लोअर बैक पेन (पीठ के निचले हिस्से में दर्द) से छुटकारा दिलाते हैं ये 7 योगासन, जानिए योग करने का तरीका

कुछ ऐसे योग आसन हैं, जिनकी मदद से आप पीठ दर्द से राहत पा सकते हैं। यहां आप इस बात का ख्याल जरूर रखें कि आप आसन कोई भी करें, लेकिन वो आसन करने का तरीका सही होना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated: August 9, 2023, 4:20 PM

लोअर बैक पेन (पीठ के निचले हिस्से में दर्द) से छुटकारा दिलाते हैं ये 7 योगासन, जानिए योग करने का तरीका photo icon1/8

पीठ के निचले हिस्से में दर्द (लोअर बैक पेन) करने के लिए योग - Yogasana For Lower Back Pain In Hindi

पीठ के निचले हिस्से में दर्द (Lower Back Pain) की शिकायत आमतौर पर कई लोगों को होती है। पीठ में दर्द का असर हमारी रीढ़ की हड्डी, नस, मांसपेशियों पर पड़ता है। किसी भी तरह से चोट या ज्यादातर बैठे रहने या खड़े रहने से भी पीठ का दर्द बढ़ सकता है। पीठ के निचले हिस्से में दर्द से आपकी कार्यक्षमता कम हो सकती है। देखा जाए तो हमारी पीठ हमारे पूरे शरीर का वजन साधती है और रोज की गतिविधियों में भी हमारे शरीर की मदद करती है। पीठ में दर्द के कई कारण (Causes Of Back Pain) हो सकते है। जिसमें से एक कारण प्रेगनेंसी और मोटापा भी है। जिससे रीढ़ की हड्डी में दबाव पड़ता है और मांसपेशियों में खिंचाव होता है। हम इस बात से इनकार नहीं कर सकते कि एक खराब आहार और व्यायाम की कमी हमें सबसे ज्यादा प्रभावित कर सकती है। अगर आप योग करते हैं तो आपकी मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। जिससे पीठ के निचले हिस्से में दर्द से आराम पाया जा सकता है।

लोअर बैक पेन (पीठ के निचले हिस्से में दर्द) से छुटकारा दिलाते हैं ये 7 योगासन, जानिए योग करने का तरीका photo icon2/8

1. भारद्वाजासना (Bharadvaja's Twist)

बहुत से लोग ऐसे हैं, जिनकी पीठ के निचले हिस्से यानी रीढ़ की हड्डी में दर्द की शिकायत होती है। उनके लिए भारद्वाजसना काफी सही है। इससे स्पाइनल ट्विस्ट होती है। ये एक तरह का हठ योगासन है। सुबह खाली पेट सिर्फ 30 से 60 सेकेंड तक रोककर रखिये। भारद्वाजसना से रीढ़ की हड्डी से कुल्हे तक फायदे होता है। इस आसन से पेट के आंतरिक हिस्सों को मसाज मिलती है और पेट के निचले हिस्से में हो रहे दर्द से आराम मिलता है। इससे पीठ को मजबूती मिलती है। साथ ही प्रेगनेंसी से दूसरे से तीसरे महीने में ज्यादा आराम दिलाता है। Also Read - मेनोपॉज में क्यों परेशान करता है बवासीर, जानें इसका पाचन-तंत्र में क्या असर पड़ता है

लोअर बैक पेन (पीठ के निचले हिस्से में दर्द) से छुटकारा दिलाते हैं ये 7 योगासन, जानिए योग करने का तरीका photo icon3/8

2. बिटिलासन (Bitilasana)

बिटिलसाना या काऊ पोज। ये एक ऐसा आसन है जो एक गाय की तरह दिखने वाली मुद्रा है। सुबह खाली पेट इस आसन को कम से कम 10 से 15 सेकंड तक जारी रखें। बिटिलसाना से आपका शारीरिक संतुलन ठीक होता है। साथ ही इस आसन से रीढ़ की हड्डी को मजबूती मिलती है। इससे तनाव के साथ भावनात्मक संतुलन सही रहता है।

लोअर बैक पेन (पीठ के निचले हिस्से में दर्द) से छुटकारा दिलाते हैं ये 7 योगासन, जानिए योग करने का तरीका photo icon4/8

3. मार्जरीआसन (Marjariasana)

मार्जरी आसन या की कैट पोज। ये आसन हुबहू किसी कैट की तरह दिखता है। ये एक तरह का ऐसा योग है जिसे सुबह खाली पेट करने से फायदा मिलता है। आप इसे कम से कम 10 से 15 सेकेंड तक रोकर कर रखें। तभी आपको फायदा मिलेगा। इस योग से शरीर में लचीलापन बढ़ता है। इसे परत टोन रहता है। साथ ही डाइजेशन भी दुरुस्त रहता है। Also Read - भारत में पैसों की कमी के कारण 60% मरीज बीच में ही छोड़ देते हैं इलाज, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

लोअर बैक पेन (पीठ के निचले हिस्से में दर्द) से छुटकारा दिलाते हैं ये 7 योगासन, जानिए योग करने का तरीका photo icon5/8

4. सेतुबंध सर्वांगासन (Setu Bandha Sarvangasana)

सेतुबंध सर्वांगासन या ब्रिज पोज। ये एक ऐसा आसन है जो किसी पुल की तरह दिखता है। आप इस आसन को खाने के कम से कम तीन से सात घंटे के अन्तराल में या सुबह खाली पेट और शाम को कर सकते हैं। आप इस मुद्रा को 30 से 60 सेकेंड तक रोककर रखें। तो फायदा होगा। इस आसन से आपका शरीर मजबूत होता है और पेट का डाइजेशन सही रहता है। यही नहीं इस आसन से पेट की ऐंठन भी खत्म हो जाती है। साथ ही हाई ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।

लोअर बैक पेन (पीठ के निचले हिस्से में दर्द) से छुटकारा दिलाते हैं ये 7 योगासन, जानिए योग करने का तरीका photo icon6/8

5. अधोमुखश्वानासन (Adho Mukha Svanasana)

अधोमुखश्वानासन या डॉग पोज। ये आसन किसी कुत्ते की तरह ही दिखता है, जिस तरह से कोई कुत्ता आगे की और झुकता है, ठीक उसी तरह ये मुद्रा भी दिखती है। इस योग को आप खाली पेट किसी भी टाइम पर कर सकते हैं। इस मुद्रा को कम से कम 1 से 3 मिनट तक रोककर रखें तो बेहतर होगा। इस आसन को करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। आप खुद को तनाव और चिंता से दूर महसूस करेंगे। साथ ही इस आसन से रीढ़ की हड्डी सीधी रहती है और पीठ दर्द से राहत मिलती है। Also Read - बच्चों में स्पीच डिले को लेकर कब चिंता करनी चाहिए? जानिए डॉक्टर की सलाह

लोअर बैक पेन (पीठ के निचले हिस्से में दर्द) से छुटकारा दिलाते हैं ये 7 योगासन, जानिए योग करने का तरीका photo icon7/8

6. पादंगुष्ठासन (Padangusthasana)

पादंगुष्ठासन यानी बिग टो पोज।  ये आसन बाकी के सभी योगासनों में से सबसे आसान मुद्रा है। इसे हठयोग आसन भी कह सकते हैं। आप इस आसन को सुबह या शाम किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन उसके लिए आपका पेट खाली होना चाहिए। इस मुद्रा को आप कम से कम 30 सेकेंड तक रोकर रखें। इस आसन से आपके शरीर में लचीलापन बढ़ता है। आपको तनाव से मुक्त करता है साथ ही पीठ के निचले हिस्से में आपको दर्द से राहत दिलाता है। इस आसन से शरीर के साथ दिमाग भी संतुलित रहता है। आप इस आसन को करके अपने हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं।

लोअर बैक पेन (पीठ के निचले हिस्से में दर्द) से छुटकारा दिलाते हैं ये 7 योगासन, जानिए योग करने का तरीका photo icon8/8

7. त्रिकोणासन (Trikonasana)

त्रिकोणासन यानी की त्रिकोण मुद्रा। ये आसन त्रिकोण मुद्रा की तरह होता है। इसलिए इस आसन को इस नाम से जाना जाता है। आप सुबह या शाम खाली पेट इस आसन को करें और कम से कम 30 सेकंड तक इसी मुद्रा में रहने की कोशिश करें। इस आसन को सही तरीके से करने से आपकी पीठ के निचले हिस्से से लेकर कूल्हों तक में इसका फायदा होता है। आप ब्लड प्रेशर, डिप्रेशन को इसी आसन की मदद से दूर कर सकते हैं। इससे शरीर में लचीलापन बढ़ता है। साथ ही कमर और जांघों से एक्स्ट्रा फैट कम होता है। Also Read - MoHFW ने जारी की एडवाइजरी, एम्प्लाइज और वर्कर के लिए बताए हीटवेव से बचने के तरीके

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source