क्या मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग जरूरी है?
आज के समय में ज्यादाततर लोग किसी न किसी मानसिक समस्या से जूझ ही रहे हैं। ऐसे में मेंटल हेल्थ को बूस्ट करने के लिए योगासनों का अभ्यास सबसे बेस्ट विकल्प के रूप में माना जाता है। अगर आपको स्ट्रेस-एंग्जाइटी कम करने और फोकस और कन्सेनट्रेशन बढ़ाने वाले योगासनों के बारे में पता हो और आप नियमित रूप से रोज 10 मिनट इनका अभ्यास करें तो आपको जबरदस्त लाभ मिल सकते हैं। आपको बता दें कि रोजाना 1 घंटा योग, ध्यान और प्राणायाम करने से मेंटल हेल्थ में सुधार होने के साथ तनाव, चिंता और डिप्रेशन के लक्षण कंट्रोल होते हैं। आइए जानते हैं मेंटल हेल्थ में सुधार करने वाले योगासनों के बारे में: