फैटी लिवर के लिए योग - Yoga Asanas To Cure Fatty Liver
आधुनिक समय में हम में से कई लोग किसी न किसी रूप में लिवर की परेशानी से जूझ रहे हैं। इसका मुख्य कारण तेल मसाले और अनहेल्दी फैट्स के सेवन से लिवर से जुड़े रोग बढ़ रहे हैं। जैसे कि लिवर में सूजन की समस्या (liver problems), फैटी लिवर की समस्या (fatty liver) और लिवर सिरोसिस (liver cirrhosis)। ऐसे में लिवर की इन समस्याओं में कुछ योगासन आपकी मदद कर सकते हैं। दरअसल, योगासन लिवर पर दबाव डालते हैं जिसके परिणामस्वरूप लिवर को मजबूत बनाने के साथ-साथ लीवर के समग्र कार्य में सुधार होता है। योग लिवर में जमा वसा को डिटॉक्स कर देता है क्योंकि योग मुद्रा करते समय ये ऊर्जा के रूप में उपयोग हो जाते हैं। योग करने से शरीर के हर हिस्से में ऑक्सीजन का सर्कुलेशन सही होता है और ये इसके काम काज को बेहतर बनाता है। जैसे कि बात अगर फैट लिवर की समस्या की करें तो कुछ योगासन इस समस्या में प्रभावी ढंग से काम करते हैं।
