hamburger icon
A
Read in English

बदलते मौसम में वायरल फीवर और सर्दी-जुकाम से बचने के लिए करें ये योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट

Yoga To Increase Immunity: बदलते मौसम में वायरल फीवर और सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों से बचने के लिए आप कुछ योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : September 10, 2025, 5:46 PM

बदलते मौसम में वायरल फीवर और सर्दी-जुकाम से बचने के लिए करें ये योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट photo icon1/6

बदलते मौसम में इम्यूनिटी बूस्ट करेंगे ये योगासन

Yoga Poses To Increase Immunity: आजकल मौसम तेजी से करवट बदल रहा है। तेज बारिश के बाद अक्सर लोगों को सर्दी-जुकाम, खांसी और वायरल बुखार जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इसके अलावा, बारिश वाले मौसम में मच्छर जनित बीमारियां जैसे डेंगू, टाइफाइड और मलेरिया का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। दरअसल, बदलते मौसम में इम्यूनिटी काफी कमजोर हो जाती है, जिसके कारण लोग बीमारियों की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। ऐसे में, बदलते मौसम में बीमारियों से बचाव के लिए इम्यूनिटी को मजबूत बनाना बेहद जरूरी हो जाता है। कई लोग इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए तरह-तरह की चीजों का सेवन करते हैं। लेकिन आप चाहें तो बदलते मौसम में स्वस्थ रहने और बीमारियों से बचने के लिए योग का सहारा ले सकते हैं। जी हां, कुछ ऐसे योगासन हैं, जिनके नियमित अभ्यास से इम्यूनिटी मजबूत हो सकती है। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके नियमित अभ्यास से इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

बदलते मौसम में वायरल फीवर और सर्दी-जुकाम से बचने के लिए करें ये योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट photo icon2/6

त्रिकोणासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर सीधे खड़े हो जाएं। अपने दोनों पैरों के बीच 3-4 फीट की दूरी बनाकर रखें। अपने दोनों हाथों को जांघों के बगल में रखें और अपनी बाहों को कंधे तक फैलाएं। फिर धीरे-धीरे सांस लेते हुए, दाएं हाथ को सिर के ऊपर ले जाएं। इस दौरान आपका हाथ कान को छूना चाहिए। अब सांस छोड़ते हुए, अपने शरीर को बाईं तरफ को झुकाएं। ध्यान रखें कि इस दौरान आपके घुटने मुड़ने नहीं चाहिए। इस मुद्रा में कुछ देर बने रहें।इसके बाद प्रारंभिक अवस्था में आ जाएं। आप इस आसन को 3 से 5 बार दोहरा सकते हैं। Also Read - मानसून सीजन में खुद को हेल्दी और फिट रखने के लिए रोज करें ये 4 योगासन, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

बदलते मौसम में वायरल फीवर और सर्दी-जुकाम से बचने के लिए करें ये योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट photo icon3/6

पश्चिमोत्तानासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर सुखासन में बैठ जाएं। अब अपने दोनों पैरों को सामने की ओर सीध में खोलकर बैठ जाएं। दोनों एड़ी और पंजे मिले रहेंगे। अब सांस छोड़ते हुए और आगे की ओर झुकते हुए दोनों हाथों से दोनों पैरों के अंगूठे पकड़ लें। माथे को घुटनों से लगाएं और दोनों कोहनियों को जमीन पर टिकाएं। इस मुद्रा में 1-2 मिनट तक रहें। इसके बाद अपनी प्रारंभिक मुद्रा में लौट आएं। इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं।

बदलते मौसम में वायरल फीवर और सर्दी-जुकाम से बचने के लिए करें ये योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट photo icon4/6

भुजंगासन

इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर पेट के बल लेट जाएं। अपनी कोहनियों को कमर से सटा के रखें और हथेलियां ऊपर की ओर रखें। अब धीरे-धीरे सांस भरते हुए, अपनी छाती को ऊपर की ओर उठाएं। उसके बाद अपने पेट को धीरे-धीरे ऊपर उठा लें। इस स्थिति में 30 सेकंड तक रहें। अब सांस छोड़ते हुए, सिर को धीरे-धीरे जमीन की ओर नीचे लाएं। इस प्रक्रिया को आप 3 से 5 बार दोहराएं। Also Read - फिर बढ़ रहा है कोरोना का कहर! इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए रोजाना करें ये योगासन, संक्रमण से रहेंगे सुरक्षित

बदलते मौसम में वायरल फीवर और सर्दी-जुकाम से बचने के लिए करें ये योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट photo icon5/6

उष्ट्रासन

इस आसन को करने के लिए जमीन पर घुटने के बल बैठ जाएं और दोनों हाथों को कूल्हों पर रखें। अब गहरी सांस लें और रीढ़ की निचली हड्डी पर आगे की तरफ दबाव डालें। इस दौरान पूरा दबाव नाभि पर महसूस होना चाहिए। इसके बाद अपने हाथों से पैरों को पकड़ें और कमर को पीछे की तरफ मोड़ें। इस स्थिति में 30-60 सेकंड रुकने के बाद आप धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में आ सकते हैं। आप इस आसन को 3-5 बार दोहरा सकते हैं।

बदलते मौसम में वायरल फीवर और सर्दी-जुकाम से बचने के लिए करें ये योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट photo icon6/6

सेतुबंधासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं। अब अपने घुटनों को मोड़ें और तलवों को जमीन पर रखें। अपने दोनों हाथों से पैरों की एड़ियों को पकड़ें। सांस लेते हुए धीरे-धीरे अपनी बॉडी को ऊपर उठाएं। इस मुद्रा में 1-2 मिनट तक रहें। इसके बाद सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं। इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं। Also Read - Yogasana For Cold And Cough: सर्दी-खांसी से राहत पाने के लिए कर सकते हैं इन 2 योगासनों का अभ्यास