको कई सारे लाइफस्टाइल डिसऑर्डर से छुटकारा मिलने में मदद हो सकती है। आइए जानते हैं ऐसी कुछ मुद्राओं के बारे में जो डायबिटीज मैनेज करने में आपकी मदद कर सकती है।

हाथ की इन मुद्राओं के अभ्यास से कंट्रोल रहता है शुगर लेवल, जानिए डायबिटीज के लिए 5 हस्त मुद्राएं photo icon2/6

सूर्य मुद्रा

यह मुद्रा आपके शरीर में अग्नि गुण को बढाती है और हीट जनरेट करने में मदद करती है। यह मुद्रा आपको डायबिटीज के साथ साथ ब्लड प्रेशर को मैनेज करने में भी मदद करती है क्योंकि यह आपके मेटाबॉलिज्म को सुधारने में काम आती है। शुरू में आपको वज्रासन में बैठना चाहिए। अपनी रिंग फिंगर के साथ अब अपने अंगूठे को छूने की कोशिश करें। इसे 5 मिनट के लिए रखें और 3 सेट करें। Also Read - गले में दर्द और सांस लेने में दिक्कत? हो सकता है एक्यूट एपिग्लोटाइटिस, WHO ने बताए कारण और लक्षण

हाथ की इन मुद्राओं के अभ्यास से कंट्रोल रहता है शुगर लेवल, जानिए डायबिटीज के लिए 5 हस्त मुद्राएं photo icon3/6

लिंग मुद्रा

यह पुरुषों के रिप्रोडक्टिव ऑर्गन को दर्शाती है और फायर का चिन्ह होता है। मोटापा डायबिटीज का एक मुख्य कारण होता है और यह आसन दोनों को ही कम करने में मदद करता है। जितना ज्यादा आपका वजन बढ़ेगा उतना ही ज्यादा आपका ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ता है। इस मुद्रा में आपको अपने हाथों की उंगलियों को एक दूसरे के बीच फंसाना होता है। इस आसन को जितना ज्यादा समय तक कर सकते हैं तब तक करें।

हाथ की इन मुद्राओं के अभ्यास से कंट्रोल रहता है शुगर लेवल, जानिए डायबिटीज के लिए 5 हस्त मुद्राएं photo icon4/6

प्राण मुद्रा

यह एक डिटॉक्सिफाइंग योग आसन है। इसको करने से आपको डायबिटीज में और साथ ही ब्लड प्रेशर में मदद मिलती है। इसे करने के लिए आप किसी भी बैठने वाली मुद्रा को चुन सकते हैं। इस मुद्रा में आपको दोनों हाथों की जरूरत होती है। अपनी इंडेक्स और मिडिल फिंगर को सीधी रखें। अपने अंगूठे की टिप को रिंग और छोटी उंगली के साथ छुएं। सूर्य मुद्रा जितनी बार हो सके रिपीट करें।  Also Read - प्याज को शहद में डुबोकर खाने से क्या होता है? जानें, इसके 5 फायदे

हाथ की इन मुद्राओं के अभ्यास से कंट्रोल रहता है शुगर लेवल, जानिए डायबिटीज के लिए 5 हस्त मुद्राएं photo icon5/6

अपान मुद्रा

यह मुद्रा काफी साधारण और आसान होती है। इसे बीपी और डायबिटीज के लिए बहुत अधिक लाभदायक माना जाता है। यह आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में सहायक होती है। साथ ही आपके शरीर को भी डिटॉक्स करने में मदद करती है। इसे करने के दौरान आपको यूरिनेट करने की ज्यादा जरूरत महसूस होगी। आपको अपनी मिडिल और रिंग फिंगर के साथ अंगूठे को छूना होता है। इस दौरान आपकी इंडेक्स और छोटे वाली उंगली सीधी रखनी होती हैं। 5 मिनट के लिए ऐसे ही रखें और बाद में 3 बार इसे करें।

हाथ की इन मुद्राओं के अभ्यास से कंट्रोल रहता है शुगर लेवल, जानिए डायबिटीज के लिए 5 हस्त मुद्राएं photo icon6/6

ज्ञान मुद्रा

यह मुद्रा आपको काफी रिलैक्स कर सकती है। यह आपकी एंजाइटी और परेशानी को कम करने में सहायक होती है। इससे आप की स्ट्रेस कम होती है। अपनी इंडेक्स फिंगर की टिप्स को जोड़ लें और ऐसा दोनों हाथों के अंगूठे की टिप के साथ भी करें। बाकी की सारी उंगलियों को सीधा ही रखें। अब अपनी आंखें बंद करें और अपने शरीर को रिलैक्स होने के लिए छोड़ दें। इससे आपके शरीर की सारी नेगेटिविटी कम होने लगती है।  Also Read - किडनी में सूजन का आयुर्वेदिक इलाज क्या है?

The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source