स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए नियमित करें ये 4 आसन

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : November 17, 2018, 5:38 PM

स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए नियमित करें ये 4 आसन photo icon1/5

These Yoga Will Increase Sperm Count 1

स्पर्म काउंट कम हो जाने की वजह से पुरुषों का यौन जीवन प्रभावित होता है। इससे इंफर्टिलिटी की समस्या भी हो सकती है। स्पर्म काउंट कम होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। जेनेटिक प्रॉबल्म, शरीर में पोषक तत्वों की कमी, अत्यधिक मात्रा में एल्कोहल का सेवन, विषाक्त पदार्थ, धूम्रपान जैसे कई चीजें स्पर्म काउंट कम होने के कारण बनते हैं। इस समस्या को दूर करने में योग मदद करता है। योगा आपके पेल्विक फ्लोर, लोअर बैक और एब्डोमिन को मजबूती प्रदान करने के साथ पेल्विक रीजन में रक्त का संचार और ऑक्सीजन के प्रवाह को बढ़ाता है। योग की मदद से तनाव कम होता है और रिप्रोडक्टिव ग्लैंड के स्वास्थ्य में सुधार होता है जो स्पर्म काउंट को बढ़ाने में मदद करता है। जानें, कौन से योगासन स्पर्म काउंट बढ़ाने में मदद करते हैं।

स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए नियमित करें ये 4 आसन photo icon2/5

These Yoga Will Increase Sperm Count 2

सर्वांगासन- सर्वांगासन करने के लिए पीठ के बल दोनों पैरों को एक साथ करके लेट जाएं। उसके बाद गहरी सांस लें और पैरों को ऊपर उठाकर ले जाएं। इसके बाद अपने हाथों को कूल्हों पर रखें और आपके पैर बिल्कुल सीधे होने चाहिए। इस मुद्रा में 20-30 सेकेंड तक रहें। इस योगासन से पूरे शरीर और थायरॉइड ग्रंथि को मजबूती मिलती है। Also Read - महिलाओं में पित्त की पथरी का खतरा ज्यादा क्यों होता है? जानें, कारण और लक्षण और इलाज

स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए नियमित करें ये 4 आसन photo icon3/5

These Yoga Will Increase Sperm Count 3

हलासन- इसे करने के लिए पीठ के बल सीधे लेट जाएं उस दौरान आपके हाथ फर्श पर होने चाहिए। अब सांस लेते हुए पैरों को ऊपर की तरफ उठाते हुए सिर के ऊपर से लाते हुए फर्श से पंजे को टच कराएं। इस मुद्रा में 20-30 सेकेंड तक रुकें। यह योगासन पेल्विक एरिया में रक्त संचार को बढ़ाने में मदद करता है।

स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए नियमित करें ये 4 आसन photo icon4/5

These Yoga Will Increase Sperm Count 4

भुजंगासन- इस योगासन को करने के लिए पेट के बल लेट जाएं उसके बाद शरीर के ऊपरी हिस्से को ऊपर की तरफ लेकर आएं इस दौरान आपके हाथ फर्श पर ही होने चाहिए। साथ ही सिर को ऊपर की तरफ रखें। भुजंगासन कमर की मांसपेशियों और रीढ़ की हड्डी से तनाव दूर करने में मदद करता है। साथ ही प्रजनन अंगों के स्वास्थ्य में सुधार करता है जिससे फर्टिलिटी बूस्ट होती है। Also Read - पीरियड्स में बार-बार वजाइनल इन्फेक्शन? ये हाइजीन मिस्टेक्स हो सकती हैं वजह

स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए नियमित करें ये 4 आसन photo icon5/5

These Yoga Will Increase Sperm Count 5

नौकासन- इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं उसके बाद पैरों को जितना ऊपर ला सकते हैं लेकर आएं। फिर कमर को सीधा रखते हुए शरीर को आगे की तरफ लेकर आइए और हाथों से पैर की उंगली छूने की कोशिश करें। नौकासन आपके कूल्हों, पैरों और एब्डोमिन को मजबूत बनाने में मदद करता है। यह पेल्विक मसल्स को भी टोन करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source