पांच आश्चर्यजनक फायदे जानकर आप रोजाना करने लगेंगे योग और वर्कआउट

कई शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि जो लोग नियमित व्यायाम या पसीना बहाने वाले वर्कआउट करते हैं तो उनकी सेक्स लाइफ बेहतर होती है।

Written by akhilesh dwivedi | Updated : June 20, 2018 6:02 PM IST

1/6

Yoga-and-Workout 1

हम सभी जानते हैं की वर्कआउट, व्यायाम और योग करना हमारे हेल्थ के लिए फायदेमंद है। हमें फिट रखता है, हमारे शरीर की क्षमता को बढ़ती है और वजन कम करना भी आसान होता है। लेकिन फिर भी हम अपनी लाइफ स्टाइल में लगातार शामिल नहीं कर पाते हैं। आज हम इससे होने वाले ऐसे फायदों को बारें में बताने जा रहे हैं जिससे आप अपनी रोजाना की लाइफ में योग और व्यायाम को शामिल करने लगेंगे।

2/6

Yoga-and-Workout 3

योग और व्यायाम नियमित करने से अल्जाइमर और डिमेंशिया का खतरा कम हो जाता है। बिटिश जर्नल ऑफ स्पोर्टस मेडिसिन की मानें तो एरोबिक व्यायाम से मेमोरी के फंक्शन की क्षमता बढ़ जाती है और डिमेंशिया का खतरा कम होता है।  Also Read - ब्लड शुगर टेस्ट कितने प्रकार के होते हैं?

3/6

Yoga-and-Workout 5

जीवन का सबसे महत्वपूर्ण भाग होता है हमारी सेक्स लाइफ अगर यह सही रहती है तो हमारी लाइफ बेहतर मानी जाती है। कई शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि जो लोग नियमित व्यायाम या पसीना बहाने वाले वर्कआउट करते हैं तो उनकी सेक्स लाइफ बेहतर होती है। खासकर पुरुषों में इसका फायदा ज्यादा होता है।

4/6

Yoga-and-Workout 4

आपको अपनी चमकती स्कीन की हमेशा चिंता रहती है। इसके लिए आपको नियमित रूप से योग और व्यायाम करने की जरूरत है। अमेरिकन मेडिकल सोसाइटी के एक रिसर्च की माने तो 65 वर्ष के लोगों की त्वचा भी 20 से 40 वर्ष के लोगों के बराबर चमकदार रह सकती है यदि रोजाना व्यायाम और योग करते हैं ।  Also Read - पेशाब में जलन होने पर कौन-से जूस पिएं?

5/6

Yoga-and-Workout 2

वर्कआउट और योग इंसान को मानसिक रूप से भी मजबूत बनाता है। जब आप तनाव और डिप्रेशन की स्थिति में हो तो योग और व्यायाम आपको इसके लिए तैयार रखता है और इससे सहजता के साथ निपट सकते हो। जब हम व्यायाम करते हैं तो हमारे दिमाग में एंडोर्फिन नामक रसायन का स्राव होता है जो हमें मानसिक रूप से अच्छा फिल करने का अनुभव देता है।

6/6

Yoga-and-Workout 6

योग और डेली वर्कआउट दुनियाभर में सबसे प्रचलित कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करते हैं। महिलाओं के स्तन कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम करने में रोजाना वर्कआउट मददगार होते हैं। अमेरिकन कैंसर सोसाइटी के हाल के रिसर्च में इस बात खुलासा हुआ है कि रोजाना का शारिरिक वर्कआउट वजन कम करने के साथ-साथ कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाता है।  Also Read - गर्मियां आते ही क्यों बढ़ने लगती है आंखों की जलन और उससे कैसे बचाव करें