सर्वाइकल पेन से राहत पाने के लिए करें ये 5 योगासन, गर्दन और कंधे के दर्द से मिलेगा आराम

Yoga For Cervical Pain: सर्वाइकल पेन से राहत पाने के लिए आप नियमित रूप से कुछ योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इन योगासनों के बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated: April 15, 2025, 4:39 PM

सर्वाइकल पेन से राहत पाने के लिए करें ये 5 योगासन, गर्दन और कंधे के दर्द से मिलेगा आराम photo icon1/6

सवाईकल पेन से राहत पाने के लिए करें ये योगासन

Yoga Poses For Cervical Pain: लगातार लंबे समय तक लैपटॉप, कंप्यूटर और मोबाइल का इस्तेमाल करने के कारण आजकल सर्वाइकल की समस्या लोगों में तेजी से बढ़ रही है। सर्वाइकल होने पर गर्दन के आसपास और कंधों में तेज दर्द होता है। इसके अलावा, सर्वाइकल होने पर सिरदर्द, चक्कर, हाथों में झुनझुनाहट, मतली और उल्टी आने जैसे लक्षण भी नजर आ सकते हैं। कई बार सर्वाइकल का दर्द इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि व्यक्ति को गर्दन हिलाने तक में भी दिक्कत महसूस होती है। ऐसे में, इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह की दवाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन आप चाहें तो कुछ योगासनों की मदद से भी सर्वाइकल के दर्द से राहत पा सकते हैं। तो आइए, जानते हैं कुछ ऐसे योगासनों के बारे में, जो सर्वाइकल के दर्द से राहत दिला सकते हैं (Cervical Pain Ke Liye Yoga)।

सर्वाइकल पेन से राहत पाने के लिए करें ये 5 योगासन, गर्दन और कंधे के दर्द से मिलेगा आराम photo icon2/6

भुजंगासन

सर्वाइकल के दर्द से राहत पाने के लिए आप भुजंगासन का अभ्यास कर सकते हैं। इस आसन को करने से पीठ और गर्दन की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। साथ ही, यह रीढ़ की लचीलापन को बढ़ाता है और गर्दन की अकड़न को दूर करने में भी मदद करता है। Also Read - गर्मियों में सर्वाइकल का दर्द और सिर घूमना है आम, डॉक्टर से जानें कैसे बरतें सावधानी

सर्वाइकल पेन से राहत पाने के लिए करें ये 5 योगासन, गर्दन और कंधे के दर्द से मिलेगा आराम photo icon3/6

बालासन

अगर आप सर्वाइकल की समस्या से परेशान हैं, तो नियमित रूप से बालासन का अभ्यास कर सकते हैं। यह योगासन गर्दन, पीठ और कंधों में खिंचाव लाकर तनाव और दर्द से राहत दिलाता है। साथ ही, मस्तिष्क को शांत करने में भी मदद करता है। इसके नियमित अभ्यास से सर्वाइकल के दर्द से काफी हद तक आराम मिल सकता है।

सर्वाइकल पेन से राहत पाने के लिए करें ये 5 योगासन, गर्दन और कंधे के दर्द से मिलेगा आराम photo icon4/6

मार्जरी आसन

यह योगासन गर्दन और रीढ़ की हड्डी में लचीलापन लाता है। साथ ही, यह गर्दन और पीठ की अकड़न को भी दूर करता है। इसको करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे दर्द से राहत मिलती है। Also Read - सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस: गर्दन के इस दर्द को दूर करने के लिए दवाओं से ज्यादा महत्वपूर्ण क्यों है फिजियोथेरेपी?

सर्वाइकल पेन से राहत पाने के लिए करें ये 5 योगासन, गर्दन और कंधे के दर्द से मिलेगा आराम photo icon5/6

अर्ध मत्स्येन्द्रासन

अर्ध मत्स्येन्द्रासन को करने से रीढ़, गर्दन और कंधों में खिंचाव आता है। यह तनाव को कम करता है और रक्त संचार को बेहतर बनाता है। इसके नियमित अभ्यास से गर्दन और पीठ के दर्द से राहत मिल सकती है।

सर्वाइकल पेन से राहत पाने के लिए करें ये 5 योगासन, गर्दन और कंधे के दर्द से मिलेगा आराम photo icon6/6

सेतुबंधासन

सर्वाइकल पेन से राहत पाने के लिए आप सेतुबंधासन का अभ्यास कर सकते हैं। यह गर्दन और पीठ के निचले हिस्से में खिंचाव पैदा करता है, जिससे तनाव और दर्द कम होता है। साथ ही, यह रीढ़ की हड्डी को मजबूती भी प्रदान करता है। Also Read - गर्दन में हल्का दर्द रहने लगना कहीं सर्वाइकल की शुरुआत तो नहीं? ये 4 लक्षण गलती से भी न करें इग्नोर

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source