रोज सुबह करें ये 5 योगासन, हमेशा रहेंगे स्वस्थ

Morning Yoga: रोज सुबह योग करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप नियमित रूप से योगाभ्यास करेंगे तो हमेशा फिट और हेल्दी रह सकते हैं।

Written by Anju Rawat | Published : August 22, 2025 10:55 AM IST

1/6

रोज सुबह कौन-से योगासन करने चाहिए?

Yoga Poses for Morning: रोज सुबह योग करना बेहद फायदेमंद होता है। रोजाना योग करने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती हैं। योग करने से शारीरिक और मानसिक सेहत में सुधार होता है। अगर आप रोज सुबह योगाभ्यास करेंगे तो हमेशा स्वस्थ महसूस कर सकते हैं। योग करने से पाचन-क्रिया में सुधार होता है और मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है। रोज योग करने से गंभीर बीमारियों से भी बचाव होता है। इसलिए आपको नियमित रूप से योग करने की प्रैक्टिस जरूर करनी चाहिए। आप रोज सुबह 10-15 मिनट निकालकर योग कर सकते हैं। आइए, जानते हैं फिट और हेल्दी रहने के लिए रोज सुबह कौन-से योगासन करने चाहिए?

2/6

ताड़ासन

स्वस्थ रहने के लिए आप रोज सुब ताड़ासन का अभ्यास कर सकते हैं। इसके लिए आप पैरों को मिलाकर सीधे खड़े हो जाएं। अब दोनों हाथ ऊपर उठाएं और उंगलियों को इंटरलॉक करें। पैरों को जमीन से उठाएं और कमर को स्ट्रेच करें। शरीर को ऊपर की तरफ खींचें। इस स्थिति में शरीर का संतुलन बनाकर रखें। इस अवस्था में अपने सांसों पर ध्यान केंद्रित करें। थोड़ी देर बाद सामान्य स्थिति में आ जाएं। आप इस प्रक्रिया को 5-6 बार दोहरा सकते हैं। Also Read - सुबह खाली पेट कौन सा आसन करना चाहिए? जानें मॉर्निंग योगा करने का सही तरीका

3/6

भुजंगासन

हमेशा स्वस्थ रहने के लिए आप रोज सुबह भुजंगासन की प्रैक्टिस भी कर सकते हैं। इसके लिए आप योग मैट पर पेट के बल लेट जाएं। अब अपनी हथेलियों को छाती के पास रखें। हाथों पर जोर डालते हुए शरीर को ऊपर की तरफ उठाएं। गर्दन को पीछे की तरफ ले जाएं और ऊपर की तरफ देखें। अब लंबी गहरी सांस लें और छोड़ें। इस अवस्था में आप 30-40 सेकेंड तक रुक सकते हैं। फिर सामान्य स्थिति में आ जाएं और रिलैक्स करें।

4/6

मलासन

अगर आप रोज सुबह मलासन का अभ्यास करेंगे, तो हमेशा फिट और हेल्दी रहेंगे। इस आसन को करने से कई रोग दूर होते हैं। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले स्क्वाट की स्थिति में बैठ जाएं। अब पैरों को कूल्हों की चौड़ाई के बराबर खोलें। अब हाथों को नमस्कार की मुद्रा में लाएं। कोहनी को जांघ पर छुएं। इस स्थिति में सांस लें और छोड़ें। मलासन करने से पैरों की मांसपेशियां मजबूत बनेंगी। Also Read - Weight Loss Alert: क्या कॉफी है सबसे सस्ता फैट बर्नर?

5/6

बालासन

आप स्वस्थ रहने के लिए रोजाना बालासन का अभ्यास भी कर सकते हैं। बालासन को घर पर आसानी से किया जा सकता है। बालासन को चाइल्ड पोज भी कहा जाता है। इस आसन को करने के लिए आप घुटनों के बल बैठ जाएं। फिर सांस छोड़ते हुए कमर से आगे की तरफ झुकें। माथे को जमीन पर टिकाएं। हाथों को आगे की तरफ फैलाएं और कुछ देर आराम करें। आप इस आसन को 5-7 बार दोहरा सकते हैं।

6/6

वृक्षासन

स्वस्थ रहने के लिए आप वृक्षासन का अभ्यास भी कर सकते हैं। अगर आप रोज सुबह इस आसन को करेंगे, तो कई रोगों से बचाव संभव है। वृक्षासन को आसानी से घर पर किया जा सकता है। आप खड़े हो जाएं और फिर दाएं पैर को मोड़कर तलवे को बाएं पैर की जांघ पर रखें। हाथों को सिर से ऊपर ले जाएं और नमस्कार की मुद्रा में आ जाएं। इस स्थिति में कुछ देर रुकें और फिर सामान्य स्थिति में आ जाएं। आप इस आसन को 6-7 बार दोहरा सकते हैं। Also Read - पित्त को संतुलित करने के लिए क्या खाएं? जानें ठंडी तासीर की चीजों की लिस्ट