रोज सुबह उठकर करें ये 5 योगासन, रहेंगे बिल्कुल फिट और हेल्दी

Yoga for Morning: आपको स्वस्थ रहने के लिए योग जरूर करना चाहिए। योग करने से सिर्फ शारीरिक ही नहीं, मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार होता है। जानें, सुबह कौन से योगासन करने चाहिए?

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : June 28, 2025, 1:50 PM

रोज सुबह उठकर करें ये 5 योगासन, रहेंगे बिल्कुल फिट और हेल्दी photo icon1/6

रोज सुबह कौन से योगासन करने चाहिए?

Yoga Poses for Morning: फिट और हेल्दी रहने के लिए रोजाना योग करना बेहद जरूरी होता है। योग करने से मन शांत होता है और फिजिकली भी स्वस्थ महसूस होता है। योग करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। इससे तनाव दूर होता है और नींद अच्छी आती है। योग करने से थकान और कमजोरी दूर होती है। इससे हार्ट हेल्थ में सुधार होता है और लिवर हेल्थ बेहतर बनती है। अगर आप रोज सुबह योग करेंगे, तो इससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव होगा। योग करने से पाचन क्रिया में सुधार होता है और पेट स्वस्थ रहता है। इसलिए आपको भी रोज सुबह-सुबह योग जरूर करना चाहिए। आइए, हठ योग एक्सपर्ट प्रियंका सिंह से जानते हैं कि रोज सुबह कौन से योगासन करने चाहिए (Roj Subah Kon se Yoga Aasan Karne Chahiye)?

रोज सुबह उठकर करें ये 5 योगासन, रहेंगे बिल्कुल फिट और हेल्दी photo icon2/6

ताड़ासन कैसे करें?

आप रोज सुबह ताड़ासन का अभ्यास कर सकते हैं। इस आसन को करना बेहद ईजी है। इसके लिए आप सीधे खड़े हो जाएं। अपने दोनों हाथों को ऊपर उठाएं और इंटरलॉक कर लें। अब एड़ी को उठाएं और पैरों की उंगलियों के बल पर खड़े हो जाएं। इस दौरान अपनी कमर, पीठ और हाथों को सीधा रखें। अब इस पोजिशन में 10-12 सेकेंड तक रुकें। लंबी गहरी सांस लें और फिर सामान्य अवस्था में आ जाएं। इस योगासन को करने से बॉडी स्ट्रेच होगी और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी दिक्कतें दूर होंगी। Also Read - Yoga tips: सुबह सिर्फ 10 मिनट करें ये 8 योगासन दिनभर एनर्जी रहेगी फुल

रोज सुबह उठकर करें ये 5 योगासन, रहेंगे बिल्कुल फिट और हेल्दी photo icon3/6

भुजंगासन कैसे करें?

भुजंगासन को कोबरा पोज भी कहा जाता है। आप फिट और हेल्दी रहने के लिए रोज सुबह भुजंगासन की प्रैक्टिस कर सकते हैं। इस आसन को करने से बॉडी फ्लैक्सिबल होती है और रीढ़ की हड्डी मजबूत बनती है। इस आसन को करने के लिए आप पेट के बल लेट जाएं। अपने हाथों को कोहनी से मोड़ें और हथेलियों को कंधों को पास फर्श पर रखें। अब हथेलियों पर जोर देते हुए कमर, छाती और सिर को ऊपर की तरफ ले जाएं। गर्दन को स्ट्रेच करें और सांस छोड़ते हुए सामान्य अवस्था में आ जाएं।

रोज सुबह उठकर करें ये 5 योगासन, रहेंगे बिल्कुल फिट और हेल्दी photo icon4/6

त्रिकोणासन कैसे करें?

फिट और हेल्दी रहने के लिए आप रोज सुबह त्रिकोणासन कर सकते हैं। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले मैट पर पैरों को फैलाकर खड़े हो जाएं। अब बाईं तरफ झुकें और बाएं हाथ से अपने बाएं पैर को छूने की कोशिश करें। दाएं हाथ को ऊपर की तरफ ले जाएं। फिर ऐसा दाएं हाथ से करें। आप इस प्रक्रिया को 5-6 बार दोहरा सकते हैं। Also Read - बीड़ी और सिगरेट हेल्थ के लिए दोनों में से क्या ज्यादा हानिकारक है?

रोज सुबह उठकर करें ये 5 योगासन, रहेंगे बिल्कुल फिट और हेल्दी photo icon5/6

उत्कटासन कैसे करें?

स्वस्थ रहने के लिए आपको रोज सुबह उत्कटासन करना चाहिए। इस आसन को चेयर पोज के नाम से भी जाना जाता है। यह योगासन जांघों और घुटनों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके लिए आप सबसे पहले खड़े हो जाएं। फिर पैरों को घुटनों से मोड़ते हुए ऐसी अवस्था में आ जाएं, जैसे कुर्सी पर बैठते हैं। इस दौरान अपने हाथों को सामने की तरफ बिल्कुल सीधा रखें। अगर घुटनों में दर्द होने लगे, तो सामान्य स्थिति में आ जाएं।

रोज सुबह उठकर करें ये 5 योगासन, रहेंगे बिल्कुल फिट और हेल्दी photo icon6/6

प्राणायाम कैसे करें?

आपको रोज सुबह प्राणायाम भी जरूर करना चाहिए। प्राणायाम करने से आप स्वस्थ महसूस करेंगे। इसे करने के लिए आप सुखासन या पद्मासन में बैठ जाएं। अब धीरे-धीरे लंबी गहरी सांस लें और छोड़ें। आप रोज सुबह 10-15 मिनट प्राणायाम का अभ्यास कर सकते हैं। इससे फेफड़े मजबूत बनेंगे और आप फिट रहेंगे। Also Read - Aishwarya Rai Bachchan ने बेटी Aaradhya को फोन व सोशल मीडिया से दूर कैसे रखा, पेरेंटिंग के ये 3 तरीके आप भी सीखें

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source